Whosthat360Hindi
हिंदी संस्करण
Advertisement

डॉक्टर-इंजीनियर से आगे बढ़ें! अंकुर वारिकू ने बताए वो 5 नए करियर जो देंगे 3 गुना ज़्यादा सैलरी

अंकुर वारिकू ने बताया है कि भारत में 260 से अधिक करियर विकल्प मौजूद हैं, लेकिन 93% युवा केवल इंजीनियरिंग और डॉक्टर जैसे 7 पारंपरिक क्षेत्रों के बारे में ही जानते हैं। एआई इंजीनियर, एथिकल हैकर और कंटेंट क्रिएटर जैसे नए करियर न केवल आसानी से शुरू किए जा सकते हैं, बल्कि ये पुराने करियर के मुकाबले 2-3 गुना ज्यादा सैलरी भी देते हैं। अब समय है अपनी सोच बदलकर भविष्य की ओर कदम बढ़ाने का।

Ankur Warikoo,ankur warikoo address,ankur warikoo advice

डॉक्टर-इंजीनियर से आगे बढ़ें! अंकुर वारिकू ने बताए वो 5 नए करियर जो देंगे 3 गुना ज़्यादा सैलरी

Photo Credit: Instagram

ख़ास बातें
  • भारत में 260 से अधिक करियर विकल्प उपलब्ध हैं, जागरूक बनें
  • न्यू-एज करियर पारंपरिक नौकरियों से 3 गुना ज़्यादा सैलरी देते हैं
  • एआई इंजीनियर और एथिकल हैकर जैसे क्षेत्रों में सुनहरा भविष्य है

क्या आपको भी लगता है कि करियर का मतलब सिर्फ डॉक्टर, इंजीनियर या वकील बनना है? अगर हाँ, तो मशहूर करियर एक्सपर्ट अंकुर वारिकू का यह विश्लेषण आपकी आँखें खोल देगा। 14 से 21 साल के बच्चों पर किए गए एक सर्वे में चौंकाने वाली बात सामने आई 93% बच्चे सिर्फ 7 तरह के करियर के बारे में ही जानते हैं।

पुरानी सोच और सीमित रास्ते
वारिकू बताते हैं कि आज भी ज़्यादातर युवा और माता-पिता इंजीनियरिंग, मेडिकल, कानून  अकाउंट्स, डिजाइन, आईटी और एमबीए को ही सफलता का एकमात्र रास्ता मानते हैं। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। भारत में आज 260 से भी ज्यादा करियर विकल्प मौजूद हैं, जिनके बारे में अक्सर हमें स्कूलों में नहीं बताया जाता।

260 से ज़्यादा विकल्प: भविष्य की पुकार
पिछले 10 सालों में तकनीक ने दुनिया बदल दी है। अब आपके पास ऐसे अवसर हैं जो न केवल मज़ेदार हैं, बल्कि जिनमें पैसा भी बहुत है। अंकुर वारिकू ने कुछ ऐसे 'न्यू-एज' करियर गिनाए हैं:

  • एआई इंजीनियर 

  • एथिकल हैकर 

  • ड्रोन पायलट

  • कंटेंट क्रिएटर

  • जेन एआई स्पेशलिस्ट 

3 गुना ज़्यादा सैलरी और आसान एंट्री
इन नए क्षेत्रों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें पारंपरिक नौकरियों के मुकाबले 2 से 3 गुना ज़्यादा सैलरी मिल रही है। वारिकू के अनुसार, इन क्षेत्रों में करियर शुरू करना भी आसान है क्योंकि यहाँ डिग्री से ज़्यादा आपकी 'स्किल' यानी हुनर को महत्व दिया जाता है।

For the latest Influencer News and Interviews, follow WhosThat360 on X, Facebook, Instagram and Threads. For the latest interview videos, subscribe to our YouTube channel.

Further reading: Ankur Warikoo, ankur warikoo address, ankur warikoo advice

संबंधित ख़बरें