- होम
- इन्फ्लुएंसर् ख़बरें
- Apoorva Mukhija और Amin Jaz के डेटिंग रूमर्स वायरल फोटोज़ से इंटरनेट पर चर्चा
Apoorva Mukhija और Amin Jaz के डेटिंग रूमर्स वायरल फोटोज़ से इंटरनेट पर चर्चा
Rebel Kid Apoorva Mukhija और DJ Amin Jaz की साथ में दिखी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर डेटिंग की खबरों को हवा दे दी है।
Apoorva Mukhija और Amin Jaz की वायरल फोटो
Photo Credit: Instagram
- Apoorva और Amin के डेटिंग रूमर्स वायरल
- Lollapalooza और डिनर वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
- अब तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं
वायरल फोटोज़ से शुरू हुई डेटिंग की चर्चा
कंटेंट क्रिएटर Apoorva Mukhija उर्फ ‘Rebel Kid' एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है DJ और पॉडकास्ट होस्ट Amin Jazayeri के साथ उनकी वायरल हो रही तस्वीरें। मई 2026 में दोनों को कई बार साथ देखा गया, जिसके बाद इंटरनेट पर डेटिंग की अफवाहें तेजी से फैलने लगीं। हालांकि अब तक दोनों में से किसी ने भी इस रिश्ते को कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन उनकी केमिस्ट्री फैंस का ध्यान जरूर खींच रही है।
Lollapalooza से लेकर डिनर डेट तक साथ दिखे कई बार
Apoorva और Amin को मुंबई के Lollapalooza में साथ देखा गया था। Apoorva ने 26 जनवरी 2026 को इस इवेंट की तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें Amin भी नजर आए। इसके अलावा Reddit पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दोनों दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में साथ दिखे—वीडियो में Amin, Apoorva का हाथ चूमते नजर आए। यूजर्स ने दावा किया कि दोनों के बीच और भी क्लोज मोमेंट्स देखने को मिले।
Amin Jazayeri ‘Untriggered' पॉडकास्ट के होस्ट हैं, जहां Apoorva Mukhija 2024 में गेस्ट बनकर आ चुकी हैं। फैंस ने यह भी नोटिस किया कि Amin अपने पॉडकास्ट में Apoorva का कई बार जिक्र करते हैं और उनके लिए सपोर्ट दिखाते हैं। यही चीजें लोगों को दोनों के बीच कुछ खास होने का संकेत दे रही हैं। अप्रैल 2026 में Coachella जाने से पहले Apoorva अपने “कलावा” वाले वीडियो को लेकर काफी ट्रोल हुई थीं। इसी दौरान Amin Jaz के साथ उनकी डिनर आउटिंग की तस्वीरें Reddit पर वायरल हो गईं, जिससे डेटिंग रूमर्स और तेज हो गए।
कौन हैं Amin Jaz?
Amin Jazayeri एक DJ, म्यूजिक प्रोड्यूसर और पॉडकास्ट होस्ट हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 85K+ फॉलोअर्स हैं और वह ‘Untriggered' पॉडकास्ट के लिए जाने जाते हैं, जिसमें Stuvi Krishnan, Yug Patil और Krishna Vasisht जैसे नाम भी जुड़े हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस इस जोड़ी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। कई यूजर्स का कहना है कि Amin हमेशा Apoorva को सपोर्ट करते नजर आते हैं। एक यूजर ने लिखा, “I have seen Amin always rooting for Rebel... maybe something is going on.”
अब भी ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार
फिलहाल, न तो Apoorva Mukhija और न ही Amin Jazayeri ने अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान दिया है। लेकिन उनकी लगातार साथ मौजूदगी, सोशल मीडिया इंटरैक्शन और वायरल वीडियोज़ ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट जरूर बढ़ा दी है।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: apoorva makhija, Apoorva Makhija controversy, apoorva makhija controversy video, The Rebel Kid