- होम
- इन्फ्लुएंसर् ख़बरें
- हेल्थ अपडेट देते हुए बोलीं जैस्मिन भसीन- 'मैं अभी भी खतरे से पूरी तरह बाहर नहीं हूं'
हेल्थ अपडेट देते हुए बोलीं जैस्मिन भसीन- 'मैं अभी भी खतरे से पूरी तरह बाहर नहीं हूं'
बॉयफ्रेंड एली गोनी के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने दुबई गईं जैस्मिन भसीन ने अस्पताल में भर्ती होने के बाद अपनी हेल्थ पर नया अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें टर्मिनल इलाइटिस के साथ गंभीर इंफेक्शन और सूजन की समस्या हुई है और वह अभी भी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हैं।
जैस्मिन भसीन ने दिया हेल्थ अपडेट, बोलीं- 'मैं अभी भी खतरे से पूरी तरह बाहर नहीं हूं'
Photo Credit: Instagram
- भारत लौटीं जैस्मिन भसीन
- अभी भी खतरे से पूरी तरह बाहर नहीं
- भारत में जारी रहेगा इलाज
टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने अपनी हेल्थ को लेकर नया अपडेट साझा किया है। दुबई में बॉयफ्रेंड एली गोनी के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने गईं जैस्मिन की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अब वह आगे के इलाज के लिए भारत लौट रही हैं, लेकिन उन्होंने बताया कि उनकी हालत अभी भी पूरी तरह ठीक नहीं है और डॉक्टरों ने पहले उन्हें यात्रा करने की अनुमति भी नहीं दी थी।
28 जून को अपना 36वां जन्मदिन मनाने के लिए जैस्मिन दुबई पहुंची थीं। लेकिन वहां पहुंचने के कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत गंभीर रूप से खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
"मुझे मेडिकल क्लियरेंस नहीं मिली थी"
इंस्टाग्राम स्टोरी पर हेल्थ अपडेट देते हुए जैस्मिन ने कहा, "आप में से बहुत से लोग मेरी हेल्थ को लेकर परेशान हैं और अपडेट जानना चाहते हैं। मुझे मेडिकल क्लियरेंस नहीं मिली थी। अस्पताल के मुताबिक मैं अभी 'फिट टू फ्लाई' नहीं थी, क्योंकि मैं अभी भी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं।"
हालांकि, डॉक्टरों ने उनकी हालत कुछ हद तक स्थिर कर दी, जिसके बाद उन्हें भारत आने की अनुमति मिली ताकि यहां उनका आगे का इलाज जारी रह सके।
जैस्मिन ने आगे कहा, "अस्पताल, वहां के डॉक्टर, स्टाफ और पूरी हेल्थकेयर टीम बहुत शानदार थी और मैं उनकी बेहद आभारी हूं। लेकिन आखिर घर, घर होता है। किसी तरह उन्होंने इंजेक्शन देकर मेरी हालत फिलहाल स्थिर कर दी है। अभी मैं एयरपोर्ट पर हूं और भारत पहुंचते ही दूसरे अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज जारी रखूंगी।"

Photo Credit: Instagram
टर्मिनल इलाइटिस से जूझ रही हैं जैस्मिन
इससे पहले जैस्मिन ने बताया था कि डॉक्टरों ने उन्हें टर्मिनल इलाइटिस (Terminal Ileitis) नाम की बीमारी के साथ-साथ गंभीर इंफेक्शन और सूजन (इन्फ्लेमेशन) होने की पुष्टि की है।
उन्होंने अपनी हेल्थ के बारे में बताते हुए लिखा था, "दुबई पहुंचते ही उसी दिन मेरी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई और मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। जांच में पता चला कि मुझे टर्मिनल इलाइटिस के साथ गंभीर हाई-रिस्क इंफेक्शन और सूजन है। फिलहाल मैं पहले से बेहतर महसूस कर रही हूं और उम्मीद है कि जल्द पूरी तरह ठीक हो जाऊंगी।"
बर्थडे भी नहीं मना पाईं
जैस्मिन ने बताया कि इस बार उनका जन्मदिन वैसा नहीं रहा जैसा उन्होंने सोचा था।
उन्होंने एक वीडियो में कहा था, "इस बार मेरा बर्थडे बिल्कुल वैसा नहीं रहा जैसा हमने प्लान किया था। जिंदगी कब क्या मोड़ ले ले, कोई नहीं जानता। अब मैं पहले से काफी बेहतर हूं और जल्द वापस लौटूंगी।"
भारत में जारी रहेगा इलाज
अब भारत लौटने के बाद जैस्मिन को एक दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा, जहां डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर रखेंगे और आगे का इलाज करेंगे।
बता दें कि जैस्मिन हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग पूरी करके केप टाउन, साउथ अफ्रीका से लौटी थीं।
उनकी हेल्थ अपडेट सामने आने के बाद फैंस और शुभचिंतक लगातार सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। हालांकि उनकी रिकवरी अभी जारी है, लेकिन जैस्मिन ने अपने लेटेस्ट अपडेट से यह भरोसा दिलाया है कि उन्हें सही इलाज मिल रहा है और वह जल्द ठीक होने की पूरी कोशिश कर रही हैं।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: Jasmin Bhasin, Jasmin Bhasin latest updates, Jasmin Bhasin social media, Jasmin Bhasin health updates, Jasmin Bhasin age and net worth