- होम
- इन्फ्लुएंसर् ख़बरें
- प्री-वेडिंग फंक्शन में अंशुला कपूर का खूबसूरत लुक, फुलकारी दुपट्टे ने बटोरी लाइमलाइट
प्री-वेडिंग फंक्शन में अंशुला कपूर का खूबसूरत लुक, फुलकारी दुपट्टे ने बटोरी लाइमलाइट
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर और उनके मंगेतर रोहन ठक्कर की प्री-वेडिंग रस्में शुरू हो चुकी हैं। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुए इस खास समारोह की झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। अंशुला ने बेज-गोल्ड एम्ब्रॉयडर्ड लहंगे के साथ रंग-बिरंगा फुलकारी दुपट्टा कैरी कर अपने लुक को खास बना दिया। वहीं कुंदन जूलरी, स्लीक बन और डेवी मेकअप ने उनके ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक में चार चांद लगा दिए। समारोह में जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, महीप कपूर और शनाया कपूर समेत पूरा कपूर परिवार भी पारंपरिक अंदाज में नजर आया।
प्री-वेडिंग समारोह में बेज-गोल्ड लहंगे और फुलकारी दुपट्टे में नजर आईं अंशुला कपूर।
Photo Credit: Instagram
- अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की प्री-वेडिंग रस्में हुईं शुरू।
- फुलकारी दुपट्टे के साथ अंशुला का ट्रेडिशनल लुक बना चर्चा का विषय।
- जाह्नवी, खुशी, शनाया और महीप कपूर भी समारोह में हुए शामिल।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर जल्द ही अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों ने रविवार, 21 जून को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत की। महीप कपूर और उनकी बेटी शनाया कपूर ने इस खास मौके की झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।
अंशुला कपूर के प्री-वेडिंग फंक्शन की हुई शुरुआत
तस्वीरें साझा करते हुए शनाया कपूर ने लिखा, "We love you @anshulakapoor @rohanthakkar1511." वहीं महीप कपूर ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "Shaadi begins. Jai Mata Di, Anshula and Rohan."
सामने आई तस्वीरों में पूरा कपूर परिवार पारंपरिक परिधानों में मुस्कुराते हुए नजर आ रहा है। वहीं होने वाली दुल्हन अंशुला कपूर का खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
अंशुला कपूर के आउटफिट की खास बातें
प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए अंशुला ने बेज और गोल्डन रंग का हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना। इस खूबसूरत लहंगे के साथ उन्होंने रंग-बिरंगा फुलकारी दुपट्टा कैरी किया, जिसने उनके पूरे लुक में अलग ही आकर्षण जोड़ दिया।
उनके ब्लाउज पर बारीक एम्ब्रॉयडरी, क्रिस्टल एम्बेलिशमेंट्स और ज़रदोज़ी का शानदार काम किया गया था। ब्लाउज में डीप नेकलाइन, टैसल वाली हेमलाइन और बैकलेस डिजाइन था, जिसे क्रिस्टल ज्वेल्स से सजाया गया था।
वहीं लहंगे में ए-लाइन घेरा, ज़रदोज़ी वर्क, क्रिस्टल डिटेलिंग और हाथों से की गई खूबसूरत कढ़ाई देखने को मिली। मैचिंग गोल्डन-बेज दुपट्टे के अलावा अंशुला ने दूसरे कंधे पर फुलकारी दुपट्टा डाला, जिस पर चौड़ा सुनहरा बॉर्डर, सीक्विन वर्क और रंगीन धागों की पारंपरिक कढ़ाई की गई थी।
जूलरी और मेकअप ने बढ़ाई खूबसूरती
अंशुला ने अपने लुक को कुंदन और गोल्ड की लेयर्ड नेकलेस के साथ स्टाइल किया। इसके अलावा उन्होंने मांग टीका, झुमके विद ईयर चेन, ब्रेसलेट्स और रिंग्स पहनकर अपने ट्रेडिशनल लुक को पूरा किया।
हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने स्लीक बन बनाया था, जिसे गोल्डन हेयर एक्सेसरी से सजाया गया। वहीं मेकअप में फेदर्ड आईब्रो, काजल लगी आंखें, विंग्ड आईलाइनर, मस्कारा, कैरेमल ब्राउन लिपस्टिक, ब्लश, हाईलाइटर और शिमरी आईशैडो के साथ उन्होंने डेवी ब्राइडल ग्लैम लुक चुना।
प्री-वेडिंग में शामिल हुआ कपूर परिवार
इस खास मौके पर जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी मौजूद रहीं। जाह्नवी ने गुलाबी सिल्क साड़ी के साथ लाल रंग का एम्ब्रॉयडर्ड ब्लाउज और पारंपरिक गोल्ड जूलरी पहनी थी। वहीं खुशी कपूर ब्लश पिंक शॉर्ट कुर्ती और घरारा सेट में नजर आईं, जिसे उन्होंने एमराल्ड जूलरी और हाफ-टाइड हेयरस्टाइल के साथ स्टाइल किया।
कौन हैं अंशुला कपूर?
अंशुला कपूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर और उनकी दिवंगत पहली पत्नी मोना शौरी कपूर की बेटी हैं। वह अभिनेता अर्जुन कपूर की छोटी बहन हैं।
अंशुला और रोहन ठक्कर की सगाई जुलाई 2025 में हुई थी। उस समय अंशुला ने इंस्टाग्राम पर अपने रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें शेयर कर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की थी। अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: anshula and arjun kapoor, anshula fitness journey, Anshula Kapoor and Rohan Thakkar, anshula kapoor age, anshula kapoor wedding, Anshula Kapoor wedding date