Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • इन्फ्लुएंसर् ख़बरें
  • मुंबई पुलिस की कार्रवाई से बाल-बाल बचीं उर्फी जावेद; जंतर-मंतर के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान कही बड़ी बात

मुंबई पुलिस की कार्रवाई से बाल-बाल बचीं उर्फी जावेद; जंतर-मंतर के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान कही बड़ी बात

इंटरनेट पर्सनालिटी और अभिनेत्री उर्फी जावेद ने खुलासा किया है कि वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे नीट (NEET) छात्र आंदोलन के समर्थन में आयोजित एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से बाल-बाल बची हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई और नागरिकों के शांतिपूर्ण विरोध करने के अधिकार का समर्थन किया।

urfi javed cjp protest,urfi javed news hindi,Urfi Javed  black shield look,urfi javed new dress,Urfi Javed  indian look

उर्फी ने कहा कि लोग बिना किसी उपद्रव के शांतिपूर्ण विरोध दर्ज करा रहे थे

Photo Credit: instagram

ख़ास बातें
  • नीट परीक्षा विसंगतियों के खिलाफ देश भर में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं
  • सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का यह रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा
  • अभिनेत्री ने बताया कि पुलिस मौके पर मौजूद कई लोगों को वैन में ले गई

अपनी अनोखी फैशन स्टाइल और बेबाक बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री उर्फी जावेद ने हाल ही में मुंबई पुलिस की कार्रवाई को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उर्फी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो और नोट साझा करते हुए बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे नीट परीक्षा विसंगतियों और पेपर लीक विरोधी आंदोलन के समर्थन में आयोजित एक प्रदर्शन में शामिल होने के दौरान वे मुंबई पुलिस द्वारा डिटेन  लिए जाने से बाल-बाल बची हैं।

"लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहते हैं"

उर्फी जावेद ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि वे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्रों के समर्थन में वहां केवल एकजुटता व्यक्त करने पहुंची थीं। उर्फी ने कहा, "वहां मौजूद लोग किसी भी तरह की हिंसा या उपद्रव में शामिल नहीं थे। वे सिर्फ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाह रहे थे। लेकिन पुलिस अचानक आई और लोगों को हिरासत में लेने लगी। मैं किसी तरह वहां से समय पर निकल पाई, वरना मुझे भी पुलिस वैन में बैठा लिया जाता।" उन्होंने आगे कहा कि एक लोकतांत्रिक देश में शांतिपूर्वक अपनी बात कहना या छात्रों के हक में आवाज उठाना कोई अपराध नहीं होना चाहिए।

नीट विवाद पर लगातार आ रहे सेलिब्रिटी रिएक्शंस

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा में हुई कथित धांधली को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन अब देशव्यापी रूप ले चुका है। दिल्ली के बाद मुंबई और अन्य प्रमुख शहरों में भी इसके समर्थन में रैलियां और प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। इससे पहले बॉलीवुड से शबाना आज़मी, प्रकाश राज, पूनम पांडे और अनुराग कश्यप जैसी हस्तियां भी जंतर-मंतर पहुंचकर या सोशल मीडिया के जरिए सीजेपी और आंदोलनकारी छात्रों के प्रति अपना समर्थन जता चुके हैं।

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनीं उर्फी

उर्फी जावेद का यह वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर नेटिजन्स और उनके प्रशंसकों के बीच बहस छिड़ गई है। जहां कई लोग छात्रों के समर्थन में आगे आने के लिए उर्फी के साहस की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ अन्य लोग इस तरह के प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के पुलिस के अधिकार की बात कह रहे हैं। उर्फी ने अपनी पोस्ट के अंत में दोहराया कि वे आगे भी छात्रों और युवाओं की जायज मांगों के लिए अपनी आवाज उठाती रहेंगी।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: urfi javed cjp protest, urfi javed news hindi, urfi javed new dress, Urfi Javed  indian look