Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • फ़ैशन
  • नैंसी त्यागी ने रीक्रिएट किया टायला का वायरल लुक, फैंस बोले – “दोनों बहनें लग रही हैं”

नैंसी त्यागी ने रीक्रिएट किया टायला का वायरल लुक, फैंस बोले – “दोनों बहनें लग रही हैं”

Nancy Tyagi ने सिंगर Tyla के आइकॉनिक लुक को अपने अंदाज़ में रीक्रिएट किया। खुद सिली हुई ड्रेस और इंडियन टच वाले ग्लैम लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

nancy tyagi,tyla,nancy tyagi cannes,nancy tyagi instagram,nancy tyagi fashion

नैंसी त्यागी ने रीक्रिएट किया टायला का वायरल मेट गाला लुक

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • नैंसी त्यागी ने खुद सिला टायला इंस्पायर्ड गाउन
  • फैंस बोले – “इंडिया की टायला”
  • लुक में इंडियन ज्वेलरी ने खींचा ध्यान

सोशल मीडिया पर अपने डिज़ाइन और सिलाई टैलेंट से पहचान बनाने वाली Nancy Tyagi एक बार फिर इंटरनेट पर छा गई हैं। इस बार उन्होंने सिंगर Tyla के आइकॉनिक मेट गाला लुक को अपने अंदाज़ में रीक्रिएट किया है। खास बात ये है कि ये वही लुक है जिसे लेकर पहले से फैंस दोनों को “सिस्टर्स” कहते आ रहे थे। नैन्सी ने खुद पोस्ट में लिखा कि लोग लगातार उन्हें टायला जैसा बता रहे थे, इसलिए उन्होंने आखिरकार वही लुक ट्राय कर लिया। अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

टायला X नैन्सी कोलैब से शुरू हुई थी तुलना

कुछ समय पहले Nancy Tyagi और Tyla का एक खास कोलैब भी हुआ था। उस दौरान नैन्सी ने टायला के लिए खुद अपने हाथों से एक ड्रेस डिजाइन और स्टिच की थी। उस लुक को सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी पसंद किया था। तभी से फैंस दोनों को “ट्विन्स” और “सिस्टर्स” कहने लगे थे। कई लोग लगातार कमेंट कर रहे थे कि नैन्सी को टायला वाला आइकॉनिक मेट गाला लुक भी ट्राय करना चाहिए। अब आखिरकार नैन्सी ने फैंस की ये डिमांड पूरी कर दी है।

खुद सिली ड्रेस, खुद तैयार किया पूरा लुक

इस वायरल पोस्ट में नैन्सी ने टायला की तरह वन-शोल्डर, हाई स्लिट और शीयर लेस वाला गाउन पहना। मिंट ग्रीन रंग की इस ड्रेस पर क्रिस्टल वर्क किया गया था और ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज इसे बिल्कुल मेट गाला वाइब दे रहा था। सबसे खास बात ये रही कि ये पूरा आउटफिट नैन्सी ने खुद डिजाइन और स्टिच किया।

उन्होंने इस लुक में इंडियन टच भी जोड़ा। डायमंड चोकर, नोज पिन, बड़ी ईयररिंग्स और छोटी बिंदी ने पूरे स्टाइल को अलग लेवल दे दिया। वहीं वेट हेयर लुक, ग्लॉसी मेकअप और ग्लिटर आई मेकअप ने लोगों को टायला की याद दिला दी।

फैंस बोले – “इंडिया की टायला”

पोस्ट सामने आते ही कमेंट सेक्शन भर गया। किसी ने लिखा, “ओएमजी ये तो टायला की कार्बन कॉपी लग रही हैं”, तो किसी ने कहा, “नैन्सी तुम डिज़ाइनर नहीं जादूगर हो।” सबसे ज्यादा वायरल कमेंट रहा – “दे लुक लाइक सिस्टर्स।” नैन्सी ने खुद इस कमेंट को हाइलाइट भी किया।

कई यूजर्स ने लिखा कि अगर मेट गाला में DIY फैशन के लिए कोई स्पेशल इनवाइट होना चाहिए, तो वो नैन्सी त्यागी को मिलना चाहिए। पोस्ट पर हजारों सेव और शेयर आ चुके हैं, जिससे साफ है कि लोग इस लुक को फैशन इंस्पिरेशन की तरह देख रहे हैं।

यूपी से इंटरनेशनल फैशन तक का सफर

Nancy Tyagi उत्तर प्रदेश से हैं और उन्होंने अपने घर की सिलाई मशीन से शुरुआत की थी। कान्स फिल्म फेस्टिवल में खुद का बनाया भारी पिंक गाउन पहनकर वह दुनियाभर में चर्चा में आई थीं।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: nancy tyagi, tyla, nancy tyagi cannes, nancy tyagi instagram, nancy tyagi fashion