- होम
- इन्फ्लुएंसर् ख़बरें
- असम बाढ़ में तबाह हुआ हनुमान मंदिर, अभिषेक मल्हान ने 20 लाख रुपये से दोबारा बनाने का उठाया जिम्मा
असम बाढ़ में तबाह हुआ हनुमान मंदिर, अभिषेक मल्हान ने 20 लाख रुपये से दोबारा बनाने का उठाया जिम्मा
असम में बाढ़ से तबाह हुए हनुमान मंदिर को दोबारा बनाने के लिए अभिषेक मल्हान आगे आए हैं। उन्होंने 5 लाख रुपये देने का फैसला किया, जबकि ट्रू होप फाउंडेशन ने 15 लाख रुपये की मदद की।
असम में बाढ़ प्रभावित हनुमान मंदिर के पुनर्निर्माण की शुरुआत करते अभिषेक मल्हान।
Photo Credit: Instagram
- अभिषेक मल्हान ने मंदिर के लिए दिए 5 लाख रुपये
- ट्रू होप फाउंडेशन ने 15 लाख रुपये की मदद की
- कुल 20 लाख रुपये से होगा हनुमान मंदिर का पुनर्निर्माण
यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार अभिषेक मल्हान इन दिनों असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित एक हनुमान मंदिर को दोबारा बनवाने का फैसला किया है। अभिषेक ने मंदिर के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने का संकल्प लिया था, जिसके बाद ट्रू होप फाउंडेशन ने अपनी तरफ से 15 लाख रुपये और जोड़ने का फैसला किया। इस तरह मंदिर के दोबारा निर्माण के लिए कुल करीब 20 लाख रुपये जुटाए गए हैं।
बाढ़ में तबाह हुआ था मंदिर
असम में 19 जुलाई से शुरू हुई बाढ़ ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है। इसी दौरान एक हनुमान मंदिर भी बाढ़ की चपेट में आ गया था। अभिषेक जब बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य के लिए पहुंचे, तो उन्होंने मंदिर की हालत देखी और इसे दोबारा बनाने का फैसला किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें मंदिर की खराब हालत और आसपास का प्रभावित इलाका नजर आया।
पूजा के साथ शुरू किया मंदिर का काम
अभिषेक ने मंदिर के पुनर्निर्माण की शुरुआत पूजा और नारियल फोड़कर की। इस दौरान वह स्थानीय लोगों से भी मिले और उन्हें खाना बांटते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि लिए यह सिर्फ पैसे देने की बात नहीं है, बल्कि उन्हें इस धार्मिक काम का हिस्सा बनने का मौका मिला, यह उनके लिए ज्यादा मायने रखता है।
5 लाख अभिषेक ने दिए, 15 लाख फाउंडेशन ने जोड़े
अभिषेक के मुताबिक, उन्होंने मंदिर के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने का फैसला किया था। उनके इस कदम से ट्रू होप फाउंडेशन भी काफी प्रभावित हुआ और फाउंडेशन ने अपनी तरफ से 15 लाख रुपये और देने का फैसला किया। इसके बाद मंदिर के निर्माण के लिए कुल करीब 20 लाख रुपये की राशि तय हुई।
सिर्फ मंदिर ही नहीं, लोगों की भी कर रहे मदद
अभिषेक इससे पहले भी असम में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए कई तरह की मदद कर चुके हैं। उन्होंने जरूरतमंद लोगों को गद्दे, गैस स्टोव, पानी के प्यूरिफायर और स्टैंडिंग फैन बांटे। इसके अलावा उन्होंने 7 घरों को दोबारा बनाने और 3 बैटरी रिक्शा की मरम्मत कराने का भी वादा किया है।
असम में राहत और पुनर्वास के लिए अभिषेक के अलावा सलमान खान, भूमि पेडनेकर, रणदीप हुड्डा और गुरु रंधावा जैसे सितारे भी मदद के लिए आगे आए हैं।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: assam floood, Assam Breaking News, indias got latent 2, fukra insaan, Fukra Insaan Abhishek Malhan
संबंधित ख़बरें
-
ख़बरें
-
Aug, 06 2026 इंडियाज गॉट लेटेंट में कश्मीर पलायन पर बोले समय रैना: मुनव्वर फारूकी से कहा- अब बोल इसपेख़बरें
-
ख़बरें
-
ख़बरें
-
ख़बरें
-
Jun, 22 2026 'समय रैना ने लड़कर यह शो वापस लाया है', India’s Got Latent 2 की आलोचना पर बोले आशीष चंचलानीख़बरें
-
Apr, 20 2026 Samay Raina ने controversy के बाद India Got Latent 2 के लिए Live Audience Registration खोलाख़बरें