Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • फ़ूड
  • गर्मी का परफेक्ट इलाज: ओन्द्रिला बाला की स्पेशल होममेड मैंगो कुल्फी बदल देगी आपका मूड

गर्मी का परफेक्ट इलाज: ओन्द्रिला बाला की स्पेशल होममेड मैंगो कुल्फी बदल देगी आपका मूड

क्या आप इस समर सीजन में कुछ ठंडा और स्वादिष्ट आजमाना चाहते हैं? मास्टरशेफ ओन्द्रिला बाला के इस वीडियो में सीखें घर पर ही मखमली और रिच 'मैंगो कुल्फी' बनाने की बेहद आसान विधि। फुल-क्रीम दूध, फ्रेश क्रीम, इलायची और केसर के गाढ़े बेस में ताजे आम की प्यूरी मिलाकर तैयार की गई यह कुल्फी गर्मियों की तपिश को दूर करने का सबसे बेस्ट और प्राकृतिक तरीका है। इसे पिस्ते के साथ गार्निश करें और परिवार के साथ आनंद लें।

Oindrila Bala,Masterchef Oindrila Bala,Oindrila Bala recipes,Oindrila Bala Mango Kulfi Recipes,Oindrila Bala latest updates

ओन्द्रिला बाला की स्पेशल होममेड मैंगो कुल्फी बदल देगी आपका मूड

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • इस भीषण गर्मी को कहें अलविदा
  • मास्टरशेफ ओन्द्रिला बाला की इस क्रीमी और टेस्टी मैंगो कुल्फी रेसिपी
  • बिना किसी केमिकल या आर्टिफिशियल फ्लेवर के,

पारंपरिक भारतीय कुल्फी का स्वाद बचपन की यादों को ताजा कर देता है। बाजार में मिलने वाली कुल्फी में अक्सर प्रिजर्वेटिव्स या आर्टिफिशियल फ्लेवर्स होते हैं, लेकिन मास्टरशेफ ओन्द्रिला बाला की यह होममेड मैंगो कुल्फी पूरी तरह प्राकृतिक और बेहद स्वादिष्ट है। यह रेसिपी पके हुए आमों की प्राकृतिक मिठास, केसर की शाही खुशबू और दूध के मखमली गाढ़ेपन का एक लाजवाब संगम पेश करती है।

कुल्फी का मखमली बेस तैयार करें 

रेसिपी की शुरुआत करने के लिए सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन में 1 लीटर फुल-क्रीम दूध उबालने के लिए रखें। जब दूध में उबाल आ जाए, तो इसमें 200 ग्राम फ्रेश क्रीम, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर और 2 चुटकी केसर मिला दें। अब गैस की आंच को धीमा करें और इस मिश्रण को तब तक उबलने दें  जब तक कि दूध गाढ़ा होकर अपने मूल वॉल्यूम का लगभग 70 से 75 प्रतिशत न रह जाए। ऐसा करने से कुल्फी का बेस बेहद रिच और मखमली बनता है।

मीठा मिलाएं और ठंडा करें 

जब दूध अच्छी तरह गाढ़ा हो जाए, तो इसमें ⅓ कप चीनी डालें और चम्मच से अच्छी तरह चलाएं ताकि चीनी पूरी तरह घुल जाए। इसके बाद गैस बंद कर दें और इस तैयार दूध के मिश्रण को कमरे के तापमान पर पूरी तरह से ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसी बीच, 2 पके हुए आमों के गूदे को ब्लेंडर में डालकर एक स्मूथ और गाढ़ी मैंगो प्यूरी तैयार कर लें।

प्यूरी मिक्स करें और सेट होने रखें

जब दूध का मिश्रण पूरी तरह ठंडा हो जाए (याद रखें, गर्म दूध में आम मिलाने से दूध फट सकता है), तब इसमें तैयार की हुई मैंगो प्यूरी डालें और अच्छी तरह से स्टिर । अब इस स्मूथ क्रीमी मिक्सर को कुल्फी के मोल्ड्स या किसी कंटेनर में डालें। कुल्फी को एकदम परफेक्ट और मखमली टेक्सचर में जमाने के लिए इसे रात भर  के लिए फ्रीजर में सेट होने के लिए रख दें

रॉयल गार्निशिंग और सर्विंग

अगले दिन जब कुल्फी पूरी तरह जम जाए, तो इसे मोल्ड्स से बाहर निकालें। परोसने से ठीक पहले, इसे और अधिक आकर्षक और क्रंची बनाने के लिए ऊपर से बारीक कटे हुए पिस्ता और सूखी गुलाब की पंखुड़ियों के साथ रॉयल लुक देते हुए गार्निश करें। आपकी शानदार होममेड मैंगो कुल्फी तैयार है, जिसकी हर एक बाइट में आपको आम का असली रसीलापन और रबड़ी जैसा गाढ़ा स्वाद मिलेगा।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Oindrila Bala, Masterchef Oindrila Bala, Oindrila Bala recipes, Oindrila Bala Mango Kulfi Recipes, Oindrila Bala latest updates