Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • फाइनेंस
  • अनंत लाढ़ा का बड़ा विश्लेषण: बाजार में तहलका मचाने आ रहा है ₹30,000 करोड़ का 'NSE IPO', जानिए इसका पूरा गणित

अनंत लाढ़ा का बड़ा विश्लेषण: बाजार में तहलका मचाने आ रहा है ₹30,000 करोड़ का 'NSE IPO', जानिए इसका पूरा गणित

शेयर बाजार में इतिहास रचने आ रहा है ₹30,000 करोड़ का एनएसई आईपीओ! फाइनेंस इन्फ्लुएंसर अनंत लाढ़ा के इस विश्लेषण के अनुसार, कंपनी ₹5 लाख करोड़ की वैल्यूएशन पर ₹2,020 के अनुमानित इश्यू प्राइस के साथ बाजार में उतर सकती है। 1.5 लाख से अधिक रिटेल इन्वेस्टर्स के पहले से निवेश वाली इस कंपनी का पी/ई रेशियो इसके प्रतिद्वंदी के मुकाबले काफी आकर्षक रहने की उम्मीद है, जो इसे हर निवेशक के लिए बेहद खास बनाता है।

Anant Ladha finance,Anant Ladha finance expert,Anant Ladha finance tips

अनंत लाढ़ा का बड़ा विश्लेषण: बाजार में तहलका मचाने आ रहा है ₹30,000 करोड़ का 'NSE IPO', जानिए इसका पूरा गणित

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • NSE का यह अपकमिंग आईपीओ लगभग ₹30,000 करोड़ के बड़े साइज का होने वाला है
  • इस कंपनी में पहले से ही 1.5 लाख से ज्यादा रिटेल इन्वेस्टर्स अनलिस्टेड
  • ₹5 लाख करोड़ की वैल्यूएशन के आधार पर इसका अनुमानित इश्यू प्राइस ₹2,020

भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में कुछ ऐसे आईपीओ  होते हैं जिनका इंतजार हर छोटा-बड़ा निवेशक बेसब्री से करता है। ऐसा ही एक महा-आईपीओ आने वाले समय में बाजार में दस्तक देने की तैयारी कर रहा है। जाने-माने फाइनेंस इन्फ्लुएंसर और मार्केट एक्सपर्ट अनंत लाढ़ा ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE के आईपीओ को लेकर एक बेहद ही रोमांचक और बारीक विश्लेषण पेश किया है। उनके अनुसार, यह करीब ₹30,000 करोड़ के साइज का होने वाला है, जिसे हर रिटेल इन्वेस्टर के लिए सबसे बड़े अवसरों में से एक माना जा रहा है।

लाखों रिटेल इन्वेस्टर्स की पसंदीदा कंपनी

अनंत लाढ़ा बताते हैं कि एनएसई एक ऐसी कंपनी है जिसकी सर्विसेज का इस्तेमाल हम हर दिन बेसिस पर करते हैं। यही कारण है कि इसके आईपीओ के आने से पहले ही अनलिस्टेड मार्केट के जरिए 1.5 लाख से ज्यादा रिटेल इन्वेस्टर्स ऑलरेडी इस कंपनी के शेयर खरीदकर इसमें इन्वेस्टेड हैं। बाजार में चर्चा है कि कंपनी जल्द ही ₹5 लाख करोड़ की विशाल वैल्यूएशन  पर अपना डीआरएचपी फाइल कर सकती है। इस भारी-भरकम वैल्यूएशन के आधार पर इसका एस्टिमेटेड इश्यू प्राइस ₹2,020 प्रति शेयर तय होने की बात सामने आ रही है।

प्राइसिंग और वैल्यूएशन का अनूठा गणित

इस आईपीओ की प्राइसिंग को आसान शब्दों में समझाते हुए अनंत लाढ़ा एक खास कैलकुलेशन बताते हैं। कंपनी की कुल वैल्यूएशन में होने वाले हर ₹50,000 करोड़ के इजाफे या कमी पर, इसके शेयर का भाव ₹202 से घट या बढ़ जाएगा। यानी अगर मार्केट सेंटीमेंट्स सुधरते हैं और लिस्टिंग के समय वैल्यूएशन बढ़ती है, तो शेयर की कीमत भी इसी अनुपात में ऊपर जाएगी।

BSE  से तुलना

मार्केट में एनएसई के एकमात्र लिस्टेड कॉम्पिटिटर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की बात करें, तो आज के दिन उसका मार्केट कैप लगभग 1.7 लाख करोड़ रुपये है और उसका फॉरवर्ड पी/ई  50x के आसपास ट्रेड कर रहा है। इसके मुकाबले, एनएसई के 39x के पी/ई  पर लिस्ट होने की उम्मीद की जा रही है। चूंकि बीएससी पहले से लिस्टेड है, इसलिए उसे वहां एक प्रीमियम मिलता है, जबकि एनएसई अभी लिस्ट होना बाकी है और मौजूदा बाजार में चल रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए कंपनी तुलनात्मक रूप से थोड़े कम वैल्यूएशन पर आने की योजना बना रही है, जो नए निवेशकों के लिए एक बहुत अच्छा मौका हो सकता है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Anant Ladha finance, Anant Ladha finance expert, Anant Ladha finance tips

संबंधित ख़बरें