- होम
- इन्फ्लुएंसर् ख़बरें
- Lock Upp 2 से बाहर हुईं अकांक्षा चौधरी, एलिमिनेशन से पहले सुनाया कास्टिंग काउच का दर्द
Lock Upp 2 से बाहर हुईं अकांक्षा चौधरी, एलिमिनेशन से पहले सुनाया कास्टिंग काउच का दर्द
Lock Upp 2 से एलिमिनेट होने से पहले अकांक्षा चौधरी ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का दर्दनाक अनुभव साझा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक प्रभावशाली शख्स ने आर्थिक मदद के बदले उनसे शारीरिक संबंध बनाने की मांग की थी।
एलिमिनेशन से पहले अकांक्षा चौधरी ने सुनाया कास्टिंग काउच का दर्दनाक अनुभव।
Photo Credit: Instagram
- अकांक्षा चौधरी हुईं Lock Upp 2 से एलिमिनेट।
- आर्थिक मदद के बदले शारीरिक संबंध की मांग का लगाया आरोप।
- बोलीं— समझौता नहीं किया, अपने दम पर बनाई पहचान।
Lock Upp 2: सच या सज़ा में अकांक्षा चौधरी का सफर खत्म हो गया है। एलिमिनेशन से पहले उन्होंने शो में अपनी जिंदगी का एक ऐसा राज खोला, जिसने घर के सदस्यों के साथ-साथ दर्शकों को भी भावुक कर दिया। अकांक्षा ने बताया कि अपने करियर की शुरुआत में उन्हें कास्टिंग काउच जैसी दर्दनाक स्थिति का सामना करना पड़ा था। उनका यह खुलासा अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ब्यूटी पेजेंट के दौरान मांगी थी आर्थिक मदद
अकांक्षा ने बताया कि जब वह एक ब्यूटी पेजेंट की तैयारी कर रही थीं, तब उन्हें कपड़ों, ट्रेनिंग और बाकी खर्चों के लिए करीब 1 से 2 लाख रुपये की जरूरत थी। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, इसलिए उन्होंने एक ऐसे शख्स से मदद मांगी जो कई ब्यूटी पेजेंट्स में जज रह चुका था और इंडस्ट्री में काफी प्रभावशाली माना जाता था। अकांक्षा का कहना था कि उन्होंने उससे सिर्फ कुछ महीनों की आर्थिक मदद मांगी थी और बदले में अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई का इस्तेमाल करते हुए उसके काम में मदद करने की बात कही थी।
'बदले में शारीरिक संबंध बनाने की मांग की गई'
अकांक्षा ने आरोप लगाया कि उस शख्स ने उन्हें अपने घर बुलाया। शुरुआत में उन्हें लगा कि वह सिर्फ काम की बात करेंगे, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की। अकांक्षा के मुताबिक, बाद में उस व्यक्ति ने साफ कहा कि अगर वह आर्थिक मदद चाहते हैं तो बदले में उन्हें उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे। अकांक्षा ने बताया कि उन्होंने उसी समय उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया और वहां से निकल गईं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पहले उसकी मंशा का पता होता तो वह कभी वहां नहीं जातीं।
'मैंने समझौता नहीं किया'
अकांक्षा ने बताया कि उस व्यक्ति ने उन्हें यह भी कहा था कि अगर उन्होंने उसकी बात नहीं मानी तो वह जिंदगी में आगे नहीं बढ़ पाएंगी। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और बिना किसी समझौते के अपने दम पर आगे बढ़ने का फैसला किया। उन्होंने शो में कहा कि कुछ महीनों बाद उन्हें एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला और आज उन्हें इस बात का कोई पछतावा नहीं है कि उन्होंने गलत रास्ता नहीं चुना।
एलिमिनेशन के बाद भी चर्चा में हैं अकांक्षा
शो से बाहर होने के बाद भी अकांक्षा चौधरी का यह खुलासा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोगों ने उनकी हिम्मत की तारीफ की और कहा कि ऐसे अनुभवों पर खुलकर बात करना आसान नहीं होता। वहीं कुछ यूजर्स ने इंडस्ट्री में महिलाओं की सुरक्षा और कास्टिंग काउच जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा की जरूरत बताई। अकांक्षा का यह बयान Lock Upp 2 के सबसे चर्चित खुलासों में से एक माना जा रहा है।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: akansha chaudhary, akansha chamola secret, Lockup 2 netflix, Splitsvilla, Yogesh Rawat lock up 2, Yogesh Rawat latest updates