Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement

“एक्ट योर एज” वाले ताने पर बोलीं आशी खन्ना, वीडियो से जीता दिल

Ashi Khanna ने अपने वायरल वीडियो में “Act Your Age” सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि इंसान को अपना इनर चाइल्ड कभी नहीं मरने देना चाहिए। उनकी ये बात अब Gen-Z के बीच तेजी से वायरल हो रही है।

Ashi Khanna,Ashi khanna instagram,act your age,genz,ashi khanna viral video

आशी खन्ना का वायरल मैसेज

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • “Act Your Age” लाइन पर आशी खन्ना ने जताई नाराज़गी
  • “इनर चाइल्ड” वाली लाइन सोशल मीडिया पर हुई वायरल
  • Gen-Z ने वीडियो को बताया “दिल की बात”

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Ashi Khanna का एक छोटा सा वीडियो इस वक्त इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिर्फ 30 सेकंड की इस क्लिप में आशी ने ऐसी बात कह दी, जिससे हजारों यंग लोग खुद को जोड़कर देख रहे हैं। वीडियो में उन्होंने “एक्ट योर एज” जैसी बातों पर सवाल उठाए और कहा कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। इंसान को हंसना, मस्ती करना, एक्साइटेड होना और अपने अंदर के बच्चे को जिंदा रखना कभी नहीं छोड़ना चाहिए। यही वजह है कि उनकी ये क्लिप अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रही है।दिल्ली की रहने वाली Ashi Khanna सोशल मीडिया पर अपने रिलेटेबल कंटेंट, फैशन वीडियो के लिए जानी जाती हैं।

“Act Your Age” से क्यों चिढ़ती हैं आशी खन्ना?

वीडियो में आशी खन्ना ने सबसे पहले उस लाइन पर बात की जो अक्सर लोगों को सुनने को मिलती है – “अब बड़े हो गए हो, अपनी उम्र के हिसाब से बिहेव करो।” आशी ने साफ कहा कि उन्हें ये बात बिल्कुल पसंद नहीं है। उनके मुताबिक किसी ने ये तय नहीं किया कि किस उम्र में इंसान को कितना सीरियस होना चाहिए और कब उसे मस्ती छोड़ देनी चाहिए।
 

समाज के बनाए “उम्र वाले नियमों” पर उठाए सवाल

आशी ने कहा कि कई लोग सिर्फ इसलिए अपनी असली पर्सनैलिटी दबा देते हैं क्योंकि समाज उन्हें “मैच्योर” दिखने का दबाव देता है। उन्होंने कहा कि मैच्योरिटी का मतलब ये नहीं कि इंसान हंसना बंद कर दे या छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढना छोड़ दे। अगर कोई 25 या 30 की उम्र में भी कार्टून देखकर खुश होता है या बच्चों जैसी एक्साइटमेंट महसूस करता है, तो उसमें कुछ गलत नहीं है।

वीडियो की सबसे ज्यादा वायरल लाइन रही – “मैं ऐसे इंसान को प्यार करूंगी जो मेरे इनर चाइल्ड को कभी मरने न दे।” इस लाइन ने सोशल मीडिया पर अलग ही चर्चा शुरू कर दी। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि आज के समय में लोग जल्दी बड़े बनने के चक्कर में अपनी खुशी खो देते हैं।

Gen-Z को क्यों इतना रिलेट कर रही है ये बात?

आजकल 20s की उम्र में ही नौकरी, EMI और शादी जैसे प्रेशर लोगों पर आने लगते हैं। ऐसे में “अब बच्चे नहीं रहे” जैसी बातें कई युवाओं को अंदर से परेशान करती हैं। आशी खन्ना ने उसी फीलिंग को बहुत आसान भाषा में बोल दिया, इसलिए उनकी ये क्लिप खासकर Gen-Z के बीच तेजी से वायरल हो रही है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Ashi Khanna, Ashi khanna instagram, act your age, genz, ashi khanna viral video