Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • फाइनेंस
  • होम लोन का भारी-भरकम ब्याज अब होगा आधा! अनुष्का राठौड़ ने बताए ₹40 लाख बचाने के 3 तरीके

होम लोन का भारी-भरकम ब्याज अब होगा आधा! अनुष्का राठौड़ ने बताए ₹40 लाख बचाने के 3 तरीके

ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता और बढ़ती ब्याज दरों के बीच अनुष्का राठौड़ ने होम लोन ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने बताया कि कैसे स्मार्ट रीपेमेंट के जरिए लाखों रुपये बचाए जा सकते हैं। हर साल एक अतिरिक्त EMI भरने या रोज़ाना ₹100 की बचत कर प्री-पेमेंट करने से ब्याज का बोझ काफी कम हो जाता है। सबसे असरदार तरीका हर साल EMI में 5% की बढ़ोतरी करना है, जिससे ₹40 लाख की बचत संभव है।

Anushka Rathore,Anushka Rathore finance tips,anushka rathore tips,Anushka Rathore instagram,Finace

होम लोन का भारी-भरकम ब्याज अब होगा आधा! अनुष्का राठौड़ ने बताए ₹40 लाख बचाने के 3 जादुई तरीके, जानें पूरा गणित

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • EMI में हर साल 5% की बढ़ोतरी से बचा सकते हैं ₹40 लाख का ब्याज
  • रोज़ाना सिर्फ ₹100 की बचत से कम हो जाएगा होम लोन का भारी बोझ
  • 20 साल का होम लोन सिर्फ 12 साल में होगा खत्म; जानें अनुष्का का फॉर्मूला

ग्लोबल मार्केट में चल रही अनिश्चितता, खासकर अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और कच्चा तेल महंगा होने की वजह से भारत में महंगाई बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम है, जिसका सीधा असर आपके होम लोन पर पड़ सकता है। लेकिन घबराएं नहीं, मशहूर फाइनेंस इन्फ्लुएंसर अनुष्का राठौड़ ने एक नया वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने होम लोन के बोझ को कम करने और लाखों रुपये बचाने की 3 बेहतरीन रणनीतियाँ बताई हैं।

लोन का कड़वा सच: मूलधन से ज्यादा तो ब्याज है!

अनुष्का ने एक हैरान करने वाले उदाहरण के साथ अपनी बात शुरू की। यदि आप 8.5% ब्याज दर पर 1 करोड़ रुपये का होम लोन 20 साल के लिए लेते हैं, तो आपकी मंथली EMI लगभग ₹86,782 होगी। लेकिन, 20 सालों के अंत में आप कुल ₹1.08 करोड़ का केवल ब्याज चुकाएंगे। यानी आपने जितना उधार लिया, उससे ज्यादा तो आपको बैंक को ब्याज देना पड़ रहा है।

करोड़ों बचाने की 3 मज़बूत रणनीतियाँ:

1. हर साल एक अतिरिक्त EMI 
अनुष्का के अनुसार, अगर आप साल भर में 12 की जगह 13 EMI भरते हैं तो आप पूरे लोन पीरियड में लगभग ₹23 लाख का ब्याज बचा सकते हैं। यह तरीका उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिन्हें साल के अंत में बोनस मिलता है।

2. रोज़ाना ₹100 की बचत 
यदि आप हर दिन सिर्फ ₹100 अलग रखते हैं, तो महीने के आखिर में आपके पास ₹3,000 होंगे। इस राशि को हर महीने 'प्री-पेमेंट' के तौर पर जमा करें। यदि आप इसके साथ साल में एक एक्स्ट्रा EMI भी जोड़ देते हैं, तो आप कुल ₹29 लाख का ब्याज बचा पाएंगे।

3. हर साल 5% EMI बढ़ाएं 
यह सबसे प्रभावशाली तरीका है। यदि आप हर साल अपनी EMI राशि में सिर्फ 5% की बढ़ोतरी करते हैं, तो आप ₹40 लाख का भारी-भरकम ब्याज बचा सकते हैं। इतना ही नहीं, जो लोन आपको 20 साल में चुकाना था, वह मात्र 12 साल में ही खत्म हो जाएगा।

एक्सपर्ट की सलाह: जल्दी चुकाना ही समझदारी

अनुष्का राठौड़ का मानना है कि एआई  के बढ़ते दौर और वैश्विक अनिश्चितता को देखते हुए अपनी इनकम को स्थिर मानना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए, जितनी जल्दी हो सके अपने होम लोन को खत्म करना ही वित्तीय आज़ादी की ओर सही कदम है। ये छोटे-छोटे बदलाव भविष्य में आपकी एक बड़ी संपत्ति बनाने में मदद करेंगे।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Anushka Rathore, Anushka Rathore finance tips, anushka rathore tips, Anushka Rathore instagram, Finace

संबंधित ख़बरें