Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • फ़ैशन
  • हजारों प्लास्टिक चम्मचों से बनी उर्फी जावेद की अनोखी ड्रेस, बनाने में आईं कई मुश्किलें

हजारों प्लास्टिक चम्मचों से बनी उर्फी जावेद की अनोखी ड्रेस, बनाने में आईं कई मुश्किलें

उर्फी जावेद एक बार फिर अपने अनोखे फैशन एक्सपेरिमेंट की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने किसी महंगे फैब्रिक या डिजाइनर आउटफिट की जगह हजारों प्लास्टिक के चम्मचों से एक ड्रेस तैयार की। उर्फी ने इस पूरे आउटफिट को बनाने का प्रोसेस भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें यह दिखाया गया कि इस अनोखी ड्रेस को तैयार करने में कितनी मेहनत और समय लगा।

Urfi Javed,Urfi Javed  Instagram,Urfi Javed  bold photos,Urfi Javed  hot photos,Urfi Javed  indian look

हजारों प्लास्टिक चम्मचों से बनी उर्फी जावेद की अनोखी DIY ड्रेस।

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • हजारों प्लास्टिक चम्मचों से तैयार की अनोखी ड्रेस।
  • बनाने में लगे कई दिन, पहनने में भी आई मुश्किलें।
  • भारी आउटफिट में चलते समय उर्फी का बिगड़ा संतुलन, वीडियो वायरल।

वीडियो की शुरुआत में उर्फी एक बड़े बॉक्स में भरे सफेद प्लास्टिक के चम्मच दिखाती हैं। इसके बाद हर चम्मच को आधा काटा गया ताकि उन्हें ड्रेस पर इस्तेमाल किया जा सके। यह काम अपने आप में काफी समय लेने वाला था और इसके लिए हजारों चम्मच तैयार किए गए।

ब्लैक फैब्रिक पर एक-एक चम्मच चिपकाया

चम्मच तैयार होने के बाद उन्हें एक ब्लैक बेस फैब्रिक पर एक-एक करके चिपकाया गया। वीडियो में दिखता है कि हर रो को सावधानी से लगाया गया ताकि पूरा पैटर्न एक जैसा दिखाई दे। उर्फी ने बताया कि शुरुआत में चम्मच सही तरीके से चिपक ही नहीं रहे थे, जिसकी वजह से कई बार दोबारा काम करना पड़ा। इस पूरी प्रक्रिया में कई दिन लग गए।

जब पूरी ड्रेस तैयार हो गई तो उस पर सिल्वर स्प्रे पेंट किया गया। पेंट सूखने के बाद सफेद प्लास्टिक के चम्मच एक चमकदार मेटालिक लुक में बदल गए। इसके बाद ड्रेस को फिनिशिंग दी गई ताकि कैमरे पर यह किसी हाई-फैशन आउटफिट जैसी दिखाई दे।
 

ड्रेस पहनना बना सबसे बड़ा चैलेंज

ड्रेस बन जाने के बाद असली मुश्किल उसे पहनने में आई। वीडियो में दिखाया गया कि उर्फी को यह आउटफिट पहनाने के लिए कई लोगों की मदद लेनी पड़ी। पहनते समय ड्रेस का आगे का हिस्सा थोड़ा खराब भी हो गया, जिसे उर्फी के शरीर पर ही हाथों-हाथ ठीक किया गया। काफी कोशिशों के बाद वह इस ड्रेस को पहन पाईं। 

यह आउटफिट जितना देखने में आकर्षक था, उतना ही भारी और असुविधाजनक भी था। उर्फी के लिए इसमें चलना बेहद मुश्किल था। वीडियो के आखिर में वह चलते समय अपना संतुलन खो बैठती हैं और गिर जाती हैं। हालांकि टीम ने तुरंत उन्हें संभाला और ड्रेस को भी दोबारा ठीक किया।

क्रिएटिविटी की हो रही तारीफ

उर्फी जावेद के इस नए फैशन एक्सपेरिमेंट ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। जहां कुछ लोग इसे बेहद क्रिएटिव और मेहनत भरा प्रोजेक्ट बता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स इसकी अनोखी कॉन्सेप्ट और डिटेलिंग की तारीफ कर रहे हैं। प्लास्टिक के साधारण चम्मचों को एक फैशन आउटफिट में बदलने का यह आइडिया एक बार फिर उर्फी के एक्सपेरिमेंटल स्टाइल को दिखाता है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Urfi Javed, Urfi Javed  indian look

संबंधित ख़बरें