Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • इन्फ्लुएंसर् ख़बरें
  • WhosNext2026 अवार्ड्स' में किरण दत्ता बने बेस्ट यूट्यूबर, आरजे प्रवीण को 'डिजिटल क्रिएटर ऑफ द ईयर' का खिताब

WhosNext2026 अवार्ड्स' में किरण दत्ता बने बेस्ट यूट्यूबर, आरजे प्रवीण को 'डिजिटल क्रिएटर ऑफ द ईयर' का खिताब

कोलकाता में Whosthat360 और Oriflame ने 'WhosNext2026 इन्फ्लुएंसर अवार्ड्स' का शानदार आयोजन किया। इस इवेंट में ईस्ट और नॉर्थ-ईस्ट भारत के बेहतरीन डिजिटल सितारों को सम्मानित किया गया। 'यूट्यूबर ऑफ द ईयर' का खिताब किरण दत्ता (yourbongguy) को मिला, वहीं आरजे प्रवीण 'डिजिटल क्रिएटर ऑफ द ईयर' बने। इस मंच ने फैशन, ब्यूटी और एंटरटेनमेंट के रीजनल टैलेंट को एक नेशनल पहचान दी है, जो भारत की क्रिएटर इकोनॉमी को नई दिशा दे रहे हैं।

whosthat 360,Whosthat 360 Northeast Yatra,whosthat306 news and media,whosthat360 article,Whosthat360 award shows

कोलकाता में 'WhosNext2026 इन्फ्लुएंसर अवार्ड्स' का शानदार आयोजन

Photo Credit: instagram

ख़ास बातें
  • किरण दत्ता बने बेस्ट यूट्यूबर, आरजे प्रवीण को मिला क्रिएटर अवार्ड
  • ईस्ट और नॉर्थ-ईस्ट के 30 से ज्यादा डिजिटल क्रिएटर्स हुए सम्मानित
  • कोलकाता में 'WhosNext2026 इन्फ्लुएंसर अवार्ड्स' का शानदार आयोजन

भारत की सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता में डिजिटल दुनिया के सबसे चमकते सितारों का शानदार जश्न देखने को मिला। मौका था 'Oriflame Presents WhosNext2026 इन्फ्लुएंसर अवार्ड्स ईस्ट और नॉर्थ-ईस्ट एडिशन' का। Whosthat360 और Oriflame India द्वारा आयोजित इस ग्रैंड इवेंट में पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के बेहतरीन कंटेंट क्रिएटर्स, एंटरटेनर्स और कलाकारों ने शिरकत की। अपनी भाषा और स्थानीय संस्कृति के जरिए देशभर में पहचान बनाने वाले इन टैलेंटेड क्रिएटर्स की मेहनत को इस मंच पर दिल खोलकर सराहा गया।

इन सितारों ने जीता अवार्ड्स का ताज

इवेंट की सबसे बड़ी हाईलाइट इसका अवार्ड शो रहा, जहां अलग-अलग कैटेगरी में शानदार क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया। यहाँ देखें विनर्स की पूरी लिस्ट:

  • यूट्यूबर ऑफ द ईयर: किरण दत्ता (yourbongguy)

  • डिजिटल क्रिएटर ऑफ द ईयर: आरजे प्रवीण

  • ब्यूटी इन्फ्लुएंसर: ग्रेसी थापा

  • डांस इन्फ्लुएंसर: सृजनी चटर्जी

  • एंटरटेनर ऑफ द ईयर: आरजे प्रियंका

  • फेस ऑफ NE इन्फ्लुएंस: अलोबो नागा

  • फैशन इन्फ्लुएंसर: आयशा मेहदी

  • लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर: देबचंद्रिमा सिंघा रॉय

  • फूड इन्फ्लुएंसर: रिंचेन वांगदी भूटिया

  • NE राइजिंग स्टार: सृजिता घोष

  • रील सेंसेशन: अनुष्मिता दत्ता

  • रीजनल इन्फ्लुएंसर: ईशान शर्मा और वेदांश शर्मा (दासोहम)

  • स्टोरीटेलर ऑफ द ईयर: निरंजन मंडल (मेल) और आराधना चटर्जी (फीमेल)

  • ट्रैवल इन्फ्लुएंसर: अनुभव मुखर्जी

  • वेलनेस इन्फ्लुएंसर: परिधि पांडे

  • एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर: तोइनाली चोफी

  • मॉम इन्फ्लुएंसर: श्रद्धा फोगला

  • टेलीविजन की पसंदीदा पर्सनालिटी: तृणा साहा

  • शेफ इन्फ्लुएंसर: कीर्ति भौतिका

  • आइकॉनिक ट्रेलब्लेज़र इन रीजनल कॉउचर: डैनियल सिएम

  • डिजिटल स्टार ऑफ द ईयर: अंकिता मल्लिक

  • पावर-पैक्ड परफॉर्मर: श्राबंती गिंटू चटर्जी

  • एंटरटेनिंग डुओ: स्वर्णदीप और जॉयदीप्तो (Honest Kakima)

  • पीपुल्स चॉइस अवार्ड: सोमा लैशराम

  • वर्सेटाइल परफॉर्मर: सुष्मिता चटर्जी

  • रेडएफएम बजाते रहो इन्फ्लुएंसर: प्रीति सरकार

  • मेकअप इन्फ्लुएंसर: मौसमी कुंडू

  • नेक्स्ट-जेन स्पोर्ट्स स्टोरीटेलर: अन्नेषा घोष

  • ओरिफ्लेम वूमेन स्टोरीटेलर अवार्ड: अर्जुन दत्ता

  • ओरिफ्लेम राइजिंग स्टार अवार्ड: अनुभव कांजीलाल

डिजिटल दुनिया में गूंज रही रीजनल आवाजें

इस लिस्ट में शामिल हर विजेता अपनी Creativity और टैलेंट से सोशल मीडिया पर एक गहरा प्रभाव डाल रहा है। कार्यक्रम के दौरान रेड कार्पेट पर क्रिएटर्स का ग्लैमर देखते ही बन रहा था। यह शाम न सिर्फ अवार्ड्स की थी, बल्कि एक-दूसरे से जुड़ने और डिजिटल दुनिया के नए विचारों को साझा करने की भी थी।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: whosthat 360, Whosthat 360 Northeast Yatra, whosthat306 news and media, whosthat360 article, Whosthat360 award shows