Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement

पाई-पाई को मोहताज हुए अनुराग डोभाल? तंगी में बेचना पड़ा 10 करोड़ का 'ड्रीम गैरेज'

मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का खुलासा किया है। भारी वित्तीय संकट के कारण उन्हें अपना ₹10 करोड़ का लग्जरी बाइक कलेक्शन बेचना पड़ा। अब उनके पास केवल दो बाइक्स बची हैं। अनुराग ने एक भावुक व्लॉग में बताया कि कैसे गलत फैसलों और एक कार हादसे ने उनकी मानसिक शांति और संपत्ति को खत्म कर दिया। वे अब देहरादून में फिर से नई शुरुआत करने की कोशिश कर रहे हैं।

Anurag Dobhal,Anurag Dobhal latest post,Anurag Dobhal instagram,Anurag Dobhal age,Anurag Dobhal financial crisis,Anurag Dobhal net worth,Anurag Dobhal health updates

पाई-पाई को मोहताज हुए अनुराग डोभाल? तंगी में बेचना पड़ा 10 करोड़ का 'ड्रीम गैरेज'

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • भावुक खुलासा: कार क्रैश और गलत फैसलों ने अनुराग से छीनी मानसिक शांति
  • सपना हुआ चकनाचूर: ₹10 करोड़ का आलीशान गैरेज अब पूरी तरह खाली और वीरान
  • वित्तीय तंगी: अनुराग डोभाल ने पैसों की जरूरत में बेचीं अपनी सभी सुपरबाइक्

इंटरनेट की दुनिया में 'मोटोव्लॉगिंग' का जब भी जिक्र होता है, अनुराग डोभाल उर्फ UK07 Rider का नाम सबसे पहले आता है। करोड़ों की गाड़ियां, आलीशान बाइक्स और एक चमकती हुई जिंदगी यही अनुराग की पहचान थी। लेकिन हाल ही में उनके द्वारा साझा की गई जानकारी ने उनके प्रशंसकों को झकझोर कर रख दिया है। अनुराग ने खुलासा किया है कि वे एक ऐसे Financial Crisis से गुजरे हैं जिसने उनका सब कुछ छीन लिया।

1. "सपनों का महल अब खाली है" 
अनुराग ने हाल ही में अपने उस गैरेज का दौरा किया जिसे उन्होंने अपनी सबसे महंगी बाइक्स को रखने के लिए बनाया था। उस गैरेज की हालत देखकर अनुराग भावुक हो गए। उन्होंने साझा किया, "जिस साम्राज्य को हमने सालों की मेहनत से बनाया था, वह आज खाली है। पिछले साल मुझे आर्थिक तंगी के कारण अपनी लगभग सभी बाइक्स बेचनी पड़ीं। अब मेरे पास केवल दो बाइक्स बची हैं और यह कहते हुए मेरा दिल टूट रहा है।" अनुराग के अनुसार, वे एक ऐसे दौर से गुजरे जहाँ उनके पास पैसों की भारी किल्लत थी और उन्हें अस्तित्व बचाने के लिए यह कठोर कदम उठाना पड़ा।

2. बिजली कटी और प्रॉपर्टी का विवाद
अनुराग ने बताया कि जिस गैरेज को उन्होंने करोड़ों की बाइक्स के लिए सजाया था, उसकी बिजली काट दी गई है क्योंकि वह प्रॉपर्टी उनके नाम पर नहीं थी। वे व्लॉगिंग से इसलिए दूर थे क्योंकि वे इस अस्थिरता को कैमरे पर दिखाने की स्थिति में नहीं थे। अनुराग ने अपने व्लॉग का शीर्षक दिया अपने ₹10 करोड़ का ड्रीम गैरेज आज ऐसा हो गया है। बड़ा नुकसान।" यह केवल आर्थिक नहीं, बल्कि एक भावनात्मक नुकसान भी था।

h

Photo Credit: Instagram

 3. स्वास्थ्य और रिकवरी की चुनौती
यूट्यूबर ने गैरेज में खड़ी अपनी बाकी बची दो बाइक्स दिखाईं, लेकिन वे उन्हें चला नहीं सकते। अनुराग एक कार एक्सीडेंट के बाद अभी भी रिकवरी के दौर में हैं। उन्होंने बताया कि उनके पैर अभी इतने मजबूत नहीं हुए हैं कि वे भारी सुपरबाइक्स का वजन संभाल सकें। यह शारीरिक लाचारी उनके मानसिक तनाव को और बढ़ा रही है।

4. "सब कुछ अपनों के नाम कर दिया" 
एक हालिया इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अनुराग ने अपनी पत्नी रितिका और अपने प्रशंसकों से माफी मांगी। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने जीवन में कई गलत फैसले लिए। अनुराग ने कहा, "मैंने अपनी संपत्ति का एक भी हिस्सा अपने नाम नहीं रखा। जो प्लॉट और संपत्तियां खरीदीं, वे दूसरों के नाम थीं। आज मेरे पास न घर है, न स्थिरता। मैंने रितिका से जो वादे किए थे, मैं उन्हें पूरा नहीं कर पाया। 7 मार्च को लिए गए एक गलत फैसले ने मेरी पूरी मानसिक शांति छीन ली।"

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Anurag Dobhal, Anurag Dobhal latest post, Anurag Dobhal instagram, Anurag Dobhal age, Anurag Dobhal financial crisis, Anurag Dobhal net worth, Anurag Dobhal health updates

संबंधित ख़बरें