Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement

वृद्धि पाटवा ने Alliance से बाहर आते ही कुशाल टंडन की कथित ₹50 लाख साप्ताहिक फीस पर उठाए सवाल

The Alliance से बाहर आने के बाद वृद्दि पाटवा ने कुशाल टंडन की कथित ₹50 लाख प्रति सप्ताह फीस पर सवाल उठाए। हालांकि, इस दावे की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Kushal Tandon,Alliance 'India',Vriddhi Patwa,Vriddhi Patwa exclusive interview,Kushal Tandon confirms breakup with Shivangi Joshi,Kushal Tandon and Dolly Javed Controversy

वृद्दि पाटवा ने कुशाल टंडन की कथित फीस को लेकर उठाए सवाल।

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • वृद्दि पाटवा ने कुशाल टंडन की कथित ₹50 लाख प्रति सप्ताह फीस पर सवाल उठाए।
  • उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स और शो में बताई गई रकम में अंतर है।
  • मेकर्स की ओर से अब तक इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

The Alliance से एलिमिनेट होने के बाद वृद्दि पाटवा लगातार अपने इंटरव्यूज़ को लेकर चर्चा में हैं। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने कई कंटेस्टेंट्स और शो से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात की। इस बार उन्होंने अभिनेता कुशाल टंडन की कथित फीस को लेकर ऐसा दावा किया, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी।

वृद्दि के मुताबिक, शो के दौरान कुशाल कई बार कहते थे कि उन्हें हर हफ्ते करीब ₹50 लाख फीस मिल रही है। हालांकि, इस दावे पर उन्होंने खुद सवाल उठाए और कहा कि यह आंकड़ा उन्हें समझ नहीं आया।

फीस को लेकर जताई उलझन

अपने इंटरव्यू में वृद्दि ने कहा कि उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स में पढ़ा था कि कुशाल टंडन को पूरे सीजन के लिए करीब ₹1 से ₹1.5 करोड़ की फीस मिलने की बात कही गई थी। ऐसे में अगर वह वास्तव में हर हफ्ते ₹50 लाख ले रहे थे, तो दोनों आंकड़े मेल नहीं खाते।

उन्होंने कहा कि इसी वजह से उन्हें इस दावे पर हैरानी हुई। हालांकि, वृद्दि ने यह भी स्पष्ट किया कि वह सिर्फ अपनी समझ और शो के दौरान हुई बातचीत के आधार पर बात कर रही हैं। उन्होंने किसी आधिकारिक जानकारी का दावा नहीं किया।
 

सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस

वृद्दि के बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोगों का कहना है कि कंटेस्टेंट्स अक्सर शो के दौरान मजाक या बढ़ा-चढ़ाकर बातें करते हैं, इसलिए इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि अगर ऐसी बातें कही गई हैं तो उनकी सच्चाई सामने आनी चाहिए।

फिलहाल कुशाल टंडन की फीस को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न तो शो के मेकर्स और न ही कुशाल टंडन की ओर से इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया सामने आई है। इसलिए वृद्दि का बयान फिलहाल सिर्फ उनका व्यक्तिगत दावा माना जा रहा है।

क्या देंगे कुशाल जवाब?

रियलिटी शोज़ में कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली बातचीत अक्सर शो खत्म होने के बाद भी सुर्खियां बन जाती है। वृद्दि पाटवा के इस बयान ने भी फैंस के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Kushal Tandon, Alliance 'India', Vriddhi Patwa, Vriddhi Patwa exclusive interview, Kushal Tandon confirms breakup with Shivangi Joshi, Kushal Tandon and Dolly Javed Controversy

संबंधित ख़बरें