Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • फाइनेंस
  • अपना बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार दे रही है लोन व सब्सिडी: फाइनेंस एक्सपर्ट अनंत लड्ढा ने बताईं 5 बेस्ट स्कीम्स

अपना बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार दे रही है लोन व सब्सिडी: फाइनेंस एक्सपर्ट अनंत लड्ढा ने बताईं 5 बेस्ट स्कीम्स

फाइनेंशियल एक्सपर्ट अनंत लड्ढा ने अपने लेटेस्ट वीडियो में 5 सरकारी योजनाओं की जानकारी दी है जो नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के लिए काफी फायदेमंद हैं। उन्होंने पीएम मुद्रा योजना, PMEGP, समृद्ध, पीएम विश्वकर्मा और पीएम स्वनिधि योजनाओं के फायदों के बारे में बताया। इन योजनाओं के तहत 50 लाख रुपये तक का लोन और सब्सिडी मिल सकती है। अनंत का यह गाइड उन लोगों के लिए बेहद जरूरी है जो धन की कमी के कारण अपना काम शुरू नहीं कर पा रहे हैं।

Anant Ladha CA,anant ladha government scheme,Anant Ladha channel,anant ladha new video,anant ladha cyber crime,Anant Ladha finance expert

फाइनेंशियल एक्सपर्ट अनंत लड्ढा ने बिजनेस के लिए 5 सरकारी स्कीम्स बताईं

Photo Credit: instagram

ख़ास बातें
  • फाइनेंशियल एक्सपर्ट अनंत लड्ढा ने बिजनेस के लिए 5 सरकारी स्कीम्स बताईं
  • पीएम मुद्रा योजना के तहत बिना गारंटी 20 लाख तक का लोन मिल सकता है
  • PMEGP योजना में नए मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस पर 35% तक सब्सिडी मिलती है

आज के दौर में हर कोई अपना खुद का मालिक बनना चाहता है, लेकिन अक्सर 'पूँजी' या 'पैसे' की कमी हमारे सपनों के बीच में आ जाती है। क्या आप जानते हैं कि भारत सरकार बिजनेस शुरू करने के लिए कई तरह के लोन, सब्सिडी और फंडिंग दे रही है? लोकप्रिय फाइनेंशियल एक्सपर्ट और कंटेंट क्रिएटर अनंत लड्ढा ने अपने हालिया वीडियो में ऐसी 5 सरकारी स्कीमों के बारे में विस्तार से बताया है जो आपकी किस्मत बदल सकती हैं। अनंत का कहना है कि समस्या स्कीम की नहीं, बल्कि उनके बारे में सही जानकारी न होने की है।

पीएम मुद्रा और PMEGP योजना

अनंत लड्ढा सबसे पहले 'पीएम मुद्रा योजना' की बात करते हैं। यह योजना छोटे व्यापारियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें आपको 20 लाख रुपये तक का बिना किसी गारंटी का लोन मिल सकता है। अनंत बताते हैं कि अब तक इस योजना के तहत 40 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन दिया जा चुका है। दूसरी बड़ी स्कीम है 'पीएमईजीपी' (PMEGP)। अगर आप नया मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो 50 लाख तक और सर्विस सेक्टर के लिए 20 लाख तक का प्रोजेक्ट लगा सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसमें सरकार 15 से 35 प्रतिशत तक की सब्सिडी भी देती है।

 स्टार्टअप्स और कारीगरों की मदद

क्या आप टेक स्टार्टअप की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं? अनंत लड्ढा ने 'समृद्ध स्कीम का जिक्र किया है। इसके तहत अगर आपका स्टार्टअप किसी मान्यता प्राप्त एक्सेलेरेटर द्वारा चुना जाता है, तो आपको सरकार से 40 लाख रुपये तक की मैचिंग फंडिंग मिल सकती है। इसके अलावा, हमारे देश के पारंपरिक कारीगरों के लिए 'पीएम विश्वकर्मा' योजना है। इसमें कलाकारों को 3 लाख रुपये तक का बिना गारंटी लोन, फ्री ट्रेनिंग और 15,000 रुपये तक की टूलकिट प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

छोटे व्यापारियों की मदद

अंत में, अनंत लड्ढा ने 'पीएम स्वनिधि' (PM SVAnidhi) योजना के बारे में बताया, जो खास तौर पर स्ट्रीट वेंडर्स या पटरी दुकानदारों के लिए है। इसमें पहले 15,000 रुपये, फिर समय पर चुकाने पर 25,000 और आखिर में 50,000 रुपये तक का लोन मिल सकता है। अनंत की यह जानकारी उन लोगों के लिए बेहद मददगार है जो जानकारी के अभाव में इन सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाते। अगर आप भी उद्यमी बनने का सपना देख रहे हैं, तो इन स्कीम्स को जरूर चेक करें।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Anant Ladha CA, anant ladha government scheme, Anant Ladha channel, anant ladha new video, anant ladha cyber crime, Anant Ladha finance expert

संबंधित ख़बरें