Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • फ़ैशन
  • Cannes 2026 में Laughtersane का जलवा! Niranjan Mondal ने ब्लैक लुक में किया ड्रीम डेब्यू

Cannes 2026 में Laughtersane का जलवा! Niranjan Mondal ने ब्लैक लुक में किया ड्रीम डेब्यू

बंगाली कंटेंट क्रिएटर Niranjan Mondal उर्फ Laughtersane ने Cannes 2026 में डेब्यू कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

Niranjan Mondal,Niranjan Mondal comedy videos,laughtersane,Bengal,Cannes 2026

ब्लैक बंधगला में Cannes रेड कार्पेट पर Niranjan Mondal

Photo Credit: instagram

ख़ास बातें
  • Laughtersane का Cannes 2026 में डेब्यू
  • ब्लैक बंधगला लुक ने जीता लोगों का दिल
  • बंगाल के पहले मेल क्रिएटर बने ज्वेलरी ब्रांड एम्बेसडर

बंगाल के पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर Niranjan Mondal उर्फ Laughtersane ने इस साल Cannes Film Festival में अपना डेब्यू किया और सोशल मीडिया पर छा गए। डेब्यू से 5 दिन पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके इस खबर को शेयर किया था—“We're going to debut at Cannes film festival... It feels like a dream come true.” उनका ये मोमेंट फैंस के लिए भी काफी खास था, क्योंकि एक डिजिटल क्रिएटर का इतने बड़े ग्लोबल प्लेटफॉर्म तक पहुंचना बड़ी बात मानी जा रही है।

 ब्लैक बंधगला लुक में रेड कार्पेट पर दिखा क्लास और कॉन्फिडेंस

रेड कार्पेट पर Niranjan ने ब्लैक बंधगला (जोधपुरी) सूट पहनकर एंट्री ली, जिसमें उनका लुक बेहद सिंपल लेकिन एलीगेंट नजर आया। उनकी स्माइल और कॉन्फिडेंस ने पूरे लुक को और खास बना दिया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग उनके इस क्लासिक स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं।

उनके इस अचीवमेंट पर कई बंगाली सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी। Swastika Dutta, Ushasi Ray और Parno Mitra जैसे नामों ने उनके पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इससे साफ है कि इंडस्ट्री भी उनके इस सफर को काफी सराह रही है।

 कौन हैं Laughtersane? रिलेटेबल कंटेंट से बनाया बड़ा नाम

Niranjan अपने “Laughtersane” नाम से जाने जाते हैं और उनके वीडियोज बंगाली मिडिल-क्लास फैमिली लाइफ, इमोशनल ब्लैकमेल और ऑकवर्ड रिश्तेदारों पर बेस्ड होते हैं। उनकी कॉमेडी इतनी रिलेटेबल होती है कि लोग खुद को उसमें देख पाते हैं। 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ उन्होंने एक ग्लोबल ऑडियंस बना ली है। उन्होंने खुद को “socially awkward introvert” बताया है—जो 90% टाइम लोगों को ऑब्जर्व करते हैं और 10% ओवरथिंक। लॉकडाउन के दौरान एक सिंपल फोन और बिना किसी एक्सपेक्टेशन के उन्होंने कंटेंट बनाना शुरू किया था। आज वही सफर उन्हें एक्टिंग तक ले आया। उनकी वेब सीरीज Birangana, जो Hoichoi पर 25 जुलाई 2025 को रिलीज हुई थी, उसमें उन्होंने Chirayu Talukdar नाम के फ्लोरिस्ट का किरदार निभाया—जो सॉफ्ट-स्पोकन है लेकिन उसका एक डार्क पास्ट भी है।

Niranjan हाल ही में Anjali Jewellers के Men's Collection के ब्रांड एम्बेसडर भी बने हैं, जिसकी घोषणा 15 अप्रैल 2026 को हुई थी। खास बात यह है कि वह बंगाल के पहले मेल कंटेंट क्रिएटर हैं जो इस तरह किसी बड़े ज्वेलरी ब्रांड को रिप्रेजेंट कर रहे हैं।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Niranjan Mondal, Niranjan Mondal comedy videos, laughtersane, Bengal, Cannes 2026