- होम
- फाइनेंस
- सिर्फ ₹1000 से शुरू करें निवेश: फाइनेंस एक्सपर्ट अनुष्का ने बताया SIP से लाखों कमाने का सीक्रेट तरीका
सिर्फ ₹1000 से शुरू करें निवेश: फाइनेंस एक्सपर्ट अनुष्का ने बताया SIP से लाखों कमाने का सीक्रेट तरीका
शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद 28 वर्षीय फाइनेंस इन्फ्लुएंसर अनुष्का ने अपने पोर्टफोलियो में ₹5.99 लाख का मुनाफा कमाया है। उन्होंने नए निवेशकों को सलाह दी है कि वे मात्र ₹1000 की मासिक SIP से शुरुआत कर सकते हैं। अनुष्का ने अपने निवेश को तीन भागों में बांटने का सुझाव दिया: ₹500 निफ्टी 50, ₹250 निफ्टी मिडकैप और ₹250 निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स फंड में। यह रणनीति जोखिम कम करने और लंबे समय में बेहतर रिटर्न देने में मदद करती है।
अनुष्का ने शेयर की अपनी पोर्टफोलियो डिटेल्स, बताया किन 3 फंड्स में लगाएं पैसा
Photo Credit: Instagram
- सिर्फ ₹1000 से शुरू करें निवेश
- अनुष्का ने शेयर की अपनी पोर्टफोलियो डिटेल्स
- 28 साल की उम्र में अनुष्का को हुआ 5.9 लाख का फायदा
आज के दौर में हर कोई पैसा कमाना चाहता है, लेकिन सही जगह निवेश करना बहुत कम लोग जानते हैं। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव को देखकर अक्सर लोग डर जाते हैं, लेकिन 28 वर्षीय फाइनेंस इन्फ्लुएंसर अनुष्का ने साबित कर दिया है कि अगर सही रणनीति के साथ निवेश किया जाए, तो गिरते बाजार में भी लाखों का मुनाफा कमाया जा सकता है। अनुष्का ने हाल ही में अपने पोर्टफोलियो का खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें अपनी एक SIP में ₹5.99 लाख से अधिक का प्रॉफिट हुआ है।
₹1000 का जादुई फॉर्मूला
अनुष्का ने उन लोगों के लिए एक खास प्लान साझा किया है जो कम पैसों से निवेश की शुरुआत करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि यदि उन्हें आज ₹1000 की मासिक SIP शुरू करनी हो, तो वे इसे तीन अलग-अलग फंड्स में इस प्रकार बांटेंगी:
-
₹500 निफ्टी 50 इंडेक्स फंड में: यह पैसा देश की सबसे बड़ी 50 कंपनियों में लगेगा, जो Stability देता है।
-
₹250 निफ्टी मिडकैप 150 में: यह मध्यम आकार की कंपनियों में निवेश करता है, जहाँ विकास की अधिक संभावना होती है।
-
₹250 निफ्टी स्मॉलकैप 250 में: यह छोटी कंपनियों में निवेश है, जिसमें रिस्क ज्यादा होता है लेकिन रिटर्न भी बहुत ज्यादा मिल सकता है।
यही फंड्स क्यों चुनें?
अनुष्का के अनुसार, इस तरह निवेश को Diversification से पोर्टफोलियो सुरक्षित रहता है। उन्होंने बाजार की अनिश्चितता, जियोपॉलिटिकल तनाव और AI के बढ़ते प्रभाव का जिक्र करते हुए कहा कि मिडकैप और स्मॉलकैप में रिस्क ज्यादा होता है, इसलिए उनमें कम और निफ्टी 50 में ज्यादा पैसा डालना समझदारी है।
शुरुआत करने वालों के लिए बेस्ट है इंडेक्स फंड
अनुष्का ने सुझाव दिया कि नए निवेशकों के लिए 'इंडेक्स फंड' सबसे बेहतरीन हैं क्योंकि इन्हें समझना आसान है और इनमें चुनाव का जोखिम (Selection Risk) कम होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि निवेश की शुरुआत करने में कभी भी देरी नहीं करनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह केवल उनकी निजी राय है और निवेशकों को पैसा लगाने से पहले अपनी खुद की रिसर्च जरूर करनी चाहिए। सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को उन युवाओं द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है जो अपनी फाइनेंसियल जर्नी शुरू करना चाहते हैं।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: Anushka Rathod atm scam, anushka rathod sip, Anushka Rathod finance, ansuhka rathod finance tips
संबंधित ख़बरें
-
फाइनेंस
-
फाइनेंस
-
फाइनेंस
-
फाइनेंस
-
फाइनेंस
-
May, 12 2026 सैलरीड वालों के लिए खुशखबरी: खाने-पीने के बिल पर बचाएं ₹33,000 टैक्स, अनुष्का राठौड़ ने बताया तरीकाफाइनेंस
-
May, 12 2026 EPF और ग्रेच्युटी का पैसा बचाने का मास्टर प्लान: जॉब बदलते वक्त जरूर अपनाएं अनुष्का राठौड़ के ये स्टेप्सफाइनेंस
-
Apr, 26 2026 नौकरीपेशा लोगों के लिए टैक्स सेविंग के दो बेहतरीन विकल्प, फाइनेंस इन्फ्लुएंसर अनुष्का राठौड़ ने बताए फायदेफाइनेंस