- होम
- इन्फ्लुएंसर् ख़बरें
- 'एलायंस’ में गौहर खान को देखते ही छलक पड़े जायद दरबार के आंसू, इमोशनल वीडियो कॉल ने जीता दिल
'एलायंस’ में गौहर खान को देखते ही छलक पड़े जायद दरबार के आंसू, इमोशनल वीडियो कॉल ने जीता दिल
‘एलायंस’ के हालिया एपिसोड में जायद दरबार और गौहर खान का इमोशनल वीडियो कॉल दर्शकों का दिल जीत गया। परिवार से दूर रहने की तकलीफ बयां करने के कुछ ही देर बाद जायद को गौहर का सरप्राइज वीडियो कॉल मिला। दोनों एक-दूसरे को देखते ही भावुक हो गए। बातचीत के दौरान गौहर ने जायद के गेम प्लान पर भी चर्चा की और उन्हें आगे के खेल को लेकर अहम सलाह दी।
वीडियो कॉल पर पत्नी गौहर खान को देखते ही भावुक हुए जायद दरबार।
Photo Credit: Instagram
- भावुक हुए जयद दरबार, बोले- कभी पत्नी और बच्चों से इतना दूर नहीं रहा।
- सरप्राइज वीडियो कॉल में गौहर खान को देखते ही दोनों की आंखें भर आईं।
- गौहर ने जायद को गेम प्लान और उनकी एलायंस को लेकर अहम सलाह दी।
रियलिटी शो ‘एलायंस' का हालिया एपिसोड दर्शकों के लिए बेहद भावुक रहा। एपिसोड की शुरुआत में जायद दरबार अपने साथी रुही से बात करते हुए परिवार को याद कर भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी और बच्चों से 24 घंटे भी कभी इतने दूर नहीं रहे। जायद ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि अगर संभव हो तो गौहर खान को ही शो में भेज दिया जाए, क्योंकि उन्हें अपने परिवार की बहुत याद आ रही है।
सरप्राइज वीडियो कॉल ने बना दिया खास पल
जायद की यह बात हुए कुछ ही समय बीता था कि शो में एक खास मोमेंट देखने को मिला। स्क्रीन पर “Video Call From Gauahar” का नोटिफिकेशन आया, जिसके लिए 50 पॉइंट्स खर्च किए गए। सभी कंटेस्टेंट्स ने जायद से कहा कि वह तुरंत कॉल रिसीव करें। जायद दौड़ते हुए स्क्रीन के पास पहुंचे और जैसे ही उन्होंने गौहर को देखा, दोनों की आंखों से आंसू निकल पड़े। यह पल पूरे एपिसोड का सबसे इमोशनल और दिल छू लेने वाला मोमेंट बन गया।
‘ऐसा लगा जैसे शादी वाले दिन देखा था'
वीडियो कॉल के दौरान जायद ने गौहर से कहा कि उन्हें उन्हें देखकर वैसा ही एहसास हुआ जैसा शादी के दिन पहली बार देखने पर हुआ था। यह सुनकर गौहर भी भावुक हो गईं। दोनों ने एक-दूसरे का हालचाल पूछा और कुछ मिनटों की इस बातचीत में उनका प्यार और अपनापन साफ नजर आया।
गेम प्लान पर हुई खुलकर बात
इमोशनल बातचीत के बाद गौहर ने जायद से शो के गेम प्लान के बारे में पूछा। इस पर जायद ने बताया कि उन्होंने पहला हफ्ता खुद को समझने और माहौल को जानने में लगाया। अब वह पूरी तैयारी के साथ गेम खेलेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी रणनीति सभी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की है, ताकि कोई उन्हें आसानी से एलिमिनेट करने के बारे में न सोचे।
गौहर ने दी अहम सलाह
बातचीत के दौरान गौहर खान ने जायद को एक जरूरी सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि जिस एलायंस पर जायद भरोसा कर रहे हैं, हो सकता है वह उन्हें उतनी प्राथमिकता न देती हो और आगे चलकर उनके साथ विश्वासघात भी कर सकती है। गौहर ने उन्हें अपने फैसले सोच-समझकर लेने और सिर्फ दूसरों पर निर्भर न रहने की सलाह दी। इस भावुक और प्रेरणादायक बातचीत ने दर्शकों का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर भी इस पल की खूब चर्चा हो रही है।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: zaid darbar, Gauhar Khan, gauhar khan and zaid darbar, Alliance 'India', Zaid Darbar latest updates