- होम
- मोटिवेशन और सेल्फ हेल्प
- अंकुर वारिकू का लाइफ मंत्र: जिंदगी में बेहद जरूरी हैं ये 5 स्किल्स, आज से ही सीखना करें शुरू
अंकुर वारिकू का लाइफ मंत्र: जिंदगी में बेहद जरूरी हैं ये 5 स्किल्स, आज से ही सीखना करें शुरू
क्या आप भी जीवन में सही दिशा की तलाश कर रहे हैं? मोटिवेशनल स्पीकर अंकुर वारिकू के इस वीडियो से जानिए जीवन के 5 सबसे जरूरी स्किल्स। अंकुर के अनुसार, बिना किसी स्वार्थ के नेटवर्किंग करना, जीवन में संतुलन बनाना, अपने दैनिक वादों को पूरा करना, दबाव में भावनाओं को नियंत्रित रखना और लोगों की सही पहचान करना ही असली जीवन कौशल हैं, जो आपको सफलता की बुलंदियों पर पहुँचा सकते हैं।
अंकुर वारिकू का लाइफ मंत्र: जिंदगी में बेहद जरूरी हैं ये 5 स्किल्स, आज से ही सीखना करें शुरू
Photo Credit: Instagram
- सही नेटवर्किंग का मतलब सिर्फ कार्ड बांटना नहीं
- मल्टीटास्किंग एक समय में चार काम करना नहीं
- टाइम मैनेजमेंट का असली अर्थ
आज के इस दौर में लोग अक्सर डिग्री और तकनीकी ज्ञान को ही सबसे बड़ा पैमाना मानते हैं। लेकिन असल जिंदगी में सफलता और मानसिक शांति पाने के लिए कुछ ऐसे बुनियादी जीवन कौशलों की जरूरत होती है, जो हमें किसी स्कूल या कॉलेज में नहीं सिखाए जाते. इसी विषय पर बात करते हुए जाने-माने कंटेंट क्रिएटर अंकुर वारिकू ने जीवन के 5 सबसे महत्वपूर्ण स्किल्स को साझा किया है:
. नेटवर्किंग
अंकुर बताते हैं कि बहुत से लोग नेटवर्किंग को गलत तरीके से देखते हैं। वे इवेंट्स में जाकर जबरदस्ती हाथ मिलाएंगे या बिजनेस कार्ड्स बांटेंगे। लेकिन नेटवर्किंग का सही तरीका यह है कि आप लोगों के संपर्क में रहें और बदले में किसी उम्मीद के बिना उनकी मदद करें। जब आपको कभी जरूरत होगी, तो वे खुद-ब-खुद आपकी मदद के लिए आगे आएंगे।
मल्टीटास्किंग
ज़्यादातर लोग सोचते हैं कि एक ही समय पर चार अलग-अलग काम करना मल्टीटास्किंग है। लेकिन अंकुर के अनुसार, यह एक समय में कई काम करना नहीं, बल्कि अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं और जिम्मेदारियों (जैसे करियर, परिवार, हॉबी) को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने की क्षमता है।
टाइम मैनेजमेंट
समय प्रबंधन का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप एक ही दिन में दुनिया के सारे काम खत्म कर लें। इसका सही अप्रोच यह है कि आपने हर दिन की शुरुआत में खुद से जो भी वादा किया था या जो टू-डू लिस्ट बनाई थी, उसे दिन के अंत तक ईमानदारी से पूरा करें।
इमोशन मैनेजमेंट
दबाव और तनाव की स्थिति में अपनी भावनाओं को संभालना एक बहुत बड़ा हुनर है। जो लोग गुस्से या तनाव में आकर अपने जज्बात पर काबू खो देते हैं, वे जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ पाते। कोई अप्रिय घटना होने और उस पर आपके रिएक्ट करने के बीच में जितना अधिक फासला होगा, आपका फैसला उतना ही बेहतर और समझदारी भरा होगा।
लोगों की पहचान
अंकुर वारिकू इसे जिंदगी का नंबर वन स्किल मानते हैं। आपको यह समझ होनी चाहिए कि कौन सा इंसान ढोंगी है, कौन सच बोल रहा है, किस पर पैसों के मामले में भरोसा किया जा सकता है और किस पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए। यह हुनर कोई भी इंसान मां के पेट से सीखकर नहीं आता; इसे जिंदगी और अनुभव ही सिखाते हैं, बशर्ते आपके भीतर हमेशा कुछ नया सीखने की चाह होनी चाहिए।
For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.
Further reading: Ankur Warikoo, ankur warikoo tips, ankur warikoo advice
संबंधित ख़बरें
-
Aug, 13 2026 14,500 की सैलरी से 20 करोड़ की नेट वर्थ तक: अंकुर वारिकू ने शेयर की अपने 'पहले 1 करोड़' की कहानीMotivation And Self Help
-
Aug, 11 2026 जिंदगी की 5 बड़ी समस्याओं का समाधान हैं ये 5 किताबें: अंकुर वारिकू ने दिए युवाओं के लिए बेहतरीन बुक सजेशंसMotivation And Self Help
-
Motivation And Self Help
-
ख़बरें
-
Aug, 04 2026 सफलता की असली माप पैसा नहीं, समय और आदतें हैं: अंकुर वारिकू ने समझाया कामयाबी का नया फॉर्मूलाMotivation And Self Help
-
Aug, 03 2026 डॉक्टर-इंजीनियर से आगे बढ़ें! अंकुर वारिकू ने बताए वो 5 नए करियर जो देंगे 3 गुना ज़्यादा सैलरीMotivation And Self Help
-
Jul, 31 2026 गलत मोड़ लेने पर क्यों चिल्लाता नहीं गूगल मैप्स? अंकुर वारिकू से समझें रि-रूटिंग और लाइफ का गणितलाइफस्टाइल
-
Jul, 30 2026 AI से लेकर क्लाउड इंजीनियरिंग तक: अंकुर वारिकू ने बताए फ्रेशर्स के लिए सबसे ज्यादा सैलरी वाले 5 फील्ड्सMotivation And Self Help