Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • हुमूर
  • 'लॉक अप 2': श्रेया कालरा के आरोपों के बाद शो में पहुंचीं गौतमी कपूर, पति राम कपूर की हरकतों पर जताया खेद

'लॉक अप 2': श्रेया कालरा के आरोपों के बाद शो में पहुंचीं गौतमी कपूर, पति राम कपूर की हरकतों पर जताया खेद

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में एक्टर राम कपूर पर प्रतियोगी श्रेया कालरा द्वारा लगाए गए असहज व्यवहार और पर्सनल बाउंड्री पार करने के आरोपों के बाद नया मोड़ आया है। शो में पहुंचीं राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर ने हाथ जोड़कर श्रेया से अपने पति की हरकतों के लिए सीधे माफी मांगी और कहा कि यदि राम के किसी भी व्यवहार से उन्हें या अन्य महिलाओं को बुरा लगा हो तो वे क्षमाप्रार्थी हैं।

lock upp  2,Lock Upp 2 contestant,lock upp 2 controversy,Lock Upp 2 judgement day,Lock Upp 2 contestant list

'लॉक अप 2' के फैमिली वीक में घर के अंदर दाखिल हुईं एक्ट्रेस गौतमी कपूर

Photo Credit: instagram

ख़ास बातें
  • श्रेया कालरा ने राम कपूर पर पर्सनल बाउंड्री पार करने का आरोप लगाया था
  • गौतमी ने हाथ जोड़कर श्रेया से कहा, अगर उन्होंने गलत टच किया हो माफ करना
  • राम कपूर के व्यवहार से असहज हुई महिलाओं के लिए गौतमी ने मांगी माफी

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' के ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले घर के अंदर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जिसने दर्शकों और सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। शो की 30 वर्षीय प्रतियोगी और इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने 52 वर्षीय वरिष्ठ अभिनेता राम कपूर पर बार-बार पर्सनल बाउंड्री लांघने और अवांछित रूप से किस करने व टच करने का गंभीर आरोप लगाया था। श्रेया ने साथी प्रतियोगियों से बातचीत में कहा था कि वे राम के इस व्यवहार से बेहद असहज महसूस कर रही हैं और यदि उन्होंने दोबारा ऐसा किया तो वे इसका कड़ा विरोध करेंगी। इस मामले को लेकर इंटरनेट पर दर्शकों ने भी राम कपूर के व्यवहार पर सवाल खड़े किए थे।

गौतमी और श्रेया के बॉयफ्रेंड, ऋषभ जायसवाल, एपिसोड के दौरान कुछ मिनटों के लिए उनसे मिलने के लिए एक साथ शो में आए। ऋषभ ने कहा कि श्रेया बहुत अच्छा कर रही हैं और हर कोई सिर्फ उन्हीं के बारे में बात कर रहा है। इसके बाद गौतमी हाथ जोड़कर श्रेया की तरफ गईं और बोलीं, “माताजी, अगर कोई गलती हो गई हो तो माफ कर देना। अगर इन्होंने आपको गलत टच किया है, थूका है आपके… तो मैं इनकी तरफ से माफी मांगती हूं। अगर मैं आपको गले लगाऊं, तो आप कुछ कहेंगी तो नहीं न? सभी महिलाओं से, अगर राम ने आपको असहज किया है तो मैं उनकी तरफ से माफी मांगती हूं। वह ऐसे ही हैं, मैं उनका बचाव नहीं कर रही हूं। वह बस एक टेडी बियर की तरह हैं। श्रेया ने मुस्कुराते हुए कहा कि कोई बात नहीं (सब ठीक है)।

फैमिली वीक में पहुंचीं गौतमी कपूर ने मांगी माफी

शो के फैमिली विजिट सेगमेंट के दौरान जब रिश्तेदारों का घर में प्रवेश हुआ, तब राम कपूर की पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने शो में कदम रखा। गौतमी सीधे श्रेया कालरा के पास पहुंचीं और बिना किसी झिझक के हाथ जोड़कर अपने पति की ओर से माफी मांगी। गौतमी ने कहा, "अगर राम ने आपको कभी गलत तरीके से टच किया हो या कोई गलती की हो, तो मैं उनकी तरफ से आपसे माफी मांगती हूं। अगर राम की वजह से किसी भी महिला को असहजता हुई है, तो मैं हाथ जोड़कर क्षमा चाहती हूं। वे दिल के साफ हैं लेकिन कभी-कभी सीमाओं को समझ नहीं पाते।"

विवाद पर विराम और श्रेया की प्रतिक्रिया

गौतमी कपूर के इस परिपक्व और सीधे रुख से श्रेया कालरा भी भावुक हो गईं और उन्होंने इस माफी को मुस्कुराहट के साथ स्वीकार कर लिया। श्रेया ने स्पष्ट किया कि उन्हें गौतमी से कोई शिकायत नहीं है और वे उनके इस कदम का सम्मान करती हैं। हालांकि शुरुआत में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर गौतमी ने अपने पति का बचाव किया था, लेकिन शो के अंदर जाकर खुलकर माफी मांगने के उनके इस कदम ने दर्शकों और फैंस का दिल जीत लिया है। इस घटनाक्रम के बाद शो के अंदर राम और श्रेया के बीच बना तनाव काफी हद तक कम होता दिखाई दे रहा है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Lock Upp 2 contestant, lock upp 2 controversy, Lock Upp 2 judgement day, Lock Upp 2 contestant list

संबंधित ख़बरें