Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement
  • होम
  • फाइनेंस
  • शेयर बाजार में आ रहा है देश का सबसे बड़ा म्यूचुअल फंड IPO: अनंत लाढ़ा ने दी पूरी जानकारी

शेयर बाजार में आ रहा है देश का सबसे बड़ा म्यूचुअल फंड IPO: अनंत लाढ़ा ने दी पूरी जानकारी

मार्केट एक्सपर्ट अनंत लाढ़ा ने भारत के सबसे बड़े फंड हाउस 'एसबीआई म्यूचुअल फंड' (SBI Funds Management) के आगामी मेगा आईपीओ का पूरा विश्लेषण किया है। ₹545-₹574 के प्राइस बैंड और ₹11,693 करोड़ के इश्यू साइज वाले इस 100% ओएफएस आईपीओ में एसबीआई बैंक के मौजूदा शेयरधारकों के लिए एक खास कोटा भी रिजर्व रखा गया है।

ANANT  LADHA,Anant Ladha  reels,Anant Ladha age

शेयर बाजार में आ रहा है देश का सबसे बड़ा म्यूचुअल फंड IPO: अनंत लाढ़ा ने दी पूरी जानकारी

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • भारत का सबसे बड़ा म्यूचुअल फंड हाउस ला रहा मेगा आईपीओ
  • 545 से 574 रुपये प्रति शेयर तय हुआ प्राइस बैंड
  • एसबीआई शेयरधारकों को मिलेगा 1.305 करोड़ शेयर्स का कोटा

मशहूर फाइनेंस इन्फ्लुएंसर और मार्केट एक्सपर्ट अनंत लाढ़ा ने शेयर बाजार के निवेशकों के लिए एक बहुत बड़ी खबर साझा की है। भारत का सबसे बड़ा म्यूचुअल फंड हाउस यानी 'एसबीआई म्यूचुअल फंड' को मैनेज करने वाली कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड अपना आईपीओ लेकर आ रही है। यह भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होने जा रहा है।

एसबीआई एएमसी  के दमदार फाइनेंशियल आंकड़े

अनंत लाढ़ा ने मार्च 2026 तक के आधिकारिक आंकड़ों के हवाले से कंपनी के मजबूत बिजनेस मॉडल को समझाया है:

  • मार्केट शेयर: मार्च 2026 तक म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में कंपनी का कुल QAAUM लगभग 12.5 लाख करोड़ रुपये था, जो पूरे बाजार का 15.3% हिस्सा है।

  • पैसिव इन्वेस्टिंग में नंबर 1: ईटीएफ और इंडेक्स फंड में कंपनी का पैसिव QAAUM लगभग 4.05 लाख करोड़ रुपये है, जो 27.9% मार्केट शेयर के साथ इसे नंबर वन बनाता है।

  • एसआईपी (SIP) का दबदबा: कंपनी के पास फिलहाल 1.62 करोड़ लाइव एसआईपी (SIP) चल रहे हैं। इसका कुल एसआईपी एयूएम (SIP AUM) 1.73 लाख करोड़ रुपये है, जो बाजार के कुल लाइव एसआईपी काउंट का 15.5% है।

  • इन्वेस्टर बेस और पहुंच: कंपनी के साथ 1.8 करोड़ यूनिक इन्वेस्टर जुड़े हुए हैं। इसके अलावा, भारत के 98.19% पिन कोड्स तक इस फंड हाउस की पहुंच है। छोटे शहरों (B30 Cities) में इसका मार्केट शेयर 19.2% है।

  • रेवेन्यू और प्रॉफिट: फाइनेंशियल ईयर 2024 से 2026 के बीच कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 2,691 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,389 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, टैक्स के बाद शुद्ध मुनाफा (PAT) 2,073 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,067 करोड़ रुपये पहुंच गया है। फाइनेंशियल ईयर 2026 में कंपनी का आरओई लगभग 43% रहा है।

100% ओएफएस होने से ट्विस्ट

इस आईपीओ में एक बड़ा ट्विस्ट यह है कि यह 100% ऑफर फॉर सेल होगा। इसका मतलब यह है कि आईपीओ से मिलने वाला पैसा कंपनी के पास नहीं जाएगा, बल्कि इसके मौजूदा प्रमोटर्स यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और अमुंडी अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। इस ओएफएस के तहत एसबीआई 12.83 करोड़ शेयर और अमुंडी लगभग 7.54 करोड़ शेयर बाजार में बेचने वाले हैं।

प्राइस बैंड, वैल्यूएशन और शेयरहोल्डर कोटा का गणित

  • प्राइस बैंड: आईपीओ के लिए ₹545 से ₹574 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।

  • इश्यू साइज और वैल्यूएशन: अपर प्राइस बैंड (₹574) पर इस आईपीओ का कुल इश्यू साइज लगभग 11,693 करोड़ रुपये होगा, जबकि कंपनी की कुल वैल्यूएशन तकरीबन 1.17 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।

  • एसबीआई शेयरहोल्डर्स के लिए खास मौका: आरएचपी के अनुसार, एसबीआई के शेयरधारकों के लिए 1.305 करोड़ शेयर आरक्षित  रखे गए हैं। यदि आपके पास 8 जुलाई 2026  को एसबीआई बैंक के शेयर्स थे, तो आप 'शेयरहोल्डर कोटा' के तहत आवेदन कर सकते हैं। नियमों के मुताबिक, आप एक ही पैन कार्ड से एक सामान्य रिटेल एप्लीकेशन और एक शेयरहोल्डर कोटा एप्लीकेशन (नियत लिमिट के अधीन) दोनों लगा सकते हैं।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Anant Ladha age

संबंधित ख़बरें