Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • हुमूर
  • "छोले-भटूरे से नफरत है": एल्विश यादव के सामने ऑरी ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

"छोले-भटूरे से नफरत है": एल्विश यादव के सामने ऑरी ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

सोशल मीडिया सेंसेशन ऑरी ने हाल ही में एल्विश यादव के साथ बातचीत में एक ऐसा खुलासा किया जिसने पूरे उत्तर भारत को हैरान कर दिया। ऑरी ने कहा कि वे छोले-भटूरे से सख्त नफरत करते हैं और इसका नाम सुनकर उनके कानों से खून आने लगता है। चूंकि छोले-भटूरे देश का सबसे लोकप्रिय 'कंफर्ट फूड' है, इसलिए ऑरी के इस ड्रामेटिक बयान ने इंटरनेट पर एक बड़ी बहस छेड़ दी है।

Orry,Elvish Yadav,Orry Latest comment on chole bhature,Elvish Yadav Latest news,Orry news

"छोले-भटूरे से नफरत है": एल्विश यादव के सामने ऑरी ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • इंटरनेट वॉर: उत्तर भारत के पसंदीदा फूड पर ऑरी की राय से सोशल मीडिया हैरान
  • नाम सुनकर कानों से खून आता है ऑरी का चौंकाने वाला खुलासा
  • ऑरी ने कहा- "मुझे छोले-भटूरे से नफरत है, मैं इसे कभी नहीं खाता

इंटरनेट की दुनिया में ऑरी अपनी अजीबोगरीब हरकतों और बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में रियलिटी शो स्टार एल्विश यादव के साथ एक बातचीत के दौरान, ऑरी ने कुछ ऐसा कहा जिसने भारत के 'फूड लवर्स', खासकर उत्तर भारतीयों के बीच खलबली मचा दी।

"जिंदगी में बस एक चीज नहीं खाता छोले भटूरे"
बातचीत के दौरान जब एल्विश यादव ने ऑरी से खाने को लेकर एक साधारण सवाल पूछा, तो उन्हें उम्मीद नहीं थी कि जवाब इतना तीखा होगा। ऑरी ने बिना पलक झपकाए तुरंत कहा, "मैं छोले भटूरे से नफरत करता हूं। मैं अपनी जिंदगी में बस एक चीज नहीं खाता हूं, वह है छोले भटूरे।"

जब एल्विश ने हैरानी में दोबारा पूछा, तो ऑरी ने इसे और भी ड्रामेटिक बनाते हुए कहा, "छोले भटूरे का नाम सुनकर मेरे कानों से खून आता है।" ऑरी की यह तीखी प्रतिक्रिया देखते ही देखते इंस्टाग्राम और एक्स पर वायरल हो गई

h

Photo Credit: Instagram

इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़
जैसे ही यह क्लिप वायरल हुई, यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। उत्तर भारत में छोले-भटूरे केवल एक डिश नहीं, बल्कि एक जज्बात है। Weekends  जश्न और दोस्तों के साथ पार्टी का यह सबसे पसंदीदा भोजन है। ऐसे में ऑरी का इसे 'नफरत' करना कई लोगों को निजी तौर पर चुभ गया। कुछ यूजर्स ने मजाकिया मीम्स बनाए, तो कुछ ने छोले-भटूरे का बचाव करते हुए कहा कि ऑरी को अच्छे स्वाद की समझ नहीं है। कुछ यूजर्स ने तो यहाँ तक कह दिया कि यह ऑरी की अब तक की सबसे खराब 'ओपिनियन' है।

एक छोटा कमेंट, एक बड़ी बहस
यह घटना दिखाती है कि सोशल मीडिया पर एक छोटा सा बयान भी कितनी जल्दी सांस्कृतिक और स्वाद संबंधी बहस में बदल सकता है। ऑरी ने केवल यह नहीं कहा कि उन्हें यह पसंद नहीं है, बल्कि उन्होंने इसे जिस ड्रामेटिक अंदाज में पेश किया, उसी ने इसे 'टॉक ऑफ द टाउन' बना दिया।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Orry, Elvish Yadav, Orry Latest comment on chole bhature, Elvish Yadav Latest news, Orry news

संबंधित ख़बरें