Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • ट्रेवल
  • बिना हैदराबाद छोड़े घूमें 4 देश: इन्फ्लुएंसर शगुन ने शेयर किया Alan's फुटबॉल एडिशन का मजेदार रिव्यू

बिना हैदराबाद छोड़े घूमें 4 देश: इन्फ्लुएंसर शगुन ने शेयर किया Alan's फुटबॉल एडिशन का मजेदार रिव्यू

ट्रैवल और फूड इन्फ्लुएंसर शगुन लेकर आए हैं Alan's ब्रैंड के नए 'The Match Lineup' फुटबॉल एडिशन चिप्स का एक मजेदार रिव्यू। इस खास बॉक्स में स्पेन, अर्जेंटीना, ब्राजील और पुर्तगाल के फ्लैग कलर्स वाले 4 अलग-अलग और चटपटे फ्लेवर्स शामिल हैं। इसके साथ ही उपभोक्ता पैकेट को स्कैन करके 'Alan's Arena' पर एक्ट्रेस श्रीलीला और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ अपना खुद का वर्चुअल पॉडकास्ट भी रिकॉर्ड कर सकते हैं।

shagun,shagun travel,hyderabad special

बिना हैदराबाद छोड़े घूमें 4 देश: इन्फ्लुएंसर शगुन ने शेयर किया Alan's फुटबॉल एडिशन का मजेदार रिव्यू

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • शगुन ने हैदराबाद में रहकर 4 आइकॉनिक फुटबॉल देशों के स्वादों का अनुभव किया
  • Alan's ने इस फुटबॉल सीजन के लिए लिमिटेड एडिशन 'The Match Lineup' बॉक्स
  • इस बॉक्स में ब्राजील, अर्जेंटीना, स्पेन और पुर्तगाल के फ्लैग कलर्स

क्या आप बिना इंटरनेशनल फ्लाइट पकड़े या अपना शहर छोड़े दुनिया के चार अलग-अलग देशों के व्यंजनों का स्वाद चखना चाहते हैं? जाने-माने इन्फ्लुएंसर शगुन ने अपने हालिया वीडियो में कुछ ऐसा ही अनोखा और मजेदार अनुभव फैंस के साथ साझा किया है। उन्होंने हैदराबाद में बैठकर ही दुनिया के चार दिग्गज फुटबॉल देशों के जायके का सफर तय किया। इस दिलचस्प सफर का जरिया बना स्नैक्स ब्रैंड 'Alan's' नया "The Match Lineup - Football Edition" का स्पेशल गिफ्ट बॉक्स।

4 देश, 4 बेहतरीन जायके 

इस लिमिटेड एडिशन बॉक्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें शामिल चारों पैकेट्स को उन देशों के राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में डिजाइन किया गया है। शगुन ने इन चारों फ्लेवर्स का लाइव रिव्यू किया:

  1. स्पेन  शगुन का पसंदीदा यह फ्लेवर तीखे और चटपटे टमाटर व हर्ब्स के मेल से बना है, जो खाने में एक परफेक्ट साल्सा सॉस जैसा स्वाद देता है।

  2. अर्जेंटीना : यह फ्लेवर अर्जेंटीना की मशहूर 'चिमीचुरी सॉस से प्रेरित है, जिसमें ग्रिल्ड चीज और हर्ब्स का एक बहुत ही सटल और लाजवाब स्वाद मिलता है।

  3. ब्राजील  मिर्च के तीखेपन और नींबू के खट्टेपन का यह कॉम्बिनेशन धीरे-धीरे मुंह में अपना स्वाद छोड़ता है, जो खाने में बेहद मजेदार और रिफ्रेशिंग है।

  4. पुर्तगाल  यह पिरी-पिरी साल्सा फ्लेवर इतना दमदार और यूनिक है कि इसे खाने के बाद आप खुद को रोक नहीं पाएंगे। शगुन ने मजाक में इसे पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तरह 'गोट बताया है।

'Alan's Arena' – सेलिब्रिटीज के साथ पॉडकास्ट का मौका

चिप्स के स्वादों का लुत्फ़ उठाने के अलावा शगुन ने पैकेट पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके 'Alan's Arena' फीचर को भी एक्सप्लोर किया। यह एक अनूठा डिजिटल प्लेटफॉर्म है जहाँ फैंस अपनी स्क्रीन शेयर करके साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला और बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ एक वर्चुअल रील या पॉडकास्ट रिकॉर्ड कर सकते हैं! शगुन ने खुद वेबसाइट के जरिए एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ फुटबॉल और अपने पसंदीदा खिलाड़ी रोनाल्डो पर चर्चा की।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: shagun, shagun travel, hyderabad special

संबंधित ख़बरें