Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • फ़ैशन
  • कान्स 2026 में सूफी मोटीवाला का दूसरा लुक—क्वियर मुस्लिम रिप्रेज़ेंटेशन के साथ दिखाया दमदार स्टाइल

कान्स 2026 में सूफी मोटीवाला का दूसरा लुक—क्वियर मुस्लिम रिप्रेज़ेंटेशन के साथ दिखाया दमदार स्टाइल

Sufi Motiwala ने Cannes 2026 में अपने दूसरे लुक से क्वीर मुस्लिम पहचान और सस्टेनेबल फैशन को ग्लोबल स्टेज पर रखा।

Sufi Motiwala,Sufi Motiwala fashion,sufi motiwala cannes,cannes 2026,Fashion,Queer

अपसाइकिल्ड किमोनो लुक में Cannes में Sufi Motiwala

Photo Credit: instagram

ख़ास बातें
  • Sufi का दूसरा Cannes लुक हुआ वायरल
  • 20 साल पुराने फैब्रिक से बना अपसाइकिल्ड आउटफिट
  • क्वीर मुस्लिम रिप्रेजेंटेशन पर दिया स्ट्रॉन्ग स्टेटमेंट

फैशन कमेंटेटर और डिजिटल क्रिएटर Sufi Motiwala ने Cannes Film Festival में अपने दूसरे लुक के साथ एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया। रेड कार्पेट के बाद मैग्नम Cannes पार्टी में उनका ये अवतार सामने आया, जहां उन्होंने फैशन के साथ अपनी पहचान और सोच को भी खुलकर पेश किया। उनका ये लुक सिर्फ स्टाइल नहीं बल्कि एक स्ट्रॉन्ग मैसेज भी लेकर आया।

 अपसाइकिल्ड couture 20 साल पुराने फैब्रिक से बना आउटफिट

इस बार Sufi ने डिजाइनर Aisha Rao का कस्टम हैंडकrafted किमोनो-स्टाइल जैकेट पहना। यह आउटफिट 20 साल पुराने जयपुर से लाए गए अपसाइकिल्ड क्विल्ट्स और पैचवर्क डेनिम से तैयार किया गया था। इसमें “Bio Fabric” टेक्निक का इस्तेमाल हुआ, जिसमें रेशम के बचे हुए टुकड़ों और कारीगरी के वेस्ट को CNC मशीन से टेक्सचर्ड फैब्रिक में बदला गया। पूरा जैकेट फ्लोरल डिटेलिंग से भरा था, जिस पर Sufi ने मजाकिया अंदाज में कहा—“Obviously, I'm a princess inside. So there's flowers all over.”

इस स्टेटमेंट जैकेट के साथ उन्होंने नीचे ब्लैक कुर्ता-स्टाइल सिल्हूट कैरी किया, जिसमें एम्ब्रॉयडर्ड कॉलर और स्टेटमेंट रिंग्स ने लुक को पूरा किया। खास बात यह रही कि उनके हर Cannes लुक में फ्लोरल एलिमेंट कॉमन था—हालांकि ये पूरी तरह अनप्लान्ड था।

रेड कार्पेट पर बोले Sufi—“मैं क्वीर मुस्लिम्स को रिप्रेजेंट कर रहा हूं”

 इंटरव्यू में Sufi ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “I am here to mainly represent queer Muslims of the entire world. I feel like we constantly struggle to find ourselves, to accept ourselves.” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है और लोग इसे एक पावरफुल मोमेंट मान रहे हैं।

इस साल Cannes में सिर्फ एक्टर्स ही नहीं, बल्कि डिजिटल क्रिएटर्स और फैशन कमेंटेटर्स भी नजर आए। Sufi Motiwala के साथ Rida Tharana, Disha Madan, Ishita Mangal, Niranjan Mondal, Roopinder Kaur Gill और Aarti Khetarpal जैसे नाम भी शामिल थे। Brut India की CCO Shradha Singh ने कहा कि अब इंटरनेशनल इवेंट्स में फैशन क्रिएटर्स और कमेंटेटर्स की भी बराबर अहमियत है।

Sufi का यह दूसरा Cannes लुक तेजी से वायरल हो रहा है। फैन्स उनके इस यूनिक स्टाइल, सस्टेनेबल फैशन और बोल्ड रिप्रेजेंटेशन की तारीफ कर रहे हैं। Instagram पर भी उन्होंने अपने आउटफिट की डिटेल शेयर की, जिससे ये साफ है कि उनका फोकस सिर्फ फैशन नहीं बल्कि स्टोरीटेलिंग पर भी है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Sufi Motiwala, Sufi Motiwala fashion, sufi motiwala cannes, cannes 2026, Fashion, Queer

संबंधित ख़बरें