- होम
- फाइनेंस
- ट्रेवल इन्फ्लुएंसर तान्या खनिजो ने इटली के खूबसूरत 'सिंक टेरे' को एक्सप्लोर करने का शानदार प्लान शेयर किया
ट्रेवल इन्फ्लुएंसर तान्या खनिजो ने इटली के खूबसूरत 'सिंक टेरे' को एक्सप्लोर करने का शानदार प्लान शेयर किया
मशहूर ट्रेवल इन्फ्लुएंसर तान्या खनिजो ने इटली के बेहद खूबसूरत तटीय इलाके 'सिंक टेरे' के लिए एक बेहतरीन ट्रेवल इटिनेररी की है। इटालियन रिविएरा पर स्थित पांच गांवों का यह समूह एडवेंचर और शांति का एक अनोखा मिश्रण है। अगर आप भी कम बजट में किसी शानदार यूरोपियन कोस्टलाइन को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो तान्या का यह बजट फ्रेंडली और व्यवस्थित प्लान आपके बहुत काम आ सकता है।
ट्रेवल इन्फ्लुएंसर तान्या खनिजो ने इटली के खूबसूरत 'सिंक टेरे' को एक्सप्लोर करने का शानदार प्लान शेयर किया
Photo Credit: Instagram
- एक्सप्लोर करने का शानदार प्लान
- रियोमागियोर, मानारोला, कोर्निलिया, वर्नाज़ा और मोंटेरोसो
- करीब 1 लाख से 1.2 लाख रुपये के बजट में
यदि आप यूरोप यात्रा का सपना देख रहे हैं और किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां समंदर का सुकून भी हो और पहाड़ों की ट्रेकिंग भी, तो इटली का 'सिंक टेरे' आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। ट्रेवल इन्फ्लुएंसर तान्या खनिजो ने सोशल मीडिया पर इस खूबसूरत जगह को एक्सप्लोर करने के लिए एक बेहद व्यावहारिक और बजट-फ्रेंडली गाइड शेयर की है।
पांच अनोखे गांवों का सफर:
सिंक टेरे मुख्य रूप से पांच बेहद खूबसूरत और रंग-बिरंगे गांवों का समूह है रियोमागियोर मानारोला कोर्निलिया वर्नाज़ा और मोंटेरोसो । चट्टानों पर बने रंग-बिरंगे घर, संकरी गलियां और लोकल कैफे यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। ये सभी गांव आपस में ट्रेनों और वॉकिंग ट्रेल्स अच्छी तरह जुड़े हुए हैं, जिससे यहां घूमना बेहद आसान हो जाता है।
समंदर का सुकून और ट्रेकिंग का मजा:
धूप सेकने और समंदर का मजा लेने के लिए मोंटेरोसो बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय है, जबकि शांत माहौल पसंद करने वालों के लिए गुवानो बीच एक बेहतरीन विकल्प है। एडवेंचर के शौकीनों के लिए यहां का 'सेंटिएरो अज़ुरो' (ब्लू ट्रेल) सबसे मशहूर हाइकिंग रूट है। यह रास्ता हरे-भरे पहाड़ों और ऊंची चट्टानों से होते हुए गुजरता है, जहां से लिगुरियन सागर का बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।
कब जाएं और कितने दिन का हो प्लान?
तान्या के मुताबिक, सिंक टेरे को पूरी तरह जीने के लिए 3 से 4 दिनों का समय सबसे सही है। घूमने के लिए 'सितंबर' का महीना सबसे बेस्ट माना गया है, क्योंकि इस दौरान मौसम सुहावना रहता है और गर्मियों के मुकाबले भीड़ भी काफी कम होती है।
अनुमानित खर्च
भारत से सिंक टेरे की एक मिड-रेंज ट्रिप का कुल खर्च प्रति व्यक्ति लगभग ₹1 लाख से ₹1.2 लाख के बीच आता है।
-
शेंगेन वीजा लगभग ₹9,000
-
रोम के लिए रिटर्न फ्लाइट्स: ₹35,000 से ₹40,000
-
रोम से सिंक टेरे के लिए ट्रेन: ₹2,750 से ₹3,000
-
3-4 दिनों का रुकने का खर्च ₹35,000 से ₹40,000
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: Tanya Khanijow, Tanya Khanijow travel, Tanya Khanijow latest travel post, Tanya Khanijow age, Tanya Khanijow latest updates
संबंधित ख़बरें
-
ख़बरें
-
ख़बरें
-
Jul, 08 2026 "अक्षय कुमार से 1 रुपया ज्यादा चाहिए थी फीस": संजीव कपूर ने खोला 'मास्टरशेफ इंडिया' को मना करने का बड़ा राजख़बरें
-
Jul, 07 2026 अवेज़ दरबार और नगमा मिरजकर का हो गया ब्रेकअप? शादी के सवाल पर अवेज़ ने दिया चौंकाने वाला जवाबख़बरें
-
Jul, 06 2026 "उनका करियर खत्म हो चुका है": हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी को 'फ्लॉप' बताने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं श्रेया कालराख़बरें
-
Jul, 06 2026 गैस, ब्लोटिंग और सुस्त मेटाबॉलिज्म से छुटकारा: सौंफ के इन घरेलू नुस्खों से सुधारें अपनी सेहतफिटनेस और हेल्थ
-
फ़ूड
-
Jul, 03 2026 करियर, घर और बेटी की जिम्मेदारी; टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा ने बयां किया सिंगल पैरेंटिंग का संघर्षगुजराती