Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • इन्फ्लुएंसर् ख़बरें
  • "उनका करियर खत्म हो चुका है": हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी को 'फ्लॉप' बताने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं श्रेया कालरा

"उनका करियर खत्म हो चुका है": हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी को 'फ्लॉप' बताने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं श्रेया कालरा

'लॉक अप 2' की प्रतियोगी श्रेया कालरा ने शो के दौरान टीवी के मशहूर कलाकारों हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी को 'फ्लॉप' और 'खत्म करियर' वाला बताकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। श्रेया ने खुद को उनसे बेहतर और प्रतिभाशाली बताया, जिस पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है। सोशल मीडिया और रेडिट पर नेटिजन्स श्रेया कालरा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उनके इस बयान को पूरी तरह से अहंकार और गलतफहमी से भरा हुआ बता रहे हैं।

Shreya Kalra,Harshad Chopda,Shivangi Joshi,Shreya Kalra controversy Harshad Chopda and Shivangi Joshi,trending story

"उनका करियर खत्म हो चुका है": हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी को 'फ्लॉप' बताने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं श्रेया कालरा

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • "हर्षद चोपड़ा घमंडी है और शिवांगी फ्लॉप
  • लॉक अप 2' में श्रेया कालरा के इस विवादित बयान पर भड़के टीवी फैंस
  • खुद को स्थापित कलाकारों से बड़ा बताना श्रेया कालरा को पड़ा भारी

रियलिटी शोज़ में ड्रामा और जुबानी जंग होना नई बात नहीं है, लेकिन जब कोई प्रतियोगी खुद को दूसरों से श्रेष्ठ दिखाने के लिए पूरी इंडस्ट्री के स्थापित कलाकारों के काम और उनकी पर्सनल लाइफ पर कीचड़ उछालने लगे, तो फैंस का भड़कना लाज़मी है। 'लॉक अप 2' के घर के अंदर श्रेया कालरा द्वारा हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी को लेकर कही गई बातें इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं और लोग उनकी इस मानसिकता की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

"मैं उन सब से बड़ी हूँ..." 

शो के भीतर माधुरी जैन ग्रोवर से बातचीत के दौरान श्रेया कालरा ने खुद को सबसे ऊपर रखते हुए कहा, "मुझे पता है कि मैं उन सब से बड़ी हूँ। क्योंकि मेरी ज़िंदगी तो अभी शुरू हुई है। यह इकलौता ऐसा शो नहीं है जिसे मुझे करना है और जीतना है। मैं ज़िंदगी में और भी बहुत कुछ करने जा रही हूँ। मुझे यह पता है और मुझे इस पर गर्व है, क्योंकि मैं प्रतिभाशाली और कुशल हूँ।"

आगे टीवी स्टार्स पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "मैं यहाँ उनकी तरह अपने करियर को रिवाइव  नहीं आई हूँ। जैसे कि मेरे सारे शो फ्लॉप हो रहे हैं, तो चलो एक रियलिटी शो कर लेते हैं, इस तरह मुझे मेरी ऑडियंस वापस मिल जाएगी। उनका करियर खत्म हो चुका है। शिवांगी का आखिरी शो फ्लॉप था। बाहर हर्षद को कोई काम नहीं दे रहा है। वह घमंडी है, इसीलिए उसकी शादी नहीं हुई। क्योंकि कोई भी महिला उसके जैसे लड़के से शादी नहीं करेगी।"

रेडिट पर फैंस ने दिया करारा जवाब

हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी दोनों ही टेलीविजन इंडस्ट्री के बेहद लोकप्रिय और सम्मानित चेहरे हैं। जैसे ही इस बातचीत का वीडियो क्लिप रेडिट पर सामने आया, फैंस ने श्रेया कालरा की क्लास लगानी शुरू कर दी। यूजर्स ने श्रेया के इस बयान को 'भ्रम की पराकाष्ठा' बताया।

एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी जैसे स्टार्स को 'फ्लॉप' कहना और खुद को उनसे ऊपर रखना, यह किस लेवल का भ्रम है।" वहीं दूसरे यूजर ने याद दिलाया, "शिवांगी और हर्षद ने उस शो  में मुख्य भूमिकाएं  निभाई हैं, जिसमें इस महिला का बॉयफ्रेंड महज एक साइड कैरेक्टर था। हर्षद पहले ही कई हिट शोज़ दे चुके हैं।" कई फैंस का कहना था कि श्रेया कालरा अगर यह सोचती हैं कि पूरी दुनिया उन्हें इन कलाकारों से ज्यादा जानती है, तो वे बेहद गलतफहमी में जी रही हैं। 'लॉक अप 2' का यह पल इस सीजन के सबसे विवादित मोमेंट्स में से एक बन गया है।

h

Photo Credit: Instagram

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Shreya Kalra, Harshad Chopda, Shivangi Joshi, Shreya Kalra controversy Harshad Chopda and Shivangi Joshi, trending story

संबंधित ख़बरें