Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • "ज़िंदगी भारी सूटकेस जैसी क्यों हो गई है?" गौरंग दास ने समझाया मन के बोझ को हल्का करने का राज

"ज़िंदगी भारी सूटकेस जैसी क्यों हो गई है?" गौरंग दास ने समझाया मन के बोझ को हल्का करने का राज

मशहूर आध्यात्मिक गुरु श्री गौरंग दास ने एक वायरल वीडियो के जरिए जीवन की सादगी का संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि कैसे हम यात्रा के दौरान बैग में फालतू सामान भरकर उसे भारी बना लेते हैं, ठीक वैसे ही हम अपनी ज़िंदगी में पुराने पछतावे, दुख और दूसरों की राय का बोझ ढोते हैं। गौरंग दास के अनुसार, खुशहाल जीवन का रहस्य इन अनावश्यक भावनाओं को त्यागने और खुद को मानसिक रूप से हल्का रखने में छिपा है।

Gauranga Das  reels,Gauranga Das healing quote,Gauranga Das insights,Gauranga Das Latest updates,Gauranga Das channel

गौरंग दास ने नीले बैग के उदाहरण से जीवन के मानसिक बोझ को समझाया

Photo Credit: instagram

ख़ास बातें
  • डर के कारण यात्रा में ज़रूरत से ज़्यादा सामान भरना सफ़र बिगाड़ देता है
  • मन के बैग में गिल्ट और पुरानी कड़वी बातें भरकर घूमते हैं इंसान
  • दूसरों की राय और बीते कल का बोझ हमें मानसिक रूप से कमज़ोर करता है

क्या आपने कभी महसूस किया है कि आपकी ज़िंदगी किसी ऐसे भारी सूटकेस की तरह हो गई है जिसे उठाना अब मुश्किल होता जा रहा है? जाने-माने आध्यात्मिक गुरु और लाइफ कोच श्री गौरंग दास ने अपने हालिया वीडियो में इसी अहसास की गहराई से व्याख्या की है। उन्होंने एक बहुत ही सरल लेकिन प्रभावशाली उदाहरण के जरिए बताया है कि आखिर हम अपनी ज़िंदगी को इतना बोझिल क्यों बना लेते हैं। गौरंग दास का यह संदेश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों को आत्मचिंतन करने पर मजबूर कर रहा है।

सफर और सामान का बोझ

वीडियो की शुरुआत में गौरंग दास एक नीले रंग का बैग दिखाते हैं। वे कहते हैं कि जब भी हम कहीं यात्रा पर निकलते हैं, तो अक्सर डर के मारे जरूरत से ज्यादा सामान भर लेते हैं। 'कहीं जरूरत न पड़ जाए' की सोच के साथ हम एक्स्ट्रा कपड़े, पानी की बोतलें और ढेर सारा स्नैक्स बैग में डाल लेते हैं। गौरंग दास बताते हैं कि हमें पता भी नहीं चलता और हमारा बैग हमारी जरूरत से दोगुना भारी हो जाता है। यही वह क्षण होता है जब यात्रा का आनंद बोझ के नीचे दब जाता है।

मन के अंदर का भारीपन

गौरंग दास आगे कहते हैं कि हम बिल्कुल यही चीज अपनी असली ज़िंदगी के साथ भी करते हैं। हम अपने मन के बैग में वर्षों पुराना गिल्ट (पछतावा), पुराने रिश्तों का दुख और किसी की बरसों पुरानी कड़वी बातें भरकर घूमते रहते हैं। उन्होंने खूबसूरती से समझाया कि जैसे यात्रा में फालतू सामान हमें थका देता है, वैसे ही ज़िंदगी में पुरानी बातों का बोझ हमें मानसिक रूप से कमजोर कर देता है। हम अक्सर दूसरों की राय को अपने कंधे पर ढोते हैं और फिर सोचते हैं कि ज़िंदगी इतनी भारी क्यों लग रही है।

कैसे हल्का करें अपना जीवन?

इस वीडियो का सबसे बड़ा सबक यह है कि 'छोड़ना' यानी 'लेट गो' करना कितना जरूरी है। गौरंग दास सलाह देते हैं कि अगर आप अपनी ज़िंदगी में हल्कापन महसूस करना चाहते हैं, तो उन चीजों को बाहर निकालना शुरू करें जिनकी अब जरूरत नहीं है। चाहे वो पुरानी शिकायतें हों या बीता हुआ कल, उन्हें बैग से बाहर निकालें। जैसे ही आप इन फालतू चीजों को छोड़ते हैं, आपकी ज़िंदगी अपने आप हल्की और खुशनुमा हो जाती है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Gauranga Das healing quote, Gauranga Das insights, Gauranga Das Latest updates, Gauranga Das channel

संबंधित ख़बरें