Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement

'लॉक अप 2' में रेबल किड की धमाकेदार वाइल्ड कार्ड एंट्री, गैंग लीडर बनकर बदलेंगी पूरा गेम

'लॉक अप 2' में कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा उर्फ रेबल किड की गैंग लीडर के रूप में ग्रैंड वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। शो के नए प्रोमो में फराह खान और रितेश देशमुख ने उनका जोरदार स्वागत किया। अपनी बोल्ड पर्सनैलिटी और स्मार्ट गेमप्ले के लिए मशहूर अपूर्वा अब शो में नया ट्विस्ट लाने वाली हैं।

Rebel Kid,apoorva makhija,apoorva makhija controversy video,Apoorva Makhija instagram,Apoorva Makhija viral video,Lock  Upp

लॉक अप 2' में रेबल किड की धमाकेदार वाइल्ड कार्ड एंट्री, गैंग लीडर बनकर बदलेंगी पूरा गेम

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • रेबल किड की 'लॉक अप 2' में गैंग लीडर के रूप में वाइल्ड कार्ड एंट्री।
  • फराह खान और रितेश देशमुख ने प्रोमो में किया ग्रैंड वेलकम।
  • 'India's Got Latent' विवाद के बाद यह उनका पहला बड़ा रियलिटी शो

'लॉक अप 2' में लगातार नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं और अब मेकर्स ने एक और बड़ा सरप्राइज दे दिया है। सोशल मीडिया स्टार अपूर्वा मुखीजा, जिन्हें लोग रेबल किड (Rebel Kid) के नाम से जानते हैं, शो में गैंग लीडर के रूप में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने जा रही हैं।

शो के नए प्रोमो में फराह खान और रितेश देशमुख उन्हें इंट्रोड्यूस करते हुए कहते हैं, "Please welcome the most disruptive gang leader... Rebel Kid aka Apoorva Mukhija." प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनकी एंट्री की चर्चा शुरू हो गई है।

पहले भी दिखा चुकी हैं अपना दम

अपूर्वा इससे पहले करण जौहर के रियलिटी शो The Traitors India में नजर आ चुकी हैं। हालांकि वह शो नहीं जीत पाई थीं, लेकिन अपने तेज दिमाग, स्ट्रेट फॉरवर्ड नेचर और स्मार्ट गेमप्ले की वजह से उन्होंने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था।

उन्हें एक ऐसी खिलाड़ी माना जाता है जो बिना डरे अपनी बात रखती हैं और हर सिचुएशन को अपने अंदाज में हैंडल करती हैं। यही वजह है कि उनकी एंट्री को 'लॉक अप 2' के सबसे बड़े गेम चेंजर के तौर पर देखा जा रहा है।

क्या श्रेया कलरा को मिलेगी टक्कर?

अपूर्वा की एंट्री के बाद शो के समीकरण बदल सकते हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग मान रहे हैं कि उनकी सबसे बड़ी टक्कर श्रेया कलरा से देखने को मिल सकती है।

दोनों का कॉन्फिडेंस, बोल्ड पर्सनैलिटी और बेबाक अंदाज काफी मिलता-जुलता है। ऐसे में अगर दोनों आमने-सामने आते हैं तो शो में एक नया और दिलचस्प राइवलरी देखने को मिल सकती है।

फाइट्स के बीच आएगा फन का तड़का

पिछले कुछ दिनों से 'लॉक अप 2' में लगातार लड़ाइयां, ग्रुपिज्म और इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है। ऐसे में अपूर्वा की एंट्री शो में एक नया फन एलिमेंट भी जोड़ सकती है।

उनका ह्यूमर, क्विक वन-लाइनर्स और मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में दर्शकों को उम्मीद है कि वह शो में सिर्फ गेम ही नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट का लेवल भी बढ़ाएंगी।

हाल ही में विवादों में भी रही थीं अपूर्वा

इसी साल अपूर्वा मुखीजा का नाम 'India's Got Latent' से जुड़े विवाद के दौरान भी काफी चर्चा में रहा था। शो से जुड़े कुछ कंटेंट और बयान सोशल मीडिया पर विवाद का विषय बन गए थे, जिसके बाद कई क्रिएटर्स की तरह अपूर्वा को भी ट्रोलिंग और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

हालांकि, विवाद के बाद अब 'लॉक अप 2' उनके लिए एक बड़ी वापसी के तौर पर देखा जा रहा है। यह पहला बड़ा रियलिटी शो होगा जिसमें वह उस विवाद के बाद नजर आएंगी और फैंस यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि वह इस मंच पर खुद को किस तरह साबित करती हैं।

अपूर्वा की एंट्री के साथ 'लॉक अप 2' का गेम और भी दिलचस्प होने वाला है। उनकी रणनीति, बेबाक अंदाज और मनोरंजक पर्सनैलिटी शो के माहौल को पूरी तरह बदल सकती है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Rebel Kid, apoorva makhija, apoorva makhija controversy video, Apoorva Makhija instagram, Apoorva Makhija viral video