- होम
- ट्रेवल
- Abhishek Malhan aka Fukra Insaan ने परिवार के साथ किए केदारनाथ के दर्शन, ‘हर हर महादेव’ से गूंजी पोस्ट
Abhishek Malhan aka Fukra Insaan ने परिवार के साथ किए केदारनाथ के दर्शन, ‘हर हर महादेव’ से गूंजी पोस्ट
Abhishek Malhan अपने परिवार के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने मां डिंपल माल्हन और भाई Nischay Malhan के साथ मंदिर में दर्शन किए। उनकी यह आध्यात्मिक यात्रा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
केदारनाथ में माल्हन फैमिली का भावुक पल
Photo Credit: Instagram
- परिवार संग किए केदारनाथ दर्शन
- मंदिर में शेयर किया खास मोमेंट
- आम यात्री की तरह की यात्रा
केदारनाथ, उत्तराखंड में यूट्यूबर और बिग बॉस OTT 2 फेम Abhishek Malhan अपने परिवार के साथ केदारनाथ धाम की यात्रा पर पहुंचे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दर्शन की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनकी मां डिंपल मल्हान और भाई Nischay Malhan भी नजर आए। पोस्ट में उनका पूरा परिवार मंदिर के सामने हाथ जोड़कर “नमस्ते” करते दिखा, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।
मंदिर के सामने परिवार का खास पल
अब्से खास तस्वीर उस स्लाइड की रही जिसमें पूरा परिवार केदारनाथ मंदिर के सामने खड़ा दिखा। अब्से भाई Abhishek Malhan ने ब्लैक डेनिम जैकेट, कैप और मफ्लर पहना हुआ था, जबकि उनकी मां लाल सूट में और भाई निश्चय ब्राउन जैकेट में नजर आए। सभी ने हाथ जोड़कर श्रद्धा से दर्शन किए।
भीड़ के बीच आम यात्री जैसा अनुभव
एक और तस्वीर में अब्से ने केदारनाथ ट्रेक का रियल सीन दिखाया, जहां भारी भीड़ के बीच भक्त लाइन में खड़े नजर आए। स्टील ब्रिज पर ली गई सेल्फी में वह कैप और मफ्लर के साथ चेहरे को ढके हुए दिखे। उन्होंने दिखाया कि दर्शन के लिए लोग घंटों लाइन में लग रहे हैं और वह भी एक आम यात्री की तरह ही लाइन में शामिल रहे। Abhishek Malhan अक्सर अपने वीडियो में परिवार के साथ नजर आते हैं, लेकिन इस बार उनका यह आध्यात्मिक सफर फैंस को काफी भावुक कर गया। उनकी मां डिंपल माल्हन भी यूट्यूब पर व्लॉग्स बनाती हैं, और भाई Nischay Malhan का साथ इस यात्रा को और खास बना गया। बिग बॉस OTT 2 के बाद अब्से कई बार धार्मिक यात्राओं पर जाते दिखे हैं। इससे पहले वह वैष्णो देवी भी गए थे।
फैंस का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर फैंस ने इस फैमिली मोमेंट को खूब प्यार दिया। किसी ने लिखा “मां को प्रणाम”, तो किसी ने कहा “भाई लोग साथ में महादेव के दरबार में”। कई यूज़र्स ने यह भी सराहा कि उन्होंने VIP ट्रीटमेंट नहीं लिया और आम श्रद्धालुओं की तरह दर्शन किए।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: fukra insaan, Fukra Insaan Abhishek Malhan, fukra insaan bigg boss ott 2, triggered insaan, nishchay malhan