- होम
- इन्फ्लुएंसर् ख़बरें
- अकांक्षा चमोला के बयान पर सिवेट तोमर का पलटवार, बोले- 'फिर बिग बॉस में गौरव से मिलने क्यों गई थीं?'
अकांक्षा चमोला के बयान पर सिवेट तोमर का पलटवार, बोले- 'फिर बिग बॉस में गौरव से मिलने क्यों गई थीं?'
Lock Upp में अकांक्षा चमोला के "मुझे मम्मी-पापा या मेरा डॉग भेज देते" वाले बयान पर सिवेट तोमर ने पलटवार करते हुए सवाल उठाया कि फिर वह Bigg Boss में गौरव से मिलने क्यों गई थीं।
अकांक्षा चमोला के बयान पर सिवेट तोमर का पलटवार सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय।
Photo Credit: Instagram
- अकांक्षा बोलीं- गौरव नहीं, माता-पिता या डॉग से मिलना चाहती थी।
- सिवेट ने पलटकर पूछा कि फिर Bigg Boss में गौरव से मिलने क्यों गई थीं।
- सिवेट के बयान के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई।
Lock Upp: Sach Ya Sazaa के लेटेस्ट एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर एक नया विवाद छिड़ गया है। इस बार चर्चा का केंद्र बनीं अकांक्षा चमोला और उन पर प्रतिक्रिया देते नजर आए सिवेट तोमर। शो में हुई एक बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद सिवेट ने अपनी बात रखी, जिस पर फैंस के बीच बहस शुरू हो गई है।
क्या था पूरा मामला?
घर में श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे और अकांक्षा चमोला साथ बैठे बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान श्रेया ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सभी कंटेस्टेंट्स से मिलने उनके परिवार वाले आ रहे हैं और अकांक्षा से मिलने पहले उनके पति गौरव आते थे। फिर उन्होंने हंसते हुए कहा कि अब उनके लिए भी उनका बॉयफ्रेंड भेज दिया जाए।
इस पर अकांक्षा ने जवाब दिया, "यार नहीं... वो तो एक्स हो गया। मुझे तो मम्मी-पापा में से किसी को भेज देते, वही मेरा कम्फर्ट हैं। मेरे डॉग को ही भेज देते।" अकांक्षा का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
सिवेट तोमर ने दिया करारा जवाब
अकांक्षा के इस बयान पर सिवेट तोमर ने सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर अकांक्षा को अपने एक्स पति से कोई लगाव नहीं था और वह अपने माता-पिता या डॉग से मिलना चाहती थीं, तो फिर Bigg Boss में गौरव से मिलने क्यों गई थीं।
सिवेट ने तंज कसते हुए कहा, "फिर बिग बॉस में गौरव का डॉग भेज देते।" इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब किसी पुरुष के साथ गलत होता है तो लोग उसे गंभीरता से नहीं लेते और उसकी भावनाओं को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।
फैंस के बीच बंटी राय
सिवेट की इस प्रतिक्रिया के बाद सोशल Media पर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। कुछ यूजर्स का मानना है कि उन्होंने सिर्फ अपना पक्ष रखा और पुरुषों के नजरिए को सामने लाने की कोशिश की। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अकांक्षा का बयान उनके निजी भावनात्मक जुड़ाव से जुड़ा था और उसे अलग तरीके से देखा जाना चाहिए।
फिलहाल यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। Lock Upp के बाहर भी कंटेस्टेंट्स के बीच बयानबाजी लगातार जारी है, जिससे शो की लोकप्रियता और दर्शकों की दिलचस्पी दोनों बढ़ती नजर आ रही हैं।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: Akansha Chamola, gaurav khanna, gaurav khanna akanksha chamola divorce, shiwet tomar, Shreya Kalra, lockup 2
संबंधित ख़बरें
-
Aug, 14 2026 Shreya Kalra के दावों पर Kushal Tandon का जवाब, बोले- ‘मेरे और Shivangi Joshi के ब्रेकअप से उनका कोई लेना-देना नहीं’ख़बरें
-
Aug, 11 2026 अकांक्षा चौधरी ने श्रेया कलरा संग रिश्ते पर की बात, बोलीं- “मैं उन्हें सिर्फ जान-पहचान वाले की तरह देखती हूं”ख़बरें
-
Aug, 11 2026 Shreya Kalra की ग्रैंड सक्सेस पार्टी में लगा सितारों का मेला, Blue Princess Look में छाईं विनरख़बरें
-
Aug, 08 2026 'Lock Upp 2' जीतने के बाद श्रेया कलरा ने बताया 1 करोड़ की प्राइज मनी का क्या करेंगी इस्तेमालख़बरें
-
ख़बरें
-
Aug, 03 2026 KKK 15 के स्टंट में बुरी तरह घायल हुए गौरव खन्ना, पीठ पर पड़े दर्दनाक निशान देख फैंस हुए हैरानख़बरें
-
ख़बरें
-
ख़बरें