Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • इन्फ्लुएंसर् ख़बरें
  • अविका गौर को हुआ डेंगू, 104 डिग्री बुखार में भी करती रहीं शूटिंग; पति मिलिंद चंदवानी ने बताया हेल्थ अपडेट

अविका गौर को हुआ डेंगू, 104 डिग्री बुखार में भी करती रहीं शूटिंग; पति मिलिंद चंदवानी ने बताया हेल्थ अपडेट

अविका गौर डेंगू की चपेट में आने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। पति मिलिंद चंदवानी ने बताया कि तेज बुखार के बावजूद एक्ट्रेस ने काम पूरा किया और शूटिंग के लिए दिल्ली भी गईं। अब डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है।

Avika Gaur,avika gaur aka anandi,avika gaur boyfriend,avika gaur Instagram,avika gaur latest pictures,avika gaur pati patni aur panga,avika gaur marriage

अविका गौर डेंगू के चलते अस्पताल में भर्ती हैं, पति मिलिंद चंदवानी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट।

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • अविका गौर को हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती।
  • 104 डिग्री बुखार के बावजूद करती रहीं शूटिंग।
  • पति मिलिंद चंदवानी ने फैंस से की जल्द ठीक होने की दुआ की अपील।

टीवी एक्ट्रेस अविका गौर को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। बालिका वधू से घर-घर में पहचान बनाने वाली अविका डेंगू से जूझ रही हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पति मिलिंद चंदवानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर उनकी तबीयत से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अविका को करीब पांच दिनों से 103-104 डिग्री तक तेज बुखार था।

तेज बुखार के बावजूद करती रहीं काम

मिलिंद ने अविका की काम के प्रति मेहनत और जिम्मेदारी की भी तारीफ की। उनके मुताबिक, तेज बुखार के बावजूद अविका ने पहले एक प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी की। बताया गया कि दो दिन में होने वाली शूटिंग को उन्होंने अपनी मेहनत से एक ही दिन में पूरा कर दिया। इसके बाद घर लौटकर दवाइयां लेने के बाद वह एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए दिल्ली भी गईं।

मिलिंद ने बताया कि दिल्ली जाने से पहले अविका ने जरूरी टेस्ट भी करवाए थे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें कोई दूसरा वायरस नहीं है। उनकी इस प्रोफेशनल कमिटमेंट को लेकर मिलिंद ने गर्व भी जताया।

हालत बिगड़ने पर अस्पताल में हुई भर्ती

लगातार तेज बुखार और कमजोरी के बाद अविका की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके पति ने फैंस से अविका के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करने की अपील भी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी है और उनकी प्लेटलेट्स पर भी नजर रखी जा रही है।
 

शादी के बाद बदली जिंदगी

अविका गौर और मिलिंद चंदवानी ने सितंबर 2025 में शादी की थी। दोनों ने टीवी रियलिटी शो Pati, Patni Aur Panga के दौरान शादी की थी। इसके बाद दोनों ने अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू किया। 2026 में दोनों बैंकॉक भी शिफ्ट हुए, जहां मिलिंद के काम के चलते उन्होंने अपना बेस बनाया है। हालांकि, अविका ने साफ किया था कि वह भारत में अपने काम को जारी रखेंगी।

फिलहाल अविका के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं। सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Avika Gaur, avika gaur aka anandi, avika gaur boyfriend, avika gaur Instagram, avika gaur latest pictures, avika gaur pati patni aur panga, avika gaur marriage