Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement

सपनों को सच करने का मंत्र: जानें क्यों जरूरी है विजन बोर्ड बनाना

आज की भागदौड़ और भटकाव भरी ज़िंदगी में विजन बोर्ड एक एंकर की तरह काम करता है। यह हमारे दिमाग के फालतू शोर को कम करता है और हमें उन लक्ष्यों पर केंद्रित रखता है जो हमारे लिए वाकई मायने रखते हैं। वेलनेस ब्रांड ह्यूमनहुड की को-फाउंडर उन्नति मेहता के अनुसार, विजन बोर्ड कोई जादू नहीं है, बल्कि यह हमारे मस्तिष्क की कार्यप्रणाली के साथ तालमेल बिठाकर हमें सफलता की राह पर आगे बढ़ाता है।

Blog,Latest blog,Unnati Mehta blog,social media,news and media,Whosthat360,trending story,viral news

विजन बोर्ड का मनोविज्ञान: जानें कैसे तस्वीरें बदल सकती हैं आपकी किस्मत

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • विजन बोर्ड कोई जादू नहीं, बल्कि दिमाग के काम करने का सही तरीका
  • मानसिक शोर को कम कर सफलता दिलाएगा 'विजन बोर्ड
  • भटकाव भरी दुनिया में लक्ष्यों पर कैसे टिके रहें

वेल-बीइंग क्षेत्र के विशेषज्ञों से अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि क्या विजन बोर्ड वाकई असरदार हैं? इसका जवाब किसी फैशन या ट्रेंड में नहीं, बल्कि हमारे मस्तिष्क के Psychology में छिपा है।

1. शब्दों से ज्यादा तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देता है दिमाग

हमारा मस्तिष्क शब्दों की तुलना में दृश्यों पर कहीं अधिक तेज़ी से प्रतिक्रिया देता है। दिमाग का लगभग आधा हिस्सा विजुअल प्रोसेसिंग में लगा रहता है। यही कारण है कि हम तस्वीरों को टेक्स्ट के मुकाबले जल्दी समझते हैं और लंबे समय तक याद रखते हैं। जब हम अपने लक्ष्यों को केवल सोचने के बजाय 'देखते' हैं, तो यह प्रेरणा और भावनाओं से जुड़ी हमारी 'न्यूरल पाथवेज़' को सक्रिय कर देता है।

2. 17-सेकंड की तकनीक और विजुअलाइजेशन का जादू

जब हम बार-बार किसी लक्ष्य की कल्पना करते हैं, तो दिमाग उसे 'परिचित' और 'हासिल करने योग्य' मानने लगता है। विजन बोर्ड कार्यशालाओं में अक्सर 17-सेकंड विजुअलाइजेशन की बात की जाती है। माना जाता है कि अगर आप किसी स्पष्ट विचार या तस्वीर पर केवल 17 सेकंड तक पूरा ध्यान केंद्रित करते हैं, तो यह मानसिक स्तर पर एक Momentum पैदा करना शुरू कर देता है। यह रातों-रात परिणाम नहीं देता, लेकिन आपके इरादों को मज़बूत ज़रूर बनाता है।

3.Subconscious Conditioning

विजन बोर्ड के सफल होने का एक बड़ा कारण इसका बार-बार आपकी आँखों के सामने आना है। जब आप अपने लक्ष्यों को रोज़ाना अपनी दीवार या डेस्क पर देखते हैं, तो वे धीरे-धीरे आपके अवचेतन मन को प्रभावित करते हैं। ये विजुअल संकेत आपके छोटे-छोटे फैसलों को आकार देते हैं- जैसे आप किसे प्राथमिकता देते हैं, किसे 'ना' कहते हैं और चुनौतियों का सामना कैसे करते हैं। समय के साथ, यह अनुशासन आपकी सफलता की राह आसान बना देता है।

h

Photo Credit: Instagram

भटकाव के दौर में एकाग्रता का मज़बूत सहारा: विजन बोर्ड

आज की दुनिया में जहाँ हर पल हमारा ध्यान भटकता है, विजन बोर्ड एक एंकर की तरह काम करते हैं। वे हमारे दिमाग के अनावश्यक शोर को कम करते हैं और हमारा ध्यान केवल उन लक्ष्यों पर केंद्रित करते हैं जो हमारे लिए वाकई मायने रखते हैं। जब हमारे लक्ष्य हमारी आँखों के सामने स्पष्ट होते हैं, तो मानसिक स्पष्टता बढ़ती है और यही स्पष्टता हमें अपने काम में Consistent बनाए रखती है।

दबाव नहीं, शांति के साथ तय करें अपने लक्ष्य

वेलनेस ब्रांड Humanhood में विजन बोर्ड किट को इसी सोच के साथ डिजाइन किया गया है कि लक्ष्य तय करने की प्रक्रिया तनावपूर्ण नहीं, बल्कि शांत और सुखद होनी चाहिए। यह रातों-रात सफलता पाने का कोई 'टोटका' नहीं है, बल्कि अपने लक्ष्यों के साथ रोज़ाना एक Visual Relationship बनाने का तरीका है।

यह कोई जादू नहीं, बल्कि विज्ञान है

विजन बोर्ड इसलिए काम नहीं करते कि उनमें कोई 'जादू' है, बल्कि इसलिए करते हैं क्योंकि वे मानव मस्तिष्क की कार्यप्रणाली के अनुरूप होते हैं। जब आपके नेक इरादे और आपकी विजुअल स्पष्टता एक साथ मिलते हैं, तो तरक्की स्वाभाविक हो जाती है। यहीं से आपके जीवन में वास्तविक बदलाव की शुरुआत होती है।

लेखिका के बारे में:

उन्नति मेहता वेलनेस ब्रांड 'ह्यूमनहुड' की को-फाउंडर हैं। उनका ब्रांड व्यक्तिगत विकास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए सरल और प्रभावी साधन तैयार करने का काम करता है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Blog, Latest blog, Unnati Mehta blog, social media, news and media, Whosthat360, trending story, viral news

संबंधित ख़बरें