Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement

"हंसी, दोस्ती और यादों से भरा सफर—'लाफ्टर शेफ्स 3' को फैंस ने कहा, 'दिल अभी भरा नहीं'."

'लाफ्टर शेफ्स सीज़न 3' के खत्म होने के बाद फैंस भावुक हो गए हैं। एली गोनी के रैप-अप पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सीज़न 4 की अटकलों को और तेज कर दिया है। जानिए क्यों यह शो हर उम्र के दर्शकों का पसंदीदा बन चुका है।

laughter chef,Bharti Singh,aly goni,Laughter Chef 2 cast,elvish yadav

"हंसी, दोस्ती और यादों से भरा सफर—'लाफ्टर शेफ्स 3' को फैंस ने कहा, 'दिल अभी भरा नहीं'."

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • 'लाफ्टर शेफ्स 3' का हुआ भावुक समापन।
  • एली गोनी के पोस्ट से सीज़न 4 की चर्चा तेज
  • हर उम्र के दर्शकों का पसंदीदा बना शो।

टीवी का सबसे पसंदीदा कुकिंग-कम-कॉमेडी रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स सीज़न 3' अब खत्म हो चुका है। लेकिन शो का फिनाले जितना शानदार रहा, उतना ही भावुक भी। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं कि वे इस शो को अलविदा कहने के लिए अभी तैयार नहीं हैं।

हर उम्र के लोगों का पसंदीदा शो

'लाफ्टर शेफ्स' उन गिने-चुने शोज़ में से एक है जिसकी कोई तय टारगेट ऑडियंस नहीं है। बच्चे, युवा, बड़े और बुजुर्ग—हर उम्र के लोग इस शो को पसंद करते हैं। कुकिंग के साथ होने वाली मस्ती, मजेदार टास्क और कलाकारों की केमिस्ट्री ने इसे हर घर का पसंदीदा शो बना दिया।

इस शो को लेकर अब तक शायद ही कोई बड़ी नेगेटिव चर्चा देखने को मिली हो। कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस शो ने उन्हें मुश्किल समय में मुस्कुराने की वजह दी। कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि 'लाफ्टर शेफ्स' ने उन्हें तनाव और डिप्रेशन जैसे दौर में भी खुश रहने में मदद की।

शो को भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया होस्ट करते हैं, जिनकी कॉमिक टाइमिंग शो की जान मानी जाती है। वहीं एली गोनी, निया शर्मा, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, एल्विश यादव, जन्नत जुबैर समेत कई टीवी और सोशल मीडिया सितारों ने कुकिंग के साथ-साथ अपनी कॉमेडी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

एली गोनी के पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें

शो के खत्म होने के बाद एली गोनी ने अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल रैप-अप वीडियो शेयर किया। वीडियो में पूरे सीज़न के मजेदार और यादगार पल देखने को मिले। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "अबhi ना जाओ छोड़कर... दिल अभी भरा नहीं", जिसने फैंस को भावुक कर दिया। हालांकि इसी के साथ उन्होंने "जल्दी ही मिलते हैं" भी लिखा, जिसके बाद फैंस अब सीज़न 4 की उम्मीद लगाने लगे हैं।

क्या जल्द लौटेगा 'लाफ्टर शेफ्स'?

फिलहाल मेकर्स की ओर से सीज़न 4 का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन एली गोनी के पोस्ट और फैंस के जबरदस्त प्यार को देखकर सोशल मीडिया पर यही चर्चा है कि यह हिट शो जल्द ही नए सीज़न के साथ वापसी कर सकता है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: laughter chef, Bharti Singh, aly goni, Laughter Chef 2 cast, elvish yadav

संबंधित ख़बरें