- होम
- इन्फ्लुएंसर् ख़बरें
- सुनील पाल का बड़ा दावा: समय रैना ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए दिया था 25 लाख का ऑफर, मैंने ठुकराया
सुनील पाल का बड़ा दावा: समय रैना ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए दिया था 25 लाख का ऑफर, मैंने ठुकराया
कॉमेडियन सुनील पाल ने समय रैना पर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उन्हें 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' के लिए 25 लाख रुपये का ऑफर मिला था। सुनील के मुताबिक, शो में इस्तेमाल होने वाली गाली-गलौज और अश्लील भाषा के कारण उन्होंने इस मोटी रकम को ठुकरा दिया। दोनों कॉमेडियन्स के बीच चल रहा यह पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।
सुनील पाल का बड़ा दावा: समय रैना ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए दिया था 25 लाख का ऑफर, मैंने ठुकराया
Photo Credit: Instagram
- समय रैना ने सुनील पाल को दिया था 25 लाख का ऑफर
- गाली-गलौज वाले कंटेंट के कारण सुनील ने ठुकराया शो
- सुनील पाल और समय रैना के बीच विवाद जारी
मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल और स्टैंड-अप कॉमेडियन व कंटेंट क्रिएटर समय रैना के बीच का विवाद एक बार फिर गरमा गया है। मुंबई में पैपराजी से बातचीत के दौरान सुनील पाल ने दावा किया कि उन्हें हाल ही में समय रैना के चर्चित और विवादित यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन मोटी रकम का ऑफर होने के बावजूद उन्होंने इस शो में जाने से साफ मना कर दिया।
'मैं गाली नहीं दूंगा' – सुनील पाल ने ठुकराए 25 लाख रुपए
सुनील पाल ने बताया कि समय रैना ने खुद उनसे संपर्क किया था और शो पर आने के लिए 25 लाख रुपए देने की बात कही थी। शो को रिजेक्ट करने की वजह बताते हुए सुनील ने कहा, "उसने बात की तो 25 लाख रुपये देने की, लेकिन मैंने कहा, 'मैं गाली नहीं दूंगा।' उसने कहा, 'आप मत देना, लेकिन बाकी सब तो...'।" सुनील पाल ने साफ किया कि वह शो के कंटेंट और उसमें इस्तेमाल होने वाली अभद्र भाषा के कारण सहज नहीं थे, इसलिए उन्होंने भारी-भरकम फीस को भी लात मार दी।
सालों से चली आ रही है दोनों के बीच जुबानी जंग
सुनील पाल और समय रैना के बीच मतभेद काफी पुराने हैं। यह विवाद साल 2025 में तब शुरू हुआ था जब सुनील पाल ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के पहले सीजन के कंटेंट पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए इन नए दौर के कॉमेडियन्स की कड़ी आलोचना की थी और कहा था कि इन्हें स्टैंड-अप कॉमेडियन कहना असली कॉमेडी का अपमान होगा। उन्होंने इसे अश्लीलता और अभद्रता को बढ़ावा देने वाला मंच बताया था।
समय रैना ने भी दिया था करारा जवाब
सुनील पाल की इस आलोचना पर समय रैना ने भी अपने एक एक्ट 'स्टिल अलाइव' के दौरान पलटवार किया था। समय ने सुनील पाल को "असुरक्षित" और "फ्रस्ट्रेटेड" कहा था। हालांकि, कुछ समय पहले दोनों को कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो में एक साथ देखा गया था, जिससे लगा था कि विवाद थम गया है। लेकिन सुनील पाल के इस ताजा बयान के बाद साफ है कि दोनों कॉमेडियन्स के बीच की यह जंग अभी खत्म नहीं हुई है।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: Sunil Pal and Samay Raina, Sunil Pal and Samay Raina In Kapil sharma show, Sunil Pal