Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • इन्फ्लुएंसर् ख़बरें
  • 75 हार्ड चैलेंज फेम अंकित बैयानपुरिया का बड़ा धमाका: आर्मेनिया में UFC फाइटर अरमान से होगी खिताबी भिड़ंत

75 हार्ड चैलेंज फेम अंकित बैयानपुरिया का बड़ा धमाका: आर्मेनिया में UFC फाइटर अरमान से होगी खिताबी भिड़ंत

अपने 75 हार्ड चैलेंज और देसी वर्कआउट से देश भर में मशहूर हुए फिटनेस इन्फ्लुएंसर अंकित बैयानपुरिया 1 अगस्त को कॉम्बैट स्पोर्ट्स में ऐतिहासिक डेब्यू करने जा रहे हैं। आर्मेनिया के येरेवन में आयोजित 'हाइप फाइटिंग' इवेंट में अंकित का सामना सबमिशन-ओनली ग्रैपलिंग टाइटल फाइट में दुनिया के शीर्ष UFC लाइटवेट चैलेंजर अरमान त्सारुक्यन से होगा, जो भारतीय क्रिएटर्स के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

Ankit Baiyanpuria fitness journey,Ankit Baiyanpuria interview with whosthat360,Ankit Baiyanpuria instagram,Ankit Baiyanpuria latest updates,Ankit Baiyanpuria fitness

अंकित बैयानपुरिया 1 अगस्त को कॉम्बैट स्पोर्ट्स में करने जा रहे हैं डेब्यू

Photo Credit: instagram

ख़ास बातें
  • सबमिशन-ओनली ग्रैपलिंग टाइटल फाइट में UFC स्टार अरमान से होगा मुकाबला
  • आर्मेनिया के येरेवन शहर में आयोजित 'हाइप फाइटिंग' इवेंट में होगी भिड़ंत
  • डेब्यू मैच में ही सीधे वर्ल्ड-क्लास फाइटर से टाइटल फाइट मिलना ऐतिहासिक है

अपने अनुशासित जीवन, पारंपरिक कुश्ती प्रशिक्षण और सोशल मीडिया पर 75 हार्ड चैलेंज के जरिए देशभर के युवाओं को प्रेरित करने वाले प्रसिद्ध फिटनेस इन्फ्लुएंसर अंकित बैयानपुरिया अब अपने करियर का सबसे बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। अंकित 1 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय कॉम्बैट स्पोर्ट्स में डेब्यू करेंगे। खास बात यह है कि उनका पहला मुकाबला किसी सामान्य फाइटर से नहीं, बल्कि दुनिया के शीर्ष मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) खिलाड़ियों में शामिल UFC स्टार से होगा।

UFC स्टार अरमान त्सारुक्यन से होगी खिताबी भिड़ंत

आर्मेनिया की राजधानी येरेवन में आयोजित होने वाले 'हाइप फाइटिंग' (Hype Fighting) इवेंट में अंकित सबमिशन-ओनली ग्रैपलिंग टाइटल फाइट में हिस्सा लेंगे। इस मुकाबले में उनका सामना UFC के शीर्ष लाइटवेट कंटेंडर अरमान त्सारुक्यन से होगा। पेशेवर करियर के पहले ही मुकाबले में सीधे चैंपियनशिप फाइट और विश्वस्तरीय प्रतिद्वंद्वी का सामना करना किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद दुर्लभ अवसर माना जाता है।

Latest and Breaking News on NDTV

भारतीय क्रिएटर्स के लिए बड़ी उपलब्धि

अंकित और अरमान के बीच होने वाले इस मुकाबले ने वैश्विक कॉम्बैट स्पोर्ट्स जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है। MMAmania जैसे अंतरराष्ट्रीय खेल पोर्टलों ने भी इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। यह मुकाबला सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि डिजिटल क्रिएटर इकोनॉमी में आ रहे बदलाव का भी प्रतीक माना जा रहा है, जहां सोशल मीडिया क्रिएटर्स अब पेशेवर खेलों में भी अपनी पहचान बना रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर बनेगी नई पहचान

अंकित बैयानपुरिया का यह कदम न केवल उनके करियर का सबसे बड़ा चुनौतीपूर्ण पड़ाव है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कॉम्बैट स्पोर्ट्स के मंच पर भारतीय क्रिएटर्स की मौजूदगी को भी नई पहचान दिलाने वाला साबित हो सकता है। यह मुकाबला भारतीय फिटनेस और डिजिटल क्रिएटर समुदाय के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Ankit Baiyanpuria fitness journey, Ankit Baiyanpuria interview with whosthat360, Ankit Baiyanpuria instagram, Ankit Baiyanpuria latest updates, Ankit Baiyanpuria fitness