Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement

निक्की तंबोली vs अभिषेक मल्हान: रियलिटी शो या PR की जंग?

बैटलग्राउंड 2 में निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हान की टकरार के बीच ‘पेड PR’ और सोशल मीडिया नैरेटिव्स का मुद्दा फिर चर्चा में है। यह नया ट्रेंड दिखाता है कि कैसे रियलिटी शोज अब सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि इमेज मैनेजमेंट का गेम बन चुके हैं।

abhishek malhaan,Abhishek Malhaan Instagram,nikki tamboli,Nikki Tamboli and abhishek malhan controversy,BATTELGROUND

Reality Show PR War

Photo Credit: instagram

ख़ास बातें
  • पेड PR और मीम्स से बन रही फेक इमेज
  • निक्की तंबोली का क्रिप्टिक पोस्ट चर्चा में
  • रियलिटी शोज में बढ़ा ऑफ-स्क्रीन गेम

“रियलिटी शो या PR का गेम?” सोशल मीडिया पर शुरू हुई नई जंग

आज के दौर में रियलिटी शोज सिर्फ टैलेंट या एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि ये सोशल मीडिया और पब्लिक इमेज की लड़ाई का मैदान बन चुके हैं। हाल ही में ‘बैटलग्राउंड 2' को लेकर जो विवाद सामने आया है, उसने इस ट्रेंड को फिर से चर्चा में ला दिया है। शो की मेंटर निक्की तंबोली और कंटेस्टेंट फुकरा इंसान (अभिषेक मल्हान) के बीच की टकरार अब सिर्फ स्क्रीन तक नहीं, बल्कि सोशल मीडिया तक पहुंच चुकी है।

 निक्की तंबोली का इशारा—“कोई मुझे गिराने की कोशिश कर रहा है”

‘बैटलग्राउंड 2' में एंट्री के बाद निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हान के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली। दोनों एक-दूसरे पर लगातार निशाना साध रहे हैं। इसी बीच निक्की ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए ‘नेगेटिव पेड PR' की ओर इशारा किया। उन्होंने लिखा कि कुछ लोग दूसरों को नीचा दिखाकर खुद को बेहतर साबित करने की कोशिश करते हैं और इसके लिए पेड PR, मीम्स और फेक नैरेटिव्स का सहारा लेते हैं। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन फैंस का मानना है कि यह पोस्ट अभिषेक मल्हान की ओर इशारा कर रही थी।

 पेड PR और मीम्स का खेल कितना खतरनाक?

रियलिटी शोज के पीछे चल रहा ‘पेड PR' का खेल अब खुलकर सामने आने लगा है। कई सितारे पहले भी आरोप लगा चुके हैं कि उनकी इमेज खराब करने के लिए एजेंसियां, बॉट्स और मीम पेजेस का इस्तेमाल किया जाता है। यह ट्रेंड खासकर तब खतरनाक हो जाता है, जब दर्शकों को असली और नकली नैरेटिव में फर्क करना मुश्किल हो जाए।

आज के रियलिटी शोज में सिर्फ ऑन-स्क्रीन परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि ऑफ-स्क्रीन इमेज भी उतनी ही अहम हो गई है। कंटेस्टेंट्स की पॉपुलैरिटी बढ़ाने या गिराने के लिए सोशल मीडिया को एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है  इस पूरे मामले से एक बात साफ है कि रियलिटी शोज अब सिर्फ ‘रियल' नहीं रह गए हैं। पेड PR और सोशल मीडिया नैरेटिव्स के इस दौर में दर्शकों को समझदारी से कंटेंट को देखना होगा। हर वायरल पोस्ट या मीम सच नहीं होता—कई बार इसके पीछे एक सोची-समझी रणनीति होती है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: abhishek malhaan, Abhishek Malhaan Instagram, nikki tamboli, Nikki Tamboli and abhishek malhan controversy, BATTELGROUND