Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement

"मेरे पिता हमें मानसिक रूप से टॉर्चर करते थे..." रियलिटी शो में छलका डॉली जावेद का दर्द

उर्फी जावेद की बहन डॉली जावेद ने रियलिटी शो 'अलायंस' में अपने बचपन के दर्दनाक अतीत से पर्दा उठाया है। डॉली ने रोते हुए खुलासा किया कि उनके पिता ने पूरे परिवार को मानसिक रूप से बुरी तरह टॉर्चर किया था। वह अक्सर गायब हो जाते थे और अपनी ही बेटियों के बारे में रिश्तेदारों में गंदी बातें फैलाते थे। जानिए डॉली जावेद के इस चौंकाने वाले खुलासे की पूरी कहानी।

Dolly Javed,urfi javed sister,Dolly Javed Instagram,Dolly Javed Age

"मेरे पिता हमें मानसिक रूप से टॉर्चर करते थे..." रियलिटी शो में छलका डॉली जावेद का दर्द

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • पिता के मानसिक टॉर्चर पर रो पड़ीं डॉली जावेद
  • रिश्तेदारों में बेटियों पर लगाते थे गंदे आरोप
  • पिता को किया माफ, पर आज भी है दर्द

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद की बहन डॉली जावेद इन दिनों रियलिटी शो 'अलायंस' में अपने बेबाक अंदाज को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन हाल ही में शो के दौरान डॉली अपनी जिंदगी के एक ऐसे दर्दनाक पन्ने को खोलते हुए नजर आईं, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। डॉली ने अपने बचपन के उन दिनों को याद किया, जब उनके पिता ने पूरे परिवार को मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित किया था।

'रिश्तेदारों से कहते थे कि हम...'

शो में अपनी को-कंटेस्टेंट नीति टेलर से बातचीत के दौरान डॉली जावेद काफी भावुक हो गईं। उन्होंने रोते हुए बताया कि उनके पिता का व्यवहार पूरे घर के प्रति बेहद हिंसक और अपमानजनक था। डॉली ने कहा:

मेरे पिता ने मुझे बचपन में मानसिक रूप से बहुत टॉर्चर किया। जब मैं पांचवीं क्लास में थी, तब से वो अक्सर एक-एक महीने के लिए घर से गायब हो जाते थे। जब वापस आते, तो मम्मी से बेहद फालतू बातों पर झगड़ा करते थे। हद तो तब हो गई जब उन्होंने रिश्तेदारों और समाज में हमारी मां और बहनों को लेकर बेहद गंदी और घिनौनी बातें फैलानी शुरू कर दीं।"

17 साल की उम्र में हुई थी मां की शादी

अपनी मां के संघर्ष को याद करते हुए डॉली ने बताया कि उनकी मां बहुत छोटे शहर से थीं और महज 17-18 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई थी। 26 साल की उम्र तक उनके 5 बच्चे (4 बहनें और 1 भाई) हो चुके थे। पिता के जुल्मों के बावजूद बच्चों के खातिर उनकी मां सब कुछ सहती रहीं। डॉली ने आगे खुलासा किया कि बाद में उनके पिता ने उन्हें अकेला छोड़ दिया और दूसरी व तीसरी शादी कर ली।

डॉली ने माना कि इस कड़वे बचपन की वजह से वो लंबे समय तक गुस्से और नफरत में जीती रहीं। हालांकि, समय के साथ उन्होंने अपने पिता को माफ कर दिया है और नफरत करना छोड़ दिया है। लेकिन आज भी उनके मन में एक सवाल हमेशा कौंधता है:"आज भी मेरे दिमाग में एक ही बात घूमती है कि कोई पिता अपने ही परिवार के साथ ऐसा कैसे कर सकता है? पिता तो दूर, कोई इंसान किसी दूसरे इंसान के साथ इतना क्रूर कैसे हो सकता है? मुझे इस बात का जवाब आज तक नहीं मिला।"

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Dolly Javed, urfi javed sister, Dolly Javed Instagram, Dolly Javed Age