- होम
- इन्फ्लुएंसर् ख़बरें
- लॉक अप 2 में छलका श्रेया कालरा का दर्द, बचपन के सबसे दर्दनाक राज का किया खुलासा
लॉक अप 2 में छलका श्रेया कालरा का दर्द, बचपन के सबसे दर्दनाक राज का किया खुलासा
लॉक अप 2 में श्रेया कालरा ने 13 साल की उम्र में झेले दर्दनाक अनुभव का खुलासा किया। उनका इमोशनल कन्फेशन सुनकर घरवालों और दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
लॉक अप 2 में अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज साझा करते हुए भावुक हुईं श्रेया कालरा।
Photo Credit: Instagram
- 13 साल की उम्र में परिवार के एक सदस्य से जुड़ा दर्दनाक अनुभव साझा किया।
- परिवार को कभी सच नहीं बताया, सिर्फ बॉयफ्रेंड ऋषभ को थी जानकारी।
- श्रेया के इमोशनल खुलासे ने सोशल मीडिया पर भावुक प्रतिक्रियाएं बटोरी।
Lock Upp 2: Sach Ya Sazaa के हालिया एपिसोड में श्रेया कालरा ने अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज साझा किया। अपनी सीक्रेट रिवील के दौरान वह भावुक हो गईं और रोते हुए बताया कि 13 साल की उम्र में उन्हें अपने ही परिवार के एक सदस्य की वजह से बेहद दर्दनाक अनुभव से गुजरना पड़ा था।
परिवार को कभी नहीं बताई सच्चाई
श्रेय ने बताया कि उन्होंने यह बात आज तक अपने माता-पिता को भी नहीं बताई। उनका कहना था कि अगर वह सच बता देतीं तो परिवार के रिश्तों पर असर पड़ सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि जिस व्यक्ति का नाम इस मामले से जुड़ा था, उसके परिवार ने पहले ही एक बड़ा नुकसान झेला था और उनकी मां ने भी सालों तक उस परिवार का साथ दिया था। इसी वजह से उन्होंने अपने दर्द को अपने अंदर ही दबाकर रखा।
सिर्फ एक शख्स को था इस राज का पता
श्रेय ने खुलासा किया कि इस पूरी घटना के बारे में केवल उनके बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल को ही जानकारी थी। उन्होंने कहा कि इतने सालों तक इस दर्द के साथ जीना आसान नहीं था, लेकिन अब उन्होंने पहली बार राष्ट्रीय मंच पर इसे साझा करने की हिम्मत जुटाई।
श्रेय की आपबीती सुनने के बाद लॉक अप हाउस का माहौल भावुक हो गया। कई कंटेस्टेंट्स उनकी बात सुनकर भावुक नजर आए और उन्हें हिम्मत दी। वहीं सोशल मीडिया पर भी दर्शक श्रेया के साहस की सराहना कर रहे हैं और उनके समर्थन में पोस्ट साझा कर रहे हैं।
मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा
श्रेया की कहानी ने दर्शकों को भावुक कर दिया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी हिम्मत की सराहना की और कहा कि ऐसे अनुभवों पर खुलकर बात करना जरूरी है ताकि पीड़ित खुद को अकेला महसूस न करें। उनका यह खुलासा मानसिक स्वास्थ्य, परिवार के भीतर होने वाले शोषण और समय पर आवाज उठाने जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा का कारण बन गया।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: Shreya Kalra, Shreya Kalra boyfriend, Shreya Kalra on shivangi joshi breakup, lockup 2, Shreya Kalra instagram
संबंधित ख़बरें
-
Aug, 14 2026 Shreya Kalra के दावों पर Kushal Tandon का जवाब, बोले- ‘मेरे और Shivangi Joshi के ब्रेकअप से उनका कोई लेना-देना नहीं’ख़बरें
-
Aug, 11 2026 अकांक्षा चौधरी ने श्रेया कलरा संग रिश्ते पर की बात, बोलीं- “मैं उन्हें सिर्फ जान-पहचान वाले की तरह देखती हूं”ख़बरें
-
Aug, 11 2026 Shreya Kalra की ग्रैंड सक्सेस पार्टी में लगा सितारों का मेला, Blue Princess Look में छाईं विनरख़बरें
-
Aug, 08 2026 'Lock Upp 2' जीतने के बाद श्रेया कलरा ने बताया 1 करोड़ की प्राइज मनी का क्या करेंगी इस्तेमालख़बरें
-
ख़बरें
-
ख़बरें
-
Jul, 30 2026 शिवांगी जोशी के लॉक उप्प कबूलनामे पर क्यों मचा बवाल? पुराने इंटरव्यू वायरल होने के बाद टीम ने दी सफाईख़बरें
-
ख़बरें