- होम
- इन्फ्लुएंसर् ख़बरें
- 'समय रैना ने लड़कर यह शो वापस लाया है', India’s Got Latent 2 की आलोचना पर बोले आशीष चंचलानी
'समय रैना ने लड़कर यह शो वापस लाया है', India’s Got Latent 2 की आलोचना पर बोले आशीष चंचलानी
India’s Got Latent Season 2 के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर शो को लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ दर्शकों का कहना है कि नया सीजन पहले जैसा बेबाक नहीं है और काफी फिल्टर्ड नजर आता है। इन आलोचनाओं के बीच आशीष चंचलानी ने समय रैना का समर्थन करते हुए कहा कि शो को दोबारा शुरू करना बिल्कुल आसान नहीं था। उन्होंने याद दिलाया कि विवाद के बाद टीम को एक साल लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी थी और एक समय ऐसा भी था जब शो की वापसी लगभग असंभव लग रही थी। आशीष ने फैंस से समय रैना का समर्थन करने और नए सीजन को मौका देने की अपील की।
India’s Got Latent Season 2 पर उठे सवालों के बीच समय रैना के समर्थन में सामने आए आशीष चंचलानी।
Photo Credit: Instagram
- आशीष चंचलानी ने समय रैना के समर्थन में शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी
- कहा, शो को वापस लाने के लिए टीम ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी
- आलोचनाओं के बीच फैंस से नए सीजन को सपोर्ट करने की अपील
India's Got Latent Season 2 की वापसी का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। 20 जून को शो का पहला एपिसोड रिलीज हुआ, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी नजर आईं। हालांकि शो की वापसी के साथ ही सोशल मीडिया पर इसकी तुलना पहले सीजन से भी शुरू हो गई। कुछ दर्शकों का कहना है कि नया सीजन पहले के मुकाबले ज्यादा "फिल्टर्ड" लग रहा है और उसमें पहले जैसी बेबाकी नजर नहीं आ रही। इसी बीच यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर आशीष चंचलानी ने शो के निर्माता और कॉमेडियन समय रैना का खुलकर समर्थन किया है।
'शो को वापस लाना आसान नहीं था'
आशीष चंचलानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन लोगों को जवाब दिया जो नए सीजन की आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग यह न भूलें कि इस शो को वापस लाने के लिए टीम को एक साल लंबी कानूनी लड़ाई का सामना करना पड़ा है।
आशीष ने लिखा कि लोगों को यह समझना चाहिए कि टीम ने यह वादा किया था कि भविष्य में ऐसी कोई स्थिति दोबारा नहीं बनेगी और उन्हें कुछ सीमाओं के भीतर रहकर काम करना होगा। उनका कहना था कि इसलिए अगर शो में कुछ बदलाव नजर आ रहे हैं तो उसके पीछे की परिस्थितियों को भी समझना जरूरी है।

India's Got Latent Season 2 पर उठे सवालों के बीच समय रैना के समर्थन में सामने आए आशीष चंचलानी।
Photo Credit: instagram
समय रैना के संघर्ष का किया जिक्र
आशीष ने अपनी पोस्ट में समय रैना की तारीफ करते हुए कहा कि एक समय ऐसा भी था जब यह लगभग तय माना जा रहा था कि India's Got Latent शायद कभी वापस नहीं आएगा।
उन्होंने लिखा कि समय रैना ने पर्दे के पीछे कई मुश्किल लड़ाइयां लड़ीं ताकि यह शो दोबारा दर्शकों तक पहुंच सके। आशीष के मुताबिक, दूसरे सीजन का अस्तित्व में आना ही अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने फैंस से अपील करते हुए कहा कि लोग समय का समर्थन करें और शो का आनंद लें।
विवाद के बाद मुश्किल दौर से गुजरी थी टीम
बता दें कि पिछले साल India's Got Latent एक बड़े विवाद में घिर गया था। शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया की एक टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर भारी विवाद शुरू हो गया था।
इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि कई राजनीतिक नेताओं ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। इसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और शो से जुड़े अन्य लोगों को नोटिस भेजा था। मामले में असम पुलिस ने भी केस दर्ज किया था, जिसमें आशीष चंचलानी, अपूर्वा मुखीजा और समय रैना के नाम शामिल थे।
समय रैना ने डिलीट कर दिए थे सभी एपिसोड
विवाद बढ़ने के बाद समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल से India's Got Latent के सभी वीडियो हटा दिए थे। उस समय कई लोगों को लगा था कि शायद शो का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। लेकिन करीब एक साल बाद शो ने नए सीजन के साथ वापसी की है। इस बार एपिसोड्स यूट्यूब और नेटफ्लिक्स दोनों प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ रिलीज जा रहे हैं।
जहां कुछ दर्शकों को लगता है कि नए सीजन में पहले जैसी बेबाकी नहीं है, वहीं कई फैंस का मानना है कि विवाद और कानूनी चुनौतियों के बाद भी शो का वापस आना बड़ी बात है। फिलहाल सोशल मीडिया पर India's Got Latent Season 2 को लेकर बहस जारी है, लेकिन एक बात साफ है कि समय रैना और उनकी टीम की वापसी ने एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: Samay Raina, Samay Raina Alia Bhatt Episode, India Got Latent Youtube show, India got latent, india got latent 2
संबंधित ख़बरें
-
Jun, 30 2026 समय रैना और मेधा शंकर की डेटिंग अफवाहों ने पकड़ी रफ्तार, साथ दिखने के बाद फिर तेज हुई चर्चाख़बरें
-
ख़बरें
-
ख़बरें
-
Jun, 04 2026 IPL के दौरान रणवीर अल्लाहबादिया को ‘किस’ करते दिखे AI वीडियो पर समय रैना का मजेदार रिएक्शन वायरलख़बरें
-
हुमूर
-
ख़बरें
-
ख़बरें
-
May, 11 2026 सुनील पाल का कपिल शर्मा शो पर गंभीर आरोप: समय रैना को बड़ा दिखाने के लिए काट दिए मेरे जोक्सख़बरें