Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • एस्ट्रोलॉजी
  • बुध वक्री और चातुर्मास का संयोग: ज्योतिषी राशि गौर से जानिए किन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान

बुध वक्री और चातुर्मास का संयोग: ज्योतिषी राशि गौर से जानिए किन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान

29 जून से शुरू हो रहे बुध वक्री और चातुर्मास को लेकर ज्योतिषी राशि गौर ने खास चेतावनियां साझा की हैं। 25 जुलाई तक चलने वाले इस वक्री काल में बुध कर्क राशि में रहेगा, जो संपत्ति, वाहन और पारिवारिक सुख को प्रभावित करता है। राशि गौर की सलाह है कि इस दौरान घर या गाड़ी खरीदने जैसे बड़े फैसले और महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने का काम 29 जून से पहले ही कर लें, साथ ही घर के सदस्यों के साथ बातचीत में संयम बरतें।

Rashi Gaur Age,Rashi Gaur astro influencer,Rashi Gaur astrologer

ज्योतिषी राशि गौर से जानिए किन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • 29 जून से बुध होने जा रहा है वक्री
  • कर्क राशि में बुध की उल्टी चाल
  • चातुर्मास और बुध वक्री का यह समय आपके पारिवारिक संवाद और धैर्य की परीक्षा

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनके गोचर का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है, विशेषकर जब बुद्धि और संवाद का कारक माने जाने वाला ग्रह 'बुध' वक्री हो रहा हो। जानी-मानी ज्योतिषी राशि गौर ने अपने लेटेस्ट वीडियो में बताया है कि 29 जून से बुध वक्री  होने जा रहा है, जो 25 जुलाई को समाप्त होगा। इसी अवधि के आसपास चातुर्मास की भी शुरुआत हो रही है। यह वह चार महीने का समय होता है जब भगवान विष्णु योग निद्रा में लीन हो जाते हैं और इस दौरान किसी भी तरह के मांगलिक कार्यों की मनाही होती है।

कर्क राशि में बुध का प्रभाव 

राशि गौर स्पष्ट करती हैं कि बुध वक्री होने का मतलब यह नहीं है कि यह आपके जीवन के हर क्षेत्र को प्रभावित करेगा। यह मुख्य रूप से उन पहलुओं पर असर डालता है, जिस राशि में यह वक्री हो रहा है। इस बार बुध कर्क राशि में अपनी उल्टी चाल शुरू कर रहा है। कर्क राशि सीधे तौर पर हमारी संपत्ति  वाहन  घरेलू खुशियाँ  घर के माहौल और माता से जुड़ी होती है।

महत्वपूर्ण फैसले 29 जून से पहले लें

राशि गौर के अनुसार, इस समय आपको नया घर या गाड़ी खरीदते समय बेहद सतर्क रहना चाहिए। यदि आप कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं, किराए पर घर ले रहे हैं, या घर से जुड़े किसी महत्वपूर्ण एग्रीमेंट पर साइन करने जा रहे हैं, तो इन सभी कामों को 29 जून से पहले ही पूरा कर लेना आपके लिए सबसे बेहतर होगा।

घर के माहौल और संवाद पर दें ध्यान

वीडियो में राशि गौर ने दो बेहद महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए हैं:

  1. पहला टिप: संपत्ति या वाहन से जुड़े बड़े निवेश को 29 जून से पहले निपटा लें।

  2. दूसरा टिप: इस दौरान घर पर बातचीत  करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। अगर आपकी माता या परिवार के अन्य सदस्य अपनी कोई बात रखना चाहते हैं, तो उन्हें शांति से सुनें। बुध वक्री के दौरान घर में शांति बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है।

इसके अलावा, 10-11 जुलाई के आसपास बुध वापस मिथुन राशि  में प्रवेश करेगा, जिससे अतीत की कुछ अधूरी बातचीत, पुराने मुद्दे या भावनाएं दोबारा सामने आ सकती हैं। राशि गौर सलाह देती हैं कि ऐसी स्थिति में बहुत ही परिपक्वत के साथ बातचीत को संभालें। वे अंत में कहती हैं कि बुध वक्री का यह समय असल में अपनी जागरूकता  को बढ़ाने और सचेत होकर जीने का है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Rashi Gaur Age, Rashi Gaur astro influencer, Rashi Gaur astrologer

संबंधित ख़बरें