- होम
- एस्ट्रोलॉजी
- ज्योतिषी रुचि ने बताया: अचानक आने वाली अजीब गंध का क्या है गहरा रहस्य?
ज्योतिषी रुचि ने बताया: अचानक आने वाली अजीब गंध का क्या है गहरा रहस्य?
क्या आपको कभी बिना किसी कारण अचानक गंदी या अच्छी गंध आती है? एस्ट्रो इन्फ्लुएंसर रुचि (Astro Ruchi) ने बताया है कि ये गंध नकारात्मक ऊर्जा, काला जादू या दैवीय शक्तियों का संकेत हो सकती हैं। जानें इन गंधों के पीछे छिपे रहस्यों और इनसे बचने के आसान ज्योतिषीय उपायों के बारे में।
ज्योतिषी रुचि ने बताया: अचानक आने वाली अजीब गंध का क्या है गहरा रहस्य?
Photo Credit: Instagram
- अचानक दुर्गंध मतलब नकारात्मक ऊर्जा का संकेत
- फूलों की खुशबू है दैवीय आशीर्वाद
- एस्ट्रो रुचि ने बताए बचाव के उपाय
कभी-कभी हम अपने घर में या किसी कमरे में अचानक एक ऐसी गंध महसूस करते हैं, जिसका वहां कोई ठोस कारण नहीं होता। कभी यह बहुत अच्छी खुशबू होती है, तो कभी बहुत ही डरावनी दुर्गंध। प्रसिद्ध एस्ट्रो इन्फ्लुएंसर और ज्योतिषी रुचि के अनुसार, ये गंध महज इत्तेफाक नहीं हैं। वे बताती हैं कि हमारी सूंघने की शक्ति आध्यात्मिक दुनिया और ऊर्जाओं के बीच एक पुल का काम करती है।
नकारात्मक ऊर्जा और काला जादू के संकेत
एस्ट्रो रुचि कहती हैं कि अगर आपको अचानक सड़े हुए मांस, गंधक , या कचरे जैसी बदबू आने लगे, और वहां सफाई होने के बावजूद वह गंध न जाए, तो यह 'नकारात्मक ऊर्जा' का स्पष्ट संकेत हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र में इसे 'नकारात्मक शक्तियों' या कुछ मामलों में 'काला जादू' के प्रभाव से भी जोड़कर देखा जाता है। रुचि के अनुसार, जब कोई नकारात्मक शक्ति आपके आसपास होती है, तो वह आपके वातावरण की ऊर्जा को दूषित कर देती है, जिससे ऐसी दुर्गंध पैदा होती है। यह इस बात का इशारा है कि आपके घर के सुरक्षा चक्र में कोई सेंध लगी है।
जब खुशबू से महक उठे घर
दूसरी ओर, अगर आपको अचानक बिना किसी अगरबत्ती या परफ्यूम के गुलाब, चंदन, या मोगरे की धीमी खुशबू आए, तो खुश हो जाइए। एस्ट्रो रुचि के अनुसार, यह इस बात का संकेत है कि आपके आसपास कोई दैवीय शक्ति, पितृ (Ancestors) या सकारात्मक ऊर्जा मौजूद है। यह खुशबू सुरक्षा, शांति और आशीर्वाद का प्रतीक मानी जाती है। अक्सर ध्यान या पूजा के दौरान ऐसी सुगंध आना इस बात का प्रमाण है कि आपकी प्रार्थना स्वीकार की जा रही है।
रुचि के बताए बचाव के उपाय
अगर आप अक्सर नकारात्मक गंध महसूस करते हैं, तो एस्ट्रो रुचि कुछ सरल लेकिन प्रभावी उपाय सुझाती हैं:
-
नमक के पानी का पोंछा: नमक नकारात्मकता को सोखता है। घर में समुद्री नमक मिले पानी से पोंछा लगाएं।
-
धुनी देना: घर में नियमित रूप से लोबान, गूगल या कपूर की धुनी दें। इसकी पवित्र गंध नकारात्मक शक्तियों को बाहर निकालती है।
-
मंत्रों का प्रभाव: घर में हनुमान चालीसा या गायत्री मंत्र का पाठ करें।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: astro ruchi, ruchi astrology, ruchi astro reels