Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • फ़ैशन
  • लंदन में पिंक सूट पहनना पड़ा भारी Ankush Bahuguna के साथ सड़क पर हुआ भेदभाव

लंदन में पिंक सूट पहनना पड़ा भारी Ankush Bahuguna के साथ सड़क पर हुआ भेदभाव

लंदन में एक ब्यूटी इवेंट के दौरान Ankush Bahuguna को उनके पिंक आउटफिट की वजह से लोगों के अजीब व्यवहार का सामना करना पड़ा।

ankush bahugana beauty,Ankush bahugana new post,Ankush Bahuguna,huda beauty,ankush bahugana cannes

पिंक सूट में Ankush Bahuguna का लंदन लुक

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • पिंक आउटफिट पर लंदन में Ankush को किया गया ट्रोल
  • “Homophobia on the streets of London” वीडियो हुआ वायरल
  • कई इंफ्लुएंसर्स और फैंस ने दिया खुलकर सपोर्ट

पिंक लुक बना चर्चा का कारण, लंदन में हुआ अनएक्सपेक्टेड रिएक्शन

इंडियन कंटेंट क्रिएटर Ankush Bahuguna हाल ही में लंदन में हुए एक ब्यूटी इवेंट के दौरान चर्चा में आ गए। मई 2026 में वह Huda Beauty के एक इवेंट में शामिल होने पहुंचे थे, जिसका थीम “पिंक” था। इस मौके पर Ankush ने पिंक पावर सूट, मैचिंग ग्लव्स और पिंक-टोन मेकअप कैरी किया था, जो उनके स्टाइल और कॉन्फिडेंस को दिखाता था। लेकिन इस बोल्ड लुक के चलते उन्हें सड़कों पर अजीब रिएक्शन का सामना करना पड़ा।

सड़क पर मिली ताने और मजाक—वीडियो में कैद हुआ सब कुछ

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग उन्हें देखकर मजाक उड़ा रहे थे। कुछ पुरुष उन्हें “Welcome to the parade” कहकर चिल्ला रहे थे, जबकि कुछ उनकी सेक्सुअलिटी पर सवाल उठाते नजर आए। सिर्फ पिंक पहनने की वजह से उनकी मर्दानगी पर कमेंट करना लोगों के बिहेवियर को साफ दिखाता है।

इस पूरे मामले पर Ankush ने वीडियो में रिएक्ट करते हुए कहा, “It's 2026 for f***'s sake and this is what happens on the street if you just wear pink.” उनका ये स्टेटमेंट तेजी से वायरल हो गया और लोगों का ध्यान इस मुद्दे की तरफ खींच लिया।

महिलाओं ने की तारीफ, पुरुषों ने किए अजीब कमेंट

Ankush ने यह भी बताया कि जहां कई महिलाओं ने उनके आउटफिट की तारीफ की, वहीं हर उम्र के पुरुष यहां तक कि छोटे बच्चे भी उन पर अजीब और बेकार कमेंट कर रहे थे। यह अनुभव उनके लिए काफी शॉकिंग रहा, जिसे उन्होंने अपने वीडियो में खुलकर शेयर किया।

इस वीडियो का टाइटल उन्होंने “Homophobia on the streets of London” रखा, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस पोस्ट के बाद कई बड़े इंफ्लुएंसर्स और क्रिएटर्स उनके सपोर्ट में सामने आए हैं। कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने लिखा कि उन्हें इस तरह के बिहेवियर के लिए दुख है और Ankush के साथ खड़े हैं।

फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे भी उनके सपोर्ट में कमेंट कर रहे हैं और उनके कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहे हैं। यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है और लोग इस पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: ankush bahugana beauty, Ankush bahugana new post, Ankush Bahuguna, huda beauty, ankush bahugana cannes