Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • इन्फ्लुएंसर् ख़बरें
  • रवि किशन के वायरल मीम्स पर आया रिएक्शन, बोले- ‘Gen Z ने मुझे निशब्द कर दिया’, बताया क्यों रखा था मौन व्रत

रवि किशन के वायरल मीम्स पर आया रिएक्शन, बोले- ‘Gen Z ने मुझे निशब्द कर दिया’, बताया क्यों रखा था मौन व्रत

रवि किशन के डायलॉग्स और पुराने वीडियोज इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। Gen Z के मीम्स पर रवि किशन ने मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी और अपने ‘मौन व्रत’ की वजह भी बताई।

Ravi Kishan,Ravi Kishan  BJP,Ravi Kishan memes,ravi kishan alliance,Ravi Kishan actor

Gen Z के वायरल मीम्स पर रवि किशन ने दिया मजेदार रिएक्शन।

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • ‘Gen Z ने निशब्द किया’: मीम्स पर रवि किशन का रिएक्शन।
  • ‘मौन व्रत’ का राज: रवि किशन ने बताई वजह।
  • ‘Money Follows My Brother’: डायलॉग हुआ वायरल।

भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी सांसद रवि किशन इन दिनों राजनीति से ज्यादा सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनके पुराने वीडियो, बोलने का अंदाज, एक्सप्रेशन और डायलॉग्स को लेकर लगातार मीम्स और वीडियो वायरल हो रहे हैं। ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर' से लेकर ‘जल्दी द लेट' तक, रवि किशन के कई डायलॉग्स सोशल मीडिया पर मीम टेम्पलेट बन चुके हैं। अब खुद रवि किशन ने अपनी इस वायरल लोकप्रियता पर प्रतिक्रिया दी है।

‘Gen Z ने मुझे निशब्द कर दिया'

12 अगस्त को संसद परिसर के बाहर मीडिया से बात करते हुए रवि किशन ने कहा कि इस पूरे मीम ट्रेंड ने उन्हें हैरान कर दिया है। उन्होंने कहा कि Gen Z ने उन्हें ‘निशब्द' कर दिया है और उन्होंने देश में ऐसा प्यार पहले कभी नहीं देखा।

रवि किशन ने युवा पीढ़ी की क्रिएटिविटी की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से Gen Z ने उनके चलने, बोलने के अंदाज, नाम और लोकप्रियता को अपने तरीके से मीम्स में बदल दिया है, वह काबिले-तारीफ है। उन्होंने युवाओं को भविष्य का नेता बताते हुए उनकी सोच और क्रिएटिविटी को सलाम भी किया।
 


आखिर क्यों रखा था ‘मौन व्रत'?

रवि किशन का ‘मौन व्रत' भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। खास बात यह रही कि मौन व्रत की बात कहने के बाद भी वह मीडिया से बात करते नजर आए, जिसके बाद इस पूरे सीन पर जमकर मीम्स बनने लगे।

अब रवि किशन ने खुद इसका मजेदार कारण बताया है। उन्होंने कहा कि Gen Z ने उन्हें इतना ‘स्पीचलेस' कर दिया कि यही उनके ‘मौन व्रत' की वजह बन गया। उनके मुताबिक, युवाओं की तरफ से मिल रहा प्यार लगातार बढ़ रहा है और यह उनके लिए किसी ऐतिहासिक पल से कम नहीं है।

‘मनी फॉलोज माय ब्रदर' बना सबसे बड़ा मीम

रवि किशन की वायरल मीम जर्नी की शुरुआत उनके एक पॉडकास्ट इंटरव्यू से भी जुड़ी है। राज शमानी के साथ बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि उनके लिए पहचान ज्यादा मायने रखती है या पैसा, तो उन्होंने बिना ज्यादा सोचे ‘पहचान' को चुना। इसके बाद उनका जवाब ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर' सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।

इसके बाद रवि किशन के पुराने वीडियो भी दोबारा वायरल होने लगे। उनके बोलने के अंदाज और एक्सप्रेशंस को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार नए मीम्स बना रहे हैं।

मीम्स से रवि किशन को नहीं कोई ऐतराज

जहां कई सेलिब्रिटीज वायरल मीम्स से परेशान हो जाते हैं, वहीं रवि किशन इस पूरे ट्रेंड को खुलकर एन्जॉय कर रहे हैं। वह खुद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स देख रहे हैं और कई पोस्ट्स को लाइक भी कर रहे हैं।

रवि किशन का कहना है कि Gen Z ने उनके अंदाज को एक अलग पहचान दे दी है। यही वजह है कि फिलहाल सोशल मीडिया पर जहां भी मीम्स की बात होती है, वहां रवि किशन का नाम और उनके डायलॉग्स नजर आ जाते हैं।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Ravi Kishan, Ravi Kishan memes, ravi kishan alliance, Ravi Kishan actor