- होम
- इन्फ्लुएंसर् ख़बरें
- नीट पेपर लीक पर बोले सलमान खान: अपनी पुरानी छात्र फोटो शेयर कर लिखा- "यह एक बेहद शांतिपूर्ण आंदोलन था"
नीट पेपर लीक पर बोले सलमान खान: अपनी पुरानी छात्र फोटो शेयर कर लिखा- "यह एक बेहद शांतिपूर्ण आंदोलन था"
सुपरस्टार सलमान खान ने नीट परीक्षा धांधली और कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में चल रहे छात्र आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अपने छात्र जीवन की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए सलमान ने कहा कि पेपर लीक एक बेहद गंभीर समस्या है। उन्होंने आंदोलन में घायल हुए छात्रों के प्रति संवेदना जताई और अपील की कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।
शांतिपूर्ण आंदोलन के हिंसक होने पर सलमान खान ने गहरा दुख व्यक्त किया
Photo Credit: instagram
- अभिनेता ने कहा कि पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या पर सख्त एक्शन जरूरी
- सलमान ने जोर देकर कहा कि इस छात्र आंदोलन का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए
- भारत को दुनिया का एजुकेशन हब बनाने की दिशा में काम करने की बात कही
देश भर में नीट परीक्षा विसंगतियों और पेपर लीक मामलों को लेकर जारी छात्र आंदोलन पर अब बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान का भी बड़ा बयान सामने आया है। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के 'चलो संसद' मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और हिंसा के बाद सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक लंबी भावुक पोस्ट साझा की। अपने स्कूल/कॉलेज के दिनों की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने इस मुद्दे पर पहली बार खुलकर बात की और आंदोलनकारी छात्रों के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।
"हिंसा देखकर दुख हुआ, पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है"
सलमान खान ने अपनी पोस्ट में लिखा, "यह इतना शांतिपूर्ण आंदोलन था, मुझे बहुत दुख है कि इसने हिंसक मोड़ ले लिया। मेरी पूरी संवेदनाएं उन छात्रों और उनके परिवारों के साथ हैं जो इस दौरान घायल हुए हैं। पेपर लीक होना एक बेहद गंभीर समस्या है और मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि हमारे देश के बच्चे एक बेहतर शिक्षा प्रणाली के लिए एक साथ आए हैं और उनके माता-पिता भी उनके साथ खड़े हैं।"
"राजनीतिक रूप से हाईजैक न हो छात्रों का मुद्दा"
बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक सलमान खान ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि यह मुद्दा पूरी तरह से छात्रों के हक से जुड़ा है और इसे राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने लिखा, "यह मुद्दा विशुद्ध रूप से छात्रों और देश की शिक्षा व्यवस्था के बीच का है। इसे किसी भी राजनीतिक दल द्वारा हाईजैक नहीं किया जाना चाहिए और इसका पूरा श्रेय सिर्फ और सिर्फ देश के युवाओं को मिलना चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि सरकार छात्रों को पूरा समर्थन देगी और शिक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाएगी।"
भारत को 'एजुकेशन हब' बनाने का सपना
अपनी पोस्ट के अंत में सलमान खान ने शिक्षा को देश का नया ट्रेंड बनाने का आह्वान किया। उन्होंने लिखा कि पढ़ाई और शिक्षा का स्तर साल-दर-साल इतना बेहतर और आकर्षक होना चाहिए कि दुनिया भर से लोग भारत पढ़ने आएं और हमारा देश एक बड़ा 'एजुकेशन हब' बनकर उभरे। गौरतलब है कि इससे पहले अरिजीत सिंह, अनुराग कश्यप, शबाना आज़मी, प्रकाश राज, दुलकीर सलमान और प्रीति जिंटा जैसी कई हस्तियां सीजेपी के इस आंदोलन और नीट पीड़ितों के समर्थन में आवाज उठा चुकी हैं।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: salman khan cjp protest, Salman khan supporting child education, salman khan news