Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • फ़ैशन
  • Cannes 2026: रेड कार्पेट पर छाए भारतीय इन्फ्लुएंसर्स और रीजनल सिनेमा

Cannes 2026: रेड कार्पेट पर छाए भारतीय इन्फ्लुएंसर्स और रीजनल सिनेमा

Cannes Film Festival 2026 में इस बार भारतीय इन्फ्लुएंसर्स और रीजनल फिल्म इंडस्ट्री का खास जलवा देखने को मिल रहा है। रेड कार्पेट पर डिजिटल क्रिएटर्स से लेकर पंजाबी, मराठी और गुजराती सिनेमा के कलाकार ग्लोबल मंच पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

Cannes 2026,Alia Bhatt,Priyanka Chopra,Influencers at Cannes Film Festival,regional cinema,Ammy Virk,Rida Tharana,Sufi Motiwala fashion,indians at cannes

Cannes 2026 रेड कार्पेट मोमेंट

Photo Credit: instagram

ख़ास बातें
  • इन्फ्लुएंसर्स की Cannes में बढ़ती मौजूदगी
  • रीजनल सिनेमा को मिल रहा ग्लोबल मंच
  • 12 से 23 मई तक चलेगा फेस्टिवल

रेड कार्पेट पर इस बार दिखेगा देसी जलवा, स्टार्स के साथ इन्फ्लुएंसर्स भी तैयार

दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल्स में से एक Cannes Film Festival 2026 एक बार फिर अपने पूरे ग्लैमर और चर्चा के साथ शुरू हो चुका है। 12 मई से फ्रांस के खूबसूरत शहर Cannes में शुरू हुआ यह फेस्टिवल 23 मई तक चलेगा। हर साल की तरह इस बार भी रेड कार्पेट पर दुनियाभर के बड़े स्टार्स नजर आएंगे, लेकिन खास बात यह है कि इस बार भारतीय इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स भी इस मंच पर अपनी खास पहचान बना रहे हैं।

इन्फ्लुएंसर्स का बढ़ता दबदबा

पिछले कुछ सालों में Cannes सिर्फ फिल्म स्टार्स तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब यह डिजिटल दुनिया के क्रिएटर्स के लिए भी बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। इस साल भी कई भारतीय इन्फ्लुएंसर्स जैसे Sufi Motiwala, Ishita Mangal, Rida Tharana और Disha Madan रेड कार्पेट पर नजर आ सकते हैं। इसके अलावा Nidhi Kumar, Smriti Khanna और Niharika Jain जैसे नाम भी इस साल चर्चा में हैं। खास बात यह है कि Brut India जैसे प्लेटफॉर्म लगातार भारतीय क्रिएटर्स को Cannes तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

 रीजनल सिनेमा का ग्लोबल मंच पर जलवा

इस बार सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि भारत के अलग-अलग रीजनल फिल्म इंडस्ट्री भी Cannes में अपनी पहचान बना रहे हैं। पंजाबी सिनेमा के स्टार Ammy Virk अपने फिल्म “Chardikala” के साथ डेब्यू कर सकते हैं। मराठी सिनेमा से Ashok Saraf, Nivedita Saraf और Prajakta Mali पारंपरिक अंदाज में भारत की संस्कृति को दुनिया के सामने पेश करेंगे। वहीं गुजराती इंडस्ट्री से Mansi Parekh और Parthiv Gohil भी हिस्सा लेने वाले हैं।

इंटरनेशनल लेवल पर खास आयोजन

इस बार फेस्टिवल की ओपनिंग फिल्म “The Electric Kiss” है, जिसे मशहूर फ्रेंच डायरेक्टर Pierre Salvadori ने बनाया है। वहीं जूरी के अध्यक्ष के रूप में Park Chan-wook नजर आएंगे। ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी को फ्रेंच एक्ट्रेस Eye Haïdara होस्ट करेंगी।

यह फेस्टिवल 12 मई से 23 मई तक Palais des Festivals et des Congrès में आयोजित हो रहा है, जहां फिल्म स्क्रीनिंग, रेड कार्पेट अपीयरेंस और फिल्म मार्केट जैसी कई बड़ी एक्टिविटीज़ होंगी। साथ ही मलयालम फिल्ममेकर Chidambaram अपनी फिल्म “Balan: The Boy” को Cannes Film Market में पेश करने वाले हैं।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Cannes 2026, Alia Bhatt, Priyanka Chopra, Influencers at Cannes Film Festival, regional cinema, Ammy Virk, Rida Tharana, Sufi Motiwala fashion, indians at cannes

संबंधित ख़बरें