- होम
- फाइनेंस
- शार्क टैंक से रिजेक्शन के बाद अब सफलता: Aman Gupta ने Flying Beast के स्टार्टअप में किया निवेश
शार्क टैंक से रिजेक्शन के बाद अब सफलता: Aman Gupta ने Flying Beast के स्टार्टअप में किया निवेश
एक साल पहले Gaurav Taneja को Shark Tank India में रिजेक्ट कर दिया गया था, लेकिन अब Aman Gupta ने उनके नए स्टार्टअप Rosier Foods में निवेश करके कहानी बदल दी है।
Aman Gupta और Gaurav Taneja की नई पार्टनरशिप
Photo Credit: instagram
- Shark Tank में Beast Life को नहीं मिला था निवेश
- Aman Gupta ने अब Rosier Foods में लगाया पैसा
- Gaurav Taneja की मेहनत ने बदली पूरी कहानी
Shark Tank: Aman Gupta ने Flying Beast के नए स्टार्टअप में किया निवेश
एक साल पहले जो कहानी “ना” पर खत्म हुई थी, आज वही “हाँ” में बदलती नजर आ रही है। मशहूर यूट्यूबर और इंफ्लुएंसर Gaurav Taneja (Flying Beast) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक साल पहले Gaurav Taneja जब Shark Tank India के मंच पर अपने ब्रांड Beast Life के साथ पहुंचे थे, तो उन्हें निवेश नहीं मिला और काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी। लेकिन अब वही कहानी पूरी तरह बदल चुकी है। Aman Gupta ने उनके नए स्टार्टअप Rosier Foods में निवेश किया है.
क्या हुआ था Shark Tank India में?
पिछले साल Shark Tank India में Gaurav Taneja और उनके को-फाउंडर Raj Vikram ने अपने प्रोटीन ब्रांड Beast Life के लिए 1 करोड़ रुपये में 1% इक्विटी की मांग रखी थी। लेकिन पिच के दौरान माहौल थोड़ा गर्म हो गया। Gaurav ने अपने YouTube और Instagram की कमाई बताने से मना कर दिया, जिससे Anupam Mittal ने उन्हें “अच्छा इंफ्लुएंसर, लेकिन कमजोर एंटरप्रेन्योर” तक कह दिया। वहीं Aman Gupta और Peyush Bansal ने भी उनके बिजनेस फोकस और इक्विटी स्ट्रक्चर पर सवाल उठाए। आखिर में किसी भी ‘शार्क' ने Beast Life में निवेश नहीं किया।
Rosier Foods ने बदली कहानी
उसी पिच के दौरान Rosier Foods का भी जिक्र हुआ था, जिसमें Gaurav की 40% हिस्सेदारी है। यह ब्रांड raw honey और A2 Vedic ghee जैसे देसी और हेल्दी प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है। अब एक साल बाद, Aman Gupta ने इसी Rosier Foods में निवेश कर दिया है। कंपनी ने अपने Instagram पर इस साझेदारी की घोषणा करते हुए लिखा कि अब उनके साथ भारत के टॉप एंटरप्रेन्योर जुड़ चुके हैं।
जहां एक तरफ Shark Tank में Gaurav को “part-time entrepreneur” कहा गया था, वहीं आज वही इंसान अपने दूसरे वेंचर के जरिए निवेश हासिल कर रहा है। अमन गुप्ता का अनुभव और ब्रांड वैल्यू क्या इस स्टार्टअप Rosier Foods को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है? यह तो समय बताएगा.
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: Shark Tank, aman gupta, Gaurav Taneja, fyling beast, rosier foods, Startup, Gaurav Taneja Instagram, Gaurav Taneja in shark tank India