Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement

विराट कोहली विवाद से जर्मन इंफ्लुएंसर लिज़लाज़ बनी रातों-रात स्टार

Virat Kohli से जुड़े एक साधारण इंस्टाग्राम लाइक ने जर्मन इंफ्लुएंसर लिज़लाज़ की जिंदगी बदल दी। कॉन्ट्रोवर्सी के बीच उनका सपोर्ट और सच्चाई सामने लाना उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर गया, जिसके बाद उन्हें ब्रांड डील्स, रियलिटी शो और एंकरिंग के बड़े मौके मिलने लगे।

virat kholi,LizLaz Instagram,LizLaz on virat kohli,virat kholi controversy,virat kohali instagram,germany influencer

Virat Kohli Controversy Makes Lizlaz Go Viral

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • इंस्टाग्राम लाइक से शुरू हुआ विवाद
  • नेगेटिव बोलने के ऑफर को किया मना
  • कॉन्ट्रोवर्सी के बाद मिले बड़े मौके

सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन वायरल हो जाए, ये कहना मुश्किल है। ऐसा ही कुछ हुआ जर्मन इंफ्लुएंसर लिज़लाज़ के साथ, जो अचानक चर्चा में आ गईं। वजह बनी Virat Kohli से जुड़ी एक इंस्टाग्राम कॉन्ट्रोवर्सी। दरअसल, विराट कोहली के एक लाइक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बातें बनने लगीं, जिसे लेकर लोगों ने अलग-अलग तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए।एक वायरल incident के बाद Lizlaz का नाम सोशल मीडिया, podcasts और magazines में तेजी से फैल गया।

“यह सिर्फ एक लाइक था” – लिज़लाज़ का साफ बयान

इस पूरे मामले पर लिज़लाज़ ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ कहा कि यह सिर्फ एक सामान्य लाइक था और इसमें कुछ भी गलत या इनएप्रोप्रिएट नहीं था। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना पूरी सच्चाई जाने किसी की इमेज खराब करना सही नहीं है। लिज़लाज़ ने विराट कोहली को “एशिया का मेसी या रोनाल्डो” तक बताया और कहा कि वह उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं।

नेगेटिव बोलने के लिए मिले पैसों के ऑफर

सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब लिज़लाज़ ने दावा किया कि कुछ जर्नलिस्ट्स ने उन्हें विराट कोहली के खिलाफ नेगेटिव बातें कहने के लिए पैसे ऑफर किए थे। लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। उनका कहना था कि वह झूठ बोलकर किसी की छवि खराब नहीं कर सकतीं, खासकर उस खिलाड़ी की जिसे वह खुद पसंद करती हैं।इस कॉन्ट्रोवर्सी का एक इंटरेस्टिंग एंगल यह भी रहा कि इंडिया और जर्मनी में रिएक्शन काफी अलग था। लिज़लाज़ ने मजाक में कहा कि इंडिया में लोग पूछ रहे थे “लिज़लाज़ कौन है?”, जबकि जर्मनी में हेडलाइन्स बन रही थीं “Virat Kohli कौन है?”, क्योंकि वहां क्रिकेट ज्यादा पॉपुलर नहीं है।

कॉन्ट्रोवर्सी बनी करियर का टर्निंग पॉइंट

जहां एक तरफ यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैला, वहीं दूसरी तरफ इसने लिज़लाज़ के करियर को भी नई दिशा दे दी। इस कॉन्ट्रोवर्सी के बाद उनकी पॉपुलैरिटी अचानक बढ़ गई और उन्हें कई नए मौके मिलने लगे। उन्हें रियलिटी शोज, ब्रांड कोलैबोरेशन और अलग-अलग एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट्स के ऑफर्स मिलने लगे। इतना ही नहीं, लिज़लाज़ को जर्मनी और ऑस्ट्रिया के बीच एक आईसीसी क्रिकेट मैच को एंकर करने का मौका भी मिला। उन्होंने पोस्ट-मैच शो होस्ट किया, खिलाड़ियों के इंटरव्यू लिए और ट्रॉफी सेरेमनी का हिस्सा बनीं। यह उनके करियर के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: virat kholi, LizLaz Instagram, LizLaz on virat kohli, virat kholi controversy, virat kohali instagram, germany influencer