Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement

'अलायंस' से बाहर हुए रवि किशन, काम और देश की जिम्मेदारियों के चलते लिया फैसला

'अलायंस' से रवि किशन ने सिर्फ एक हफ्ते में विदाई ले ली। अभिनेता और सांसद होने के नाते उन्होंने अपनी राजनीतिक और प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दी। उनके जाने के बाद अब उनकी बेटी अकेले गेम खेल रही हैं, जबकि सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

Ravi Kishan,ravi kishan alliance,Alliance,reality show,Politics

'अलायंस' को अलविदा कहकर रवि किशन लौटे अपनी जिम्मेदारियों की ओर, घरवालों की आंखें भी हुईं नम।

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • रवि किशन ने एक हफ्ते में छोड़ा शो।
  • काम और राजनीतिक जिम्मेदारियों को दी प्राथमिकता।
  • अब बेटी अकेले खेलेंगी 'अलायंस' का गेम।

रियलिटी शो 'अलायंस' अपने अनोखे फॉर्मेट और दमदार कंटेस्टेंट्स की वजह से लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में सेलेब्रिटीज़ एक ही घर में रहकर टास्क, रणनीति और रिश्तों के बीच अपनी जगह बनाने की कोशिश करते हैं। पहले ही हफ्ते से शो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा देखने को मिली।

सिर्फ एक हफ्ते में रवि किशन ने छोड़ा शो

अब शो से जुड़ी सबसे बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेता और सांसद रवि किशन ने 'अलायंस' का सफर बीच में ही खत्म कर दिया है। शो छोड़ते समय वह काफी भावुक नजर आए और बाकी कंटेस्टेंट्स भी उन्हें विदा करते हुए इमोशनल हो गए।

शो में एंट्री के समय ही रवि किशन ने कहा था कि अगर उनके काम या देश की जिम्मेदारियां उन्हें बुलाएंगी, तो उन्हें शो छोड़ना पड़ेगा। अब वही हुआ। अपनी प्रोफेशनल और राजनीतिक जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने शो से बाहर आने का फैसला लिया।

अब बेटी पर होगी सबकी नजर

रवि किशन के जाने के बाद अब उनकी बेटी अकेले 'अलायंस' के घर में रह गई हैं। हालांकि उन्हें एक मजबूत और बेबाक खिलाड़ी माना जा रहा है, लेकिन अब बिना पिता के सपोर्ट के उनका सफर कितना आसान होगा, यह देखना दिलचस्प रहेगा। फैंस की नजर अब इस बात पर है कि क्या वह अकेले दम पर फिनाले तक पहुंचकर ट्रॉफी जीत पाएंगी।

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

रवि किशन के बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि उन्होंने पहले से तय प्लान के तहत शो छोड़ा, जबकि कुछ यूजर्स इसे सिर्फ एक 'स्टंट' बता रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि वह सिर्फ अपनी बेटी को शो में सेट करने आए थे और जब उन्हें लगा कि वह अच्छे से गेम खेल रही हैं, तब उन्होंने बाहर आने का फैसला लिया। हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रवि किशन की विदाई ने शो का समीकरण बदल दिया है। अब सभी की नजर उनकी बेटी के खेल पर होगी कि वह अकेले इस चुनौती का सामना कैसे करती हैं और क्या 'अलायंस' की ट्रॉफी अपने नाम कर पाती हैं।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Ravi Kishan, ravi kishan alliance, Alliance, reality show, Politics